NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राष्ट्रपति ने किया संसद संयुक्त सदन को संबोधित, बालाकोट एयर स्ट्राइक समेत कही ये बड़ी बातें
    अगली खबर
    राष्ट्रपति ने किया संसद संयुक्त सदन को संबोधित, बालाकोट एयर स्ट्राइक समेत कही ये बड़ी बातें

    राष्ट्रपति ने किया संसद संयुक्त सदन को संबोधित, बालाकोट एयर स्ट्राइक समेत कही ये बड़ी बातें

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 20, 2019
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी सरकार को स्पष्ट बहुमत देकर 2014 से चले आ रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आदेश दिया है।

    60 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने 'एक देश, एक चुनाव', राष्ट्रीय सुरक्षा और तीन तलाक जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

    इससे पहले पिछले कुछ दिनों में चुनकर आए सांसदों ने शपथ ली थी।

    अभिभाषण

    'सबका साथ, सबका विकास' के लिए कार्य कर रही सरकार

    सांसदों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि वह महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष में संसद के पहले सत्र को संबोधित कर रहे हैं।

    उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के लिए ओम बिड़ला को बधाई दी।

    राष्ट्रपति ने कहा, "इस लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ से अधिक नागरिकों ने वोट देकर नया कीर्तिमान मनाया। देश के लोगों ने स्पष्ट जनादेश दिया। सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के लिए कार्य कर रही है।"

    बयान

    विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का है जनादेश- राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति ने कहा, "यह जनादेश 2014 से चली आ रही विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने और तेज करने के लिए है। पिछले 5 सालों में नागरिक आश्वस्त थे कि सरकार उनके लिए हैं। सरकार ने देश को निराशा के माहौल से बाहर निकाला है।"

    जल संकट

    जल संकट को बताया 21वीं सदी की सबसे बड़ी समस्या

    राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में जल संकट को 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया।

    उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग इस समस्या को और बढ़ाएंगे। हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की जरूरत है। जल शक्ति मंत्रालय का निर्माण इस दिशा में निर्णायक कदम हैं। इसके दूरगामी लाभ होंगे।"

    उन्होंने लोगों से जल संरक्षण को स्वच्छ भारत अभियान की तरह अपनाने की अपील की।

    जानकारी

    सरकार की कई योजनाओं की प्रशंसा की

    इसके बाद राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और शहीदों के बच्चों को छात्रवृत्ति में वृद्धि समेत सरकार की कई योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सरकार में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, गरीबों के लिए सशक्त योजनाएं बनी हैं।

    महिला सशक्तिकरण

    तीन तलाक, निकाह हलाला पर पाबंदी की पैरवी

    राष्ट्रपति ने तीन तलाक और निकाह हलाला जैसी कुरीतियों पर पाबंदी लगाने की बात भी कही।

    उन्होंने कहा, "देश की हर बहन और बेटी के अधिकारों की रक्षा के लिए तीन तलाक और निकाह हलाला जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने की जरूरत है।"

    उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण उनकी सरकार की सबसे अहम प्राथमिकताओं में से एक है।

    राष्ट्रपति ने लोकसभा में रिकॉर्ड 78 महिला सांसदों की उपस्थिति पर भी अपनी राय रखी।

    राष्ट्रीय सुरक्षा

    बालाकोट एयर स्ट्राइक को बताया इरादों और क्षमताओं का परिचय

    राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करके सरकार ने ये साबित भी किया है।

    उन्होंने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक भारत के इरादों और क्षमताओं का एक प्रदर्शन थीं।

    विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ खड़ी है और मौलाना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी घोषित किया जाना इसका सबूत है।

    NRC कानून

    घुसपैठ की समस्या से जूझ रहे इलाकों में लागू होगा NRC

    इस बीच राष्ट्रपति ने विवादित NRC कानून पर कहा कि वैध तरीके से दाखिल हुए विदेशी देश के लिए खतरा है और घुसपैठ की समस्या से जूझ रहे इलाकों में NRC लागू किया जाएगा।

    राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिक चंद्रयान-2 लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं और अतंरिक्ष में मानव भेजने का कार्य भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    भाषण का अंत

    'एक देश, एक चुनाव' को देश हित में बताया

    अपने अभिभाषण के अंत में राष्ट्रपति ने 'एक देश, एक चुनाव' व्यवस्था की पैरवी करते हुए इसे राष्ट्रहित में बताया।

    उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्सों में कहीं न कहीं चुनाव होता रहता है और इसी वजह से समय की मांग है कि एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लाई जाए ताकि देश का विकास तेजी से हो सके।

    उन्होंने सांसदों से महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए लोगों की सेवा करने की अपील की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जल संकट
    संयुक्त राष्ट्र
    महात्मा गांधी
    रामनाथ कोविंद

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    जल संकट

    चेन्नई की IT कंपनियों का कर्मचारियों को आदेश- पानी नहीं है, घर से काम करो चेन्नई
    जल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का ग्राम प्रधानों को पत्र, वर्षा जल संरक्षण का अनुरोध नरेंद्र मोदी
    गर्मी के कारण बिहार के 3 जिलों में 24 घंटे के अंदर 70 लोगों की मौत बिहार

    संयुक्त राष्ट्र

    #MeToo सर्वे: संयुक्त राष्ट्र का हर 3 में से 1 कर्मचारी करता है शोषण का सामना #MeToo
    सर्वे में खुलासा, भारतीय लोग दूसरे देशों को मदद देने के सबसे बड़े समर्थक चीन समाचार
    खौफ में परवेज मुशर्रफ, कहा- पाकिस्तान ने परमाणु बम गिराया तो भारत हमें खत्म कर देगा भारत की खबरें
    आतंकवाद पर पाकिस्तान फिर बेनकाब, आतंकी संगठन का सरगना हुआ इमरान खान की पार्टी में शामिल भारत की खबरें

    महात्मा गांधी

    मोदी ने बताया था मनरेगा को कांग्रेस की विफलताओं का स्मारक, अब दिए रिकॉर्ड तोड़ पैसे कांग्रेस समाचार
    पंजाब सरकार का आदेश, छात्रों को गुजराती में गाना पड़ेगा गांधी का सबसे पसंदीदा भजन पंजाब
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार दिल्ली
    सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान नरेंद्र मोदी

    रामनाथ कोविंद

    चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति से की कल्याण सिंह की शिकायत, खुद को बताया था भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी
    तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर रद्द हो सकते हैं चुनाव, पैसे से खरीदे गए वोट तमिलनाडु
    भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष ने बनाई यह खास रणनीति भारतीय जनता पार्टी
    नतीजों से पहले राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष, खंडित जनादेश की स्थिति में सरकार बनाने का दावा मायावती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025