
RCB बनाम CSK: आयुष म्हात्रे IPL करियर के पहला शतक से चूके, बनाए शानदार 94 रन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (94) खेली।
यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक रहा है, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में पूरा कर लिया। वह महज 6 रन से अपने पहले शतक के चूक गए।
उनकी पारी की बदौलत CSK आखिर तक मैच में बनी रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही म्हात्रे की पारी और साझेदारी?
म्हात्रे ने 214 रन का लक्ष्य लेकर उतरी CSK को अपने सलामी साझेदार शेख रशीद (14) के साथ आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 51 रन जोड़ दिए।
इसके बाद म्हात्रे ने रविंद्र जडेजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन की शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती दी।
म्हात्रे ने पारी में 48 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए।
जानकारी
म्हात्रे ने बनाया खास रिकॉर्ड
म्हात्रे इस पारी के साथ CSK के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने IPL 2019 में यहा 84* रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे (83) तीसरे स्थान पर हैं।
उपलब्धि
म्हात्रे ने हासिल की यह खास उपलब्धि
म्हात्रे ने इस पारी के साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह IPL इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 17 साल 219 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
इस सूची में पहले पायदान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं, जिन्होंने 17 साल 175 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।
करियर
कैसा रहा है म्हात्रे का IPL और टी-20 करियर?
म्हात्रे ने 20 अप्रैल, 2025 को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ IPL डेब्यू किया था।
वह 4 पारियों में 23 की औसत और 185.23 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसकी मैच में आया है।
म्हात्रे ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 4 पारियों में 163 रन बना लिए हैं। इसी तरह उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में 7 मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत 458 रन बनाए हैं।