NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 28 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 28 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक में पूरे लगन से खेल रही है (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 28 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 27, 2024
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। पहले दिन भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित स्पर्धा में टीम कुछ खास नहीं कर पाई।

    इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह की जोड़ी 12वें स्थान पर और रमिता जिंदलकी-अर्जुन बबुता की जोड़ी छठे स्थान पर रही।

    दूसरे दिन (28 जुलाई) को भारत निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और तीरंदाजी में चुनौती पेश करेगा।

    आइए 28 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों के कार्यक्रम पर नजर डालते हैं

    निशानेबाजी

    निशानेबाजी में भारत के ये खिलाड़ी उतरेंगे 

    महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर खेलते हुए नजर आएंगी।

    ये क्वालीफिकेशन राउंड का मुकाबला होगा।

    इसके बाद दोपहर 2:45 बजे पुरुषों के क्वालिफिकेशन राउंड में संदीप सिंह और अर्जुन बबूता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भाग लेते हुए नजर आएंगे।

    अगर इन मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो ये खिलाड़ी मेडल के लिए खेलेंगे।

    बैडमिंटन

    बैडमिंटन में अहम मुकाबला खेलेगा भारत 

    बैडमिंटन में पीवी सिंधु दोपहर 12:50 बजे मालदीव की फतिमाथ नबाहा अब्दुल रज्जाक के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगी। सिंधु को महिला एकल के ग्रुप M में रखा गया है।

    सिधु ओलंपिक में लगातार तीसरा मेडल जीतने का लक्ष्य रखेंगी।

    शाम 5:30 बजे एचएस प्रणय का सामना जर्मनी के फैबियन रोथ से होगा। प्रणय को पुरुष एकल के ग्रुप K में रखा गया है। दोनों मैच मेडल इवेंट नहीं हैं।

    टेबल टेनिस 

    टेबल टेनिस में ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

    टेबल टेनिस में भारतीय खिलाड़ी 3 मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे।

    पहले श्रीजा अकुला महिलाओं के राउंड ऑफ 64 मुकाबले में दोपहर 2:15 मिनट से स्वीडन की क्रिस्टीना कॉलबर्ग के खिलाफ आमने-सामने होंगी।

    इसके बाद शरत कमल दोपहर 3 बजे स्लोवेनिया के डेनी कोजुल के खिलाफ खेलेंगे। ये भी राउंड ऑफ 64 का ही मुकाबला होगा।

    शाम 4:30 बजे मनिका बत्रा का सामना वेल्स की अन्ना हर्सी से होगा। ये भी मैच राउंड ऑफ 64 का होगा।

    मुकाबलों

    अन्य मुकाबलों पर एक नजर

    बॉक्सिंग में निखत जरीन 50 किलोग्राम वर्ग में जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लोएत्जर के खिलाफ दोपहर 3:50 में खेलते हुए नजर आएंगी। ये राउंड ऑफ 32 का मुकाबला होगा।

    तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम शाम 5:45 में क्वालिफिकेशन मुकाबला खेलेगी।

    पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। कई दिग्गज खिलाड़ी मेडल के लिए अपना दांव लगाएंगे। बता दें कि पहला स्वर्ण पदक चीन ने अपने नाम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    पीवी सिंधु
    एचएस प्रणय
    टेबल टेनिस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    पेरिस ओलंपिक 2024

    लंदन ओलंपिक 2012 में भारत ने जीते थे कुल 6 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन ओलंपिक
    बीजिंग ओलंपिक 2008 में भारत ने जीते थे कुल 3 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन ओलंपिक
    रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने जीते थे कुल 2 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन  ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 32 खेलों में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी, जानिए दिलचस्प बातें ओलंपिक

    पीवी सिंधु

    टोक्यो ओलंपिक: सिंधु ने क्वार्टर-फाइनल में किया प्रवेश, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: यामागुची को हराकर पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया, ऐसा रहा आज भारत का दिन टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारी पीवी सिंधु, स्वर्ण पदक का सपना टूटा बैडमिंटन

    एचएस प्रणय

    इंडोनेशिया ओपन: लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत ने दूसरे दौर में बनाई जगह लक्ष्य सेन
    इंडोनेशिया ओपन 2023: एचएस प्रणय सेमीफाइनल में पहुंचे, कोडाई नाराओका को हराया बैडमिंटन
    इंडोनेशिया ओपन 2023: विक्टर एक्सेलसेन से हारकर एचएस प्रणय सेमीफाइनल से बाहर बैडमिंटन
    कोरिया ओपन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी

    टेबल टेनिस

    मौमा दास समेत इन सात खेल हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार एथलेटिक्स
    शरत कमल समेत चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई टोक्यो ओलंपिक
    टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स में शरत कमल और मनिका बत्रा ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक टिकट ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त मनिका बत्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025