
IPL 2025: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56वें मैच में में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस (MI) को डक वर्थ लुईस (DLS) नियम से हराते हुए अपनी 8वीं जीत दर्ज की।
वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले खेलते हुए 155/8 का स्कोर बनाया।
बारिश से प्रभावित मैच में GT को 19 ओवर के बाद 147 का नया लक्ष्य मिला। GT ने 147/7 का स्कोर बनाते हुए जीत हासिल की।
आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
DLS नियम की बदौलत 3 विकेट से जीती GT
MI ने रोहित शर्मा (7) और रयान रिकेल्टन (2) के विकेट जल्दी खो दिए।
खराब शुरुआत के बाद विल जैक्स (53) और सूर्यकुमार यादव (35) ने पारी को संभाला। इसके बाद कोर्बिन बॉश (27) ने टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
जवाब में GT से जोस बटलर (30) और शुभमन गिल (43) ने अच्छी पारियां खेलीं। 19वें ओवर में GT ने 15 रन बनाते हुए जीत हासिल की।
जैक्स
जैक्स ने अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया
पहले बल्लेबाजी करते उतरी MI को 2 रन के कुल स्कोर पर ही रिकेल्टन (2) के रूप में पहला झटका लग गया था।
इसके बाद बल्लेबाजी पर आए जैक्स ने सूर्यकुमार (35) के साथ टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन की अहम साझेदारी निभाई।
जैक्स काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।
सूर्यकुमार
सूर्यकुमार ने इस सीजन में अपने 500 रन पूरे किए
MI ने जब 26 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया तब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।
उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 24 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस बीच उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव भी लगाया।
इस बीच उन्होंने IPL 2025 में अपने 500 रन भी पूरे किए। वह अब तक 12 पारियों में 63.75 की औसत से 510 रन बना चुके हैं।
जानकारी
सूर्यकुमार ने हासिल की ये उपलब्धि
सूर्यकुमार IPL में MI की ओर से सर्वाधिक 3 सीजन (2018,2023 और 2025) में 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (2010 और 2011) और क्विंटन डिकॉक (2019 और 2020) को पीछे छोड़ा है।
गिल
गिल ने भी इस सीजन में अपने 500 रन पूरे किए
लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 46 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। वह अपने अर्धशतक से चूक गए।
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 15वें ओवर में उन्हें बोल्ड किया।
गिल ने IPL 2025 में अपने 500 रन भी पूरे किए।
वह 26 से कम उम्र में किसी सीजन में 500 रन पूरे करने वाले तीसरे कप्तान बने। उनसे पहले विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ऐसा कर चुके हैं।