LOADING...
गणतंत्र दिवस पर नीरज  चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल
नीरज चोपड़ा (तस्वीर- Twitter/Olympics)

गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल

Jan 25, 2022
06:42 pm

क्या है खबर?

टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इस पुरस्कार से गणतंत्र दिवस पर नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने पुरस्कार विजेताओं को मंजूरी दी है। बता दें नीरज ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

जानकारी

सेना में सूबेदार पद पर मौजूद हैं नीरज

परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। यह पुरस्कार 1960 से शांति-सेवा क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वालों को दिया जाता है। बता दें नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। सेना में रहते हुए इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसके चलते इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है और अब उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल दिया जाएगा।

टोक्यो ओलंपिक

87.58 मीटर की दूरी तय करके नीरज ने जीता था गोल्ड

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज ने पूरे भारत की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भाला फेंक फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और 121 साल से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म किया था। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल प्रतियोगिता में 87.58 मीटर की दूरी तय करके नीरज ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। बता दें नीरज का यह पहला ओलंपिक था, जिसमें उन्होंने सफलता की इबारत लिख दी थी।

Advertisement

व्यक्तिगत स्वर्ण

ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं नीरज

नीरज भारत के लिए ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दूसरे एथलीट बने थे। पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने थे। उन्होंने 2008 ओलंपिक में यह कारनामा किया था। इन दो स्वर्ण पदकों के अलावा भारत ने आठ और स्वर्ण पदक जीते हैं, लेकिन वे सभी पदक हॉकी में आए हैं। हॉकी एक टीमगेम है और भारत ने इसमें लंबे समय तक राज किया है।

Advertisement

जानकारी

384 रक्षा कर्मियों को मिलेंगे वीरता और अन्य पुरस्कार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 384 रक्षा कर्मियों को वीरता और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, चार उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल (गैलैंट्री), दो वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, आठ नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल भी शामिल हैं।

Advertisement