NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को मिली स्पेशल गोल्ड एडिशन XUV700
    ऑटो

    गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को मिली स्पेशल गोल्ड एडिशन XUV700

    गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को मिली स्पेशल गोल्ड एडिशन XUV700
    लेखन सोनाली सिंह
    Oct 31, 2021, 07:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को मिली स्पेशल गोल्ड एडिशन XUV700
    नीरज चोपड़ा को मिली स्पेशल गोल्ड एडिशन XUV700

    ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक के एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को स्पेशल जेवलिन गोल्ड एडिशन XUV700 गिफ्ट के रूप में दे दी है। एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड मॉडल मिलने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के CEO आनंद महिंद्रा ने दोनों खिलाड़ियों को खास डिजाइन की गई XUV700 देने का ऐलान किया था और तब से ही इसे बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी।

    पहला गोल्ड एडिशन मिला सुमित को

    महिंद्रा ने XUV700 का पहला गोल्ड एडिशन टोक्यो पैरालंपिक के एथलेटिक्स में गोल्ड मॉडल विजेता सुमित अंतिल को दिया है। गोल्ड एडिशन में फ्रंट ग्रिल के वर्टिकल स्लैट्स पर गोल्डन इंसर्ट के साथ गोल्डन कलर में पेंट किए गए नए ब्रांड लोगो शामिल हैं। इसके टेलगेट पर सुमित द्वारा फेंके गए जेवलिन की दूरी (68.55) को गोल्डन लिखावट के साथ हाइलाइट किया गया है। वहीं, बाकी के फीचर्स नीरज चोपड़ा के लिए बनी SUV के समान ही है।

    नीरज ने SUV के लिए किया धन्यवाद

    नीरज चोपड़ा ने कंपनी के CEO आनंद महिंद्रा को उनके लिए खास तौर पर डिजाइन किये गए XUV700 गोल्ड एडिशन के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं जल्द ही एक स्पिन के लिए कार को बाहर निकालने की उम्मीद कर रहा हूं।" नीरज चोपड़ा द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनकी कार के किनारे को भाला फेंकने वाले ग्राफिक के साथ-साथ उनकी रिकॉर्ड थ्रो दूरी-87.58 मीटर के हाईलाइट्स को देखा जा सकता है।

    ट्वीटर पर साझा की तस्वीरें

    Thank you @anandmahindra ji for the new set of wheels with some very special customisation! I'm looking forward to taking the car out for a spin very soon. 🙂 pic.twitter.com/doNwgOPogp

    — Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) October 30, 2021

    केबिन में भी है गोल्डन टच

    XUV700 के जेवलिन एडिशन के केबिन में भी गोल्डन टच देखने को मिलते हैं। डुअल टोन डैशबोर्ड को गोल्डन थ्रेड स्टिचिंग के साथ देखा गया है। ऐसा ही लैदर सीट्स पर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें लग्जरी किट के साथ टॉप स्पेक AX7L है, जिसमें बोस सराउंड साउंड सिस्टम, ऑटोनॉमस ड्राइविंग, फुल पैनोरमिक सनरूफ और कई सेगमेंट बेस्ट फीचर्स शामिल हैं। वहीं, छह हेडरेस्ट और फ्रंट डैशबोर्ड पर भी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई है।

    गोल्डन कलर से मिलता है नया लुक

    नीरज और सुमित के लिए बनाए जाने वाले खास XUV700 जेवलिन एडिशन को मिडनाइट ब्लैक एक्सटीरियर कलर के साथ गोल्डन एक्सेंट में पेश किया गया है। जहां नॉर्मल XUV700 SUVs में क्रोम फ्रंट ग्रिल और कंपनी का नया लोगो सिल्वर कलर में देखने को मिलता है, वहीं इनके लिए बनाई गई SUV में गोल्डन फ्रंट ग्रिल और लोगो हैं। ये ग्रिल टोक्यो 2020 ओलंपिक में जीते गए स्वर्ण पदक के प्रतीक रूप में लिया गया है।

    महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी भी हुई शुरू

    इन दोनों विजेताओं को नई SUV गिफ्ट करने के साथ ही कंपनी ने XUV700 की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। महिंद्रा ने अपनी फेमस XUV700 की 14,000 यूनिट्स को जनवरी, 2022 के मध्य तक डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी हर महीने 5,600 यूनिट्स की औसत डिलीवरी करेगी। साथ ही पहले पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी की जा रही है। महिंद्रा XUV700 की शुरूआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    नीरज चोपड़ा
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    इस तरह से करें न्यूड मेकअप, मिलेगा काफी अच्छा लुक मेकअप टिप्स
    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार

    नीरज चोपड़ा

    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले नीरज चोपड़ा, देखें वीडियो शफाली वर्मा
    इस साल नीरज चोपड़ा पर लिखे गए उसैन बोल्ट से ज्यादा आर्टिकल, बनाया रिकॉर्ड टोक्यो ओलंपिक
    नीरज चोपड़ा ने रचा नया इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने भाला फेंक
    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में शीर्ष पर रहने वाले पहले भारतीय बने एथलेटिक्स

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023