
IPL में MI के लिए इन बल्लेबाजों ने सर्वाधिक सीजन में 500+ रन बनाए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है।
MI के इस उम्दा अभियान में सूर्यकुमार यादव की अहम भूमिका रही है।
वह इस सीजन में 500 से अधिक रन बना चुके हैं और अपनी उपयोगी पारियों से कई मैचों में अंतर पैदा कर चुके हैं।
इस बीच MI के लिए सबसे ज्यादा सीजन में 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
सूर्यकुमार यादव (2018,2023 और 2025)
सूर्यकुमार ने IPL 2025 से पहले 2018 और 2023 के सीजन में 500 से अधिक रन बनाए थे।
IPL 2018 में उन्होंने 14 मैचों में 36.57 की औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 518 रन बनाए थे।
इसके बाद 2023 में 16 पारियों में 43.21 की औसत और 181.13 की स्ट्राइक रेट के साथ 605 रन बनाए थे। उस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे।
#2
सचिन तेंदुलकर (2010 और 2011)
पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 2 सीजन में 500+ रन बना चुके थे।
उन्होंने 2010 में 15 पारियों में 47.53 की औसत और 132.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 618 रन बनाए थे।
वहीं, 2011 में उन्होंने 16 पारियों में 42.53 की औसत और 113.31 की स्ट्राइक रेट से 553 रन बनाए थे।
78 IPL मैचों में सचिन ने 2,334 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं।
#3
क्विंटन डिकॉक (2019 और 2020)
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी MI की ओर से खेलते हुए 2 सीजन में 500+ रन बना चुके थे।
उन्होंने 2019 में 16 पारियों में 35.26 की औसत और 132.91 की स्ट्राइक रेट से 529 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे।
वहीं, 2020 में इस प्रोटियाज बल्लेबाज ने 16 पारियों में 35.92 की औसत और 140.50 की स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए थे। उस बीच उन्होंने 4 ही अर्धशतक लगाए थे।