Page Loader
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष विदेशी गेंदबाजों पर एक नजर 
सुनील नरेन इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष विदेशी गेंदबाजों पर एक नजर 

May 13, 2025
10:32 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में विदेशी गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन्होंने ना सिर्फ मैच का रुख पलटा, बल्कि लगातार विकेट लेकर अपनी टीमों को कई बार जीत दिलाई। इन गेंदबाजों की निरंतरता और विविधता ने उन्हें टूर्नामेंट के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में शामिल किया। हर संस्करण में ये बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हुए। ऐसे में आइए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

सुनील नरेन (190 विकेट) 

इस सूची में पहले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन हैं। उन्होंने 2012 में पहला IPL मुकाबला खेला था। इस खिलाड़ी ने 188 मैचों की 186 पारियों में 25.68 की औसत से 190 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.77 की रही है। नरेन ने 7 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है।

#2

ड्वेन ब्रावो (183 विकेट) 

सूची में दूसरे स्थान पर पूर्व तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL खेले। उन्होंने अपना पहला मुकाबला 2008 में खेला था। ब्रावो ने 161 मैच की 158 पारियों में 23.82 की औसत से 183 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 8.38 की रही। उन्होंने 2 बार अपने करियर में 4 विकेट हॉल लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 का रहा।

#3

लसिथ मलिंगा (170 विकेट) 

MI और श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वह 2009 से 2019 तक IPL खेले। उन्होंने 122 मैच की 122 पारियों में 19.79 की उम्दा औसत के साथ 170 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट 7.14 की रही। उन्होंने 6 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/13 का रहा।

#4

राशिद खान (157 विकेट) 

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और गुजरात टाइटंस (GT) के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपना पहला IPL मुकाबला 2017 में खेला था। उन्होंने 132 मैचों की 132 पारियों में 23.08 की औसत से 157 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 का रहा है। राशिद GT से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का हिस्सा थे।