NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया, ऐसा रहा आज भारत का दिन
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया, ऐसा रहा आज भारत का दिन
    भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया, ऐसा रहा आज भारत का दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 30, 2021
    07:44 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक में आज भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं मुक्केबाजी में भी लवलीना ने अपना पदक पक्का कर लिया है।

    आज भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते हैं।

    हालांकि, भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर टोक्यो ओलंपिक में आज थम गया। यह भारतीय दृष्टिकोण से निराशाजनक रहा।

    आज भारत के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    हॉकी

    पुरुष हॉकी टीम ने जापान को हराया

    हॉकी के ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में भारतीय टीम ने जापान को 5-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

    भारत की ओर से गुरजंट सिंह ने दो जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और सिमरनजीत सिंह ने एक-एक गोल किए।

    ग्रुप ए में पांच में से चार जीत के साथ भारतीय टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

    बैडमिंटन

    सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

    भारतीय टेनिस स्टार पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-13, 22-20 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह कड़ा मुकाबला 56 मिनट तक चला।

    यह सिंधु की जापानी शटलर यामागुची के खिलाफ 12वीं जीत है।

    सिंधु का सेमीफाइनल में मुकाबला चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से कल को होगा।

    एथलेटिक्स

    एथलेटिक्स में ऐसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

    400मी पुरुष हर्डल्स में एमपी जबीर सात खिलाड़ियों की अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे।

    महिला 100मी की रेस में दुती चंद ने भी निराश किया और अपनी हीट में 11.54 के समय के साथ सातवें स्थान पर रही और सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकीं।

    मिक्स्ड 4*400 मी रिले के क्वालीफाइंग हीट 2 में सार्थक भांबरी, एलेक्स एंटोनी, रेवती वीरमणि और सुभा वेंकटेसन वाली भारतीय टीम आखिरी स्थान पर रही और फाइनल में नहीं पहुंच सकी।

    हॉकी

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराया

    टोक्यो ओलंपिक में लगातार तीन हार झेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरकार आज अपना पहला मैच जीत लिया है।

    शुक्रवार को भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर अपने क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिन्दा रखा है।

    भारत की ओर से इकलौता गोल नवनीत कौर ने चौथे क्वार्टर में करके टीम को जीत दिलवा दी है।

    भारत ने 27 जुलाई, 1980 के बाद ओलंपिक में कोई मैच जीता है।

    तीरंदाजी

    क्वार्टर फाइनल में हारी दीपिका कुमारी

    भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया।

    दक्षिण कोरिया की आन सान ने दीपिका को एकतरफा मुकाबले में 6-0 (30-27, 26-24 और 26-24) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    दीपिका का प्रदर्शन क्वार्टरफाइनल में काफी निराशाजनक रहा और वह दबाव में नजर आई।

    तीन सेट के अपने नौ शॉट में दीपिका ने चार बार 7 और एक बार 8 का स्कोर किया और यहीं मुकाबला उनके हाथ से निकल गया।

    जानकारी

    नेशनल रिकॉर्ड के बावजूद अपनी हीट में सातवें स्थान पर अविनाश साबले

    भारत के अविनाश साबले ने 3000 मी स्टीपलचेस में 8:18.12 के समय के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अपनी हीट में सातवें स्थान पर रहने के कारण वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

    मुक्केबाजी

    लवलीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, सिमरनजीत हारी

    भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली असम की लवलीना ने वेल्टरवेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त चेन नेन को 4-1 से हरा दिया है।

    उनके सेमीफाइनल में पहुंचने से कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है।

    विमेंस लाइट (57-60 किग्रा) कैटेगरी के राउंड ऑफ-16 में सिमरनजीत कौर को थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंडी के खिलाफ 0-5 से हार मिली।

    निशानेबाजी

    फाइनल में नहीं पहुंच सकी मनु और राही

    25मी पिस्टल में भारत की मनु भाकर और राही सरनोबत फाइनल राउंड में नहीं पहुंच सकीं।

    क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहने वाली मनु भाकर सिर्फ दो अंकों से टॉप-8 में प्रवेश करने से चूक गईं।

    कल पहले राउंड में 292 अंक हासिल करने वाली मनु आज रैपिड राउंड में 290 अंक हासिल कर सकी।

    दूसरी तरफ राही ने रैपिड राउंड में 286 अंक हासिल किए और कुल मिलाकर 573 अंकों के साथ वह 32वें स्थान पर रहीं।

    अन्य खेल

    घुड़सवारी, सेलिंग और गोल्फ में ऐसा रहा प्रदर्शन

    घुड़सवारी के इवेंट ड्रेसेज टीम में पहले दिन फवाद सातवें स्थान पर रहे।

    गोल्फ में पुरुषों के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के दूसरे राउंड में उदयन माने 57वें स्थान पर रहे। वहीं अनिर्बान लाहिड़ी 4 अंडर 67 के साथ 20वें स्थान पर रहे।

    सेलिंग में मेन्स वन पर्सन डिंगी लेजर में विष्णु रेस-09 में तीसरे, रेस-10 में 15वें और कुल मिलाकर 20वें स्थान पर रहे।

    महिलाओं की डिंगी लेजर रेडियल रेस-09 में नेत्रा 37वें और रेस-10 में 38वें स्थान पर रहीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पीवी सिंधु
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    पीवी सिंधु

    वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने के बाद बोलीं सिंधू- लंबे समय से था इंतजार बैडमिंटन
    खेल मंत्रालय ने पद्म विभूषण अवार्ड के लिए भेजा मैरी कॉम का नाम खेल मंत्रालय
    बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है यह बुजुर्ग, दी अपहरण की धमकी तमिलनाडु
    भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट बनेगा और भी खास, सम्मानित किए जाएंगे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सौरव गांगुली

    टोक्यो ओलंपिक

    ओलंपिक इतिहास में अमेरिका ने जीते हैं सबसे ज्यादा पदक, आंकड़ों में जानें प्रदर्शन अमेरिका
    ओलंपिक के बारे में रोचक तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: दीपिका कुमारी रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर रहीं, कोरियाई सान ने बनाया रिकॉर्ड ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: पुरुष तीरंदाजों ने किया निराश, रैंकिंग इवेंट में अतनु दास रहे 35वें स्थान पर ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025