NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने जीते थे कुल 2 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन 
    अगली खबर
    रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने जीते थे कुल 2 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन 
    रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने जीते थे कुल 2 पदक (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने जीते थे कुल 2 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 15, 2024
    10:38 am

    क्या है खबर?

    साल 2016 में ओलंपिक खेल ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुआ था। इस संस्करण को रियो ओलंपिक के नाम से जाना गया था।

    इन खेलों में कुल 117 भारतीय खिलाड़ियों ने 15 खेलों में हिस्सा लिया, जिनमें 63 पुरुष और 54 महिलाएं खिलाड़ी शामिल थीं।

    भारत को रियो ओलंपिक में सिर्फ 2 पदक ही मिल सके थे।

    आइए रियो ओलंपिक खेलों में भारत के पदको के बारे में जानते हैं।

    रियो

    11,200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

    2016 के खेलों में 200 से अधिक देशों के 11,200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

    इन खेलों में कोसोवो और दक्षिण सूडान जैसे देशों ने पहली बार भाग लिया था।

    अमेरिका ने सर्वाधिक 121 पदकों पर कब्जा जमाया था, जिसमें 46 स्वर्ण पदक शामिल थे।

    ग्रेट ब्रिटेन ने 27 स्वर्ण पदक जीते थे और वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे थे।

    उनके बाद चीन और रूस अगले 2 पायदान पर थे।

    साक्षी

    साक्षी मलिक ने जीता था कांस्य 

    साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था।

    वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं और यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

    साक्षी ने कांस्य पदक के लिए मुकाबले में तत्कालीन एशियाई चैंपियन ऐसुलु टाइनीबेकोवा को 8-5 से हराया था।

    शुरुआत में वह मुकाबले में 5 अंक से पिछड़ रही थी, लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन वापसी की थी।

    सिंधु 

    सिंधु ने रजत जीतकर रचा था इतिहास 

    रियो खेलों में भारत का दूसरा और अंतिम पदक शटलर पीवी सिंधु ने जीता था।

    महिला एकल बैडमिंटन में जीत हासिल करने वाली सिंधु ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी थीं।

    सिंधु फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं थी। स्वर्ण पदक का मुकाबला 3 गेम तक चला था।

    पदक 

    ये भारतीय खिलाड़ी चूक गए थे पदक 

    टेनिस में मिश्रित युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में हार गई थी। इसके बाद कांस्य पदक का मैच में भी भारतीय जोड़ी को हार मिली थी।

    वहीं, जिम्नास्टिक में दीपा करमाकर, मुक्केबाजी में विकास कृष्ण और बैडमिंटन में किदाम्बी श्रीकांत जैसे खिलाड़ी पदक जीतने से चूक गए थे।

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ओलंपिक

    मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम टोक्यो ओलंपिक
    भारत 2036, 2040 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना चाहता है- IOC के अध्यक्ष खेलकूद
    दिव्यांगों के लिए SUV बनाएगी महिंद्रा, गोल्ड मेडलिस्ट अवनि को गिफ्ट में मिलेगी पहली गाड़ी ऑटोमोबाइल
    ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा के फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टॉक की वैल्यू 428 करोड़ रुपये सोशल मीडिया

    पेरिस ओलंपिक 2024

    स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली धाविका पारुल चौधरी कौन हैं? पारुल चौधरी
    पेरिस ओलंपिक में मिलेंगे खास पदक, जड़ा होगा ऐतिहासिक एफिल टावर के लोहे का टुकड़ा टोक्यो ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा संबंधी योजनाओं वाला बैग हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला  पेरिस
    पहलवान बजरंग पूनिया को लगा झटका, NADA ने अस्थाई तौर पर किया निलंबित  बजरंग पूनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025