
IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। यह टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
DC के खिलाफ कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उनके गेंदबाजी आक्रमण को काफी परेशान किया है। इनके बल्ले से निकले छक्कों ने मैच का रुख पलटा और दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
ऐसे में आइए इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
रोहित शर्मा- (50 छक्के)
मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने DC के खिलाफ पहला मुकाबला 2008 में खेला था।
रोहित के बल्ले से DC के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 छक्के निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 88 चौके भी जड़े हैं।
36 मैच की 36 पारियों में इस खिलाड़ी ने 31.87 की औसत से इस टीम के विरुद्ध 1,052 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 132.82 की रही है।
#2
महेंद्र सिंह धोनी- (39 छक्के)
दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने DC के खिलाफ 34 मैच की 32 पारियों में 39 छक्के लगाए हैं।
उनके बल्ले से 35.19 की औसत और 139.69 की स्ट्राइक रेट से 739 रन निकले हैं। उन्होंने DC के विरुद्ध 3 अर्धशतकीय पारी भी खेली है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63* रन रहा है।
धोनी CSK के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी IPL में खेल चुके हैं।
#3
क्रिस गेल- (38 छक्के)
IPL और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने DC के खिलाफ पहला मुकाबला 2010 में खेला था। आखिरी बार वह 2021 में खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने 17 मैच की 17 पारियों में 38 छक्के लगाए थे। उनके बल्ले से 35.92 की औसत और 155.72 की स्ट्राइक रेट से 503 रन निकले थे।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128* रन रहा था।
#4
आंद्रे रसेल- (34 छक्के)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने DC के खिलाफ साल 2015 में अपना पहला मुकाबला खेला था।
16 मैच की 13 पारियों में इस खिलाड़ी ने 34 छक्के जड़े हैं। उन्होंने 35.63 की औसत और 173.45 की स्ट्राइक रेट से 392 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकला है और DC के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन रहा है।