NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    देश

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 06, 2019, 11:26 am 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अलीगढ़ पुलिस ने उन्हें दिल्ली से नोएडा में घुसते समय गिरफ्तार किया। पूजा के साथ उसके पति अशोक पांडे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोड़से को पूजती है। पूजा को विवादित संगठन हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव बताया जा रहा है।

    नकली पिस्टल से मारी थी पुतले को गोली

    30 जनवरी को अलीगढ़ में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूजा ने राष्ट्रपिता के पुतले को नकली पिस्टल से गोली मारी थी। इसके बाद पुतले से नकली खून बहने लगा था। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब तक इनमें से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूजा और उसके पति अशोक को बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

    भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ पूजा की तस्वीरें

    घटना की वीडियो और तस्वीर वायरल होते ही पूजा भूमिगत हो गई थी। पुलिस उनकी और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। सोशल मीडिया पर पूजा की भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर में उन्हें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के साथ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में उमा भारती भी हैं।

    गोडसे को पूजती हैं पूजा

    पिछले साल 'आजतक' से बातचीत में पूजा खुलकर गोडसे के समर्थन और गांधी के खिलाफ बोल चुकी हैं। उसने कहा था, "हम गोडसे को पूजते हैं, जिस पर हमें गर्व है। वो गांधी के हत्यारे नहीं थे।" पूजा ने कहा था कि अगर वह गोडसे से पहले पैदा हुई होती, तो खुद गांधी को मार देती। बता दें कि 30 जनवरी, 1948 को एक प्रार्थना सभा के दौरान गोडसे ने राष्ट्रपिता गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    महात्मा गांधी
    अलीगढ़
    हिंदू महासभा

    दिल्ली

    नहाने के लिए गर्म पानी और खाने में खीर के लालच से बेरोज़गार जा रहें जेल जेल
    लिव-इन कपल ने की उबर ड्राइवर की हत्या, शव के तीन टुकड़े कर ड्रेन में फेंका उबर
    दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2019: जारी हुई पहली लिस्ट, जानें कब जारी होगी दूसरी लिस्ट शिक्षा
    लोकसभा चुनाव से पहले 'आम आदमी पार्टी' के लिए चुनौती बनी 'आपकी अपनी पार्टी' आम आदमी पार्टी समाचार

    महात्मा गांधी

    पंजाब सरकार का आदेश, छात्रों को गुजराती में गाना पड़ेगा गांधी का सबसे पसंदीदा भजन पंजाब
    मोदी ने बताया था मनरेगा को कांग्रेस की विफलताओं का स्मारक, अब दिए रिकॉर्ड तोड़ पैसे कांग्रेस समाचार
    वाशिंगटन में गांधी की प्रतिमा से बदसलूकी की घटना पर अमेरिकी राजदूत ने मांगी माफी भारत की खबरें
    महात्मा गांधी के चित्र वाले सिक्के जारी कर सकता ब्रिटेन, चल रहा विचार जर्मनी

    अलीगढ़

    चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति से की कल्याण सिंह की शिकायत, खुद को बताया था भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी
    मात्र 10,000 रुपये के लिए ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या, आरोपियों पर लगेगा NSA उत्तर प्रदेश
    अलीगढ़ हत्याकांड मामलाः एक आरोपी पर है अपनी बेटी के साथ रेप का आरोप उत्तर प्रदेश
    योगी के मंत्री के विवादित बोल, कहा- हर रेप का अलग-अलग नेचर होता है योगी आदित्यनाथ

    हिंदू महासभा

    मध्यस्थता के जरिए कोर्ट के बाहर अयोध्या विवाद सुलझाने पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम
    अयोध्या: समझौते को तैयार कुछ पार्टियां, पांच शर्तों पर विवादित जमीन पर राम मंदिर पर सहमति मुस्लिम
    अयोध्या विवाद: छह मुस्लिम याचिकाकर्ताओं का मध्यस्थता समिति पर सुन्नी वक्फ बोर्ड से मिलीभगत का आरोप मुस्लिम
    लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस भारतीय जनता पार्टी

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023