Page Loader
IPL 2025: रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 
रोमारियो ने कमाल की पारी खेली

IPL 2025: रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 

May 03, 2025
09:36 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी (53*) खेली। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL के इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक भी है। शेफर्ड ने इस पारी के दौरान खलील अहमद के एक ओवर में 33 रन भी जड़ दिए। ये RCB के लिए सबसे तेज पचासा भी है।

पारी

ऐसी रही  शेफर्ड की पारी और साझेदारी 

शेफर्ड ने मेच में 14 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 378.57 की रही। उन्होंने टिम डेविड के साथ मिलकर सिर्फ 15 गेंदों में 56 रन की साझेदारी निभाई। इन रनों में डेविड का योगदान सिर्फ 1 रन का था। शेफर्ड ने CSK के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उनकी इस पारी के ही कारण RCB की टीम 213/5 का स्कोर बना पाई।

अर्धशतक

IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज 

IPL में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अर्धशतक लगा दिया था। केएल राहुल और पैट कमिंस ने भी IPL में 14-14 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। राहुल ने यह पारी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेली थी। कमिंस के बल्ले से ये रन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ निकले थे। शेफर्ड का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39* रन था।