NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक
    खेलकूद

    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक

    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक
    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 19, 2022, 10:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक
    नीरज ने जीता एक और स्वर्ण (तस्वीर: ट्विटर/@Neeraj_chopra1)

    भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बीते शनिवार को कुओर्ताने खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 86.69 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पर अपना कब्जा जमाया है। नीरज ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। टोक्यो ओलंपिक 2021 के बाद यह नीरज के लिए दूसरा इवेंट था और उसमें ही उन्होंने स्वर्ण हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    दो फाउल के बावजूद नीरज ने जीता स्वर्ण

    फिनलैंड में हुए कुओर्ताने खेलों में नीरज ने 86.69 मीटर की थ्रो पहले ही प्रयास में कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने दो और प्रयास किए, लेकिन दोनों ही बार फाउल कर बैठे थे। हालांकि, उनका पहला प्रयास ही स्वर्ण के लिए काफी रहा। 2012 ओलंपिक चैंपियन रहने वाले केशोर्न वॉल्काट ने 86.64 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता। विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 84.75 मीटर के साथ कांस्य जीतने में सफल रहे।

    हाल ही में नीरज ने बनाया था नया नेशनल रिकॉर्ड

    बीते मंगलवार को ही नीरज ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने फिनलैंड में 89.30 मीटर थ्रो के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बावजूद वह पावो नूरमी गेम्स में दूसरे स्थान पर रहे थे। दूसरे प्रयास के दौरान उन्होंने यह थ्रो किया था। इससे पहले नीरज के नाम 88.07 मीटर के थ्रो के साथ नेशनल रिकॉर्ड था, जो उन्होंने पिछले साल पटियाला में बनाया था।

    ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं नीरज

    टोक्यो की सफलता के साथ ही नीरज ने एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया था। नीरज ओलंपिक इतिहास में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने थे। बता दें उनसे पहले सर्फ अभिनव बिंद्रा यह कारनामा कर चुके हैं। बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के पास अब ओलंपिक इतिहास में कुल 10 स्वर्ण पदक हो गए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    चोपड़ा ने 2015 अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय एथलेटिक्स मीट में जूनियर वर्ग में 81.04 मीटर का थ्रो फेंककर विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया। यह उनका 80 मीटर से अधिक का पहला थ्रो था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नीरज चोपड़ा
    भाला फेंक

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    नीरज चोपड़ा

    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले नीरज चोपड़ा, देखें वीडियो शफाली वर्मा
    इस साल नीरज चोपड़ा पर लिखे गए उसैन बोल्ट से ज्यादा आर्टिकल, बनाया रिकॉर्ड टोक्यो ओलंपिक
    नीरज चोपड़ा ने रचा नया इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने भाला फेंक
    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में शीर्ष पर रहने वाले पहले भारतीय बने एथलेटिक्स

    भाला फेंक

    भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल पर डोप टेस्ट में फेल होने के चलते प्रतिबंध लगा एथलेटिक्स
    जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर नीरज चोपड़ा
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल नीरज चोपड़ा
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023