Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #MeToo सर्वे: संयुक्त राष्ट्र का हर 3 में से 1 कर्मचारी करता है शोषण का सामना
दुनिया

#MeToo सर्वे: संयुक्त राष्ट्र का हर 3 में से 1 कर्मचारी करता है शोषण का सामना

#MeToo सर्वे: संयुक्त राष्ट्र का हर 3 में से 1 कर्मचारी करता है शोषण का सामना
लेखन मुकुल तोमर
Jan 18, 2019, 08:15 pm 3 मिनट में पढ़ें
#MeToo सर्वे: संयुक्त राष्ट्र का हर 3 में से 1 कर्मचारी करता है शोषण का सामना

संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा अपने कर्मचारियों पर कराए गए सर्व में सामने आया है कि पिछले 2 साल में उसके हर 3 में से 1 कर्मचारी को यौन शोषण का सामना करना पड़ा है। संस्था ने इसे #MeToo सर्वे नाम दिया है। सर्वे के परिणामों को अपने कर्मचारियों के साथ शेयर करते हुए महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि परिणामों से साबित होता है कि ऐसे मामलों की शिकायत में अभी भी कई रुकावटें हैं।

शोषण पर सर्वे
महासचिव ने कराया था सर्वे

महासचिव के तौर पर महिला सशक्तीकरण और यौन उत्पीड़न रोकना गुटेरेस की अहम प्राथमिकता रही है। उन्होंने कंसल्टिंग कंपनी डेलॉयट की मदद से पूरे विश्व के UN कर्मचारियों पर यह सर्वे कराया था। पूरे विश्व में मौजूद UN के 1,05,000 कर्मचारियों में से 30,364 ने डेलॉयट के इस सर्वे का जबाव दिया। हिस्सा लेने वाले कर्मचारियों में से 10,032 ने माना कि उन्होंने शोषण का सामना किया है। मामलों में 12 प्रतिशत आरोपी UN में वरिष्ठ नेता हैं।

शोषण के तरीके
इन तरीकों से होता है शोषण

सर्वे में सामने आया कि शोषण का सबसे आम तरीका कर्मचारियों को आपत्तिजनक सेक्स स्टोरी या जोक्स भेजना है। 21.7 प्रतिशत पीड़ितों को इस तरीके के शोषण का सामना करना पड़ा। शोषण के अन्य तरीके में कर्मचारी के शरीर और आकार पर टिप्पणी करना (14.2 प्रतिशत), बिना मर्जी के यौन मामलों के विमर्श में खींचना (13 प्रतिशत), गंदे इशारे करना (10.9 प्रतिशत) और अनुचित तरीके से छूना (10.1 प्रतिशत) आदि शामिल हैं।

खुलासा
आधे से ज्यादा आरोपी सहकर्मचारी

पीड़ितों में 1.4 प्रतिशत के साथ यौन हिंसा हुई या ऐसा करने का प्रयास हुआ। हर 5 पीड़ितों में से दो 25-34 आयु वर्ग के थे। सर्वे के अनुसार, 68.4 प्रतिशत मामलों में आरोपी पुरुष थे, जबकि 15.9 प्रतिशत मामलों में महिलाओं पर शोषण के आरोप लगे। आधे से ज्यादा आरोपी सहकर्मचारी थे। इनमें लगभग 12 प्रतिशत सुपरवाइजर या मैनेजर थे। 8 प्रतिशत आरोपी बाहरी थे जिनमें राजनयिक और दानकर्ता भी शामिल हैं।

महासचिव का बयान
'हौसले और काम पर पड़ता है असर'

गुटेरेस ने अपने पत्र में कहा, "परिणामों से साबित होता है कि ऐसे मामलों का असर कर्मचारियों के हौसले और उनके काम पर पड़ता है।" उन्होंने कहा कि पीड़ित मानते हैं कि आरोपी का कुछ नहीं होगा और वह उनसे बदला लेने की कोशिश भी कर सकता है, इसलिए वह शिकायत नहीं करते। अपने पत्र में गुटेरस ने कर्मचारियों से उच्च व्यवहार बनाए रखने की अपील की। UN ने शोषण की शिकायत के लिए एक नंबर भी जारी किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
संयुक्त राष्ट्र
#MeToo
ताज़ा खबरें
मेरठ: तीन दोस्तों ने की LLB छात्र की हत्या, समलैंगिकता और ब्लैकमेलिंग से जुड़े तार
मेरठ: तीन दोस्तों ने की LLB छात्र की हत्या, समलैंगिकता और ब्लैकमेलिंग से जुड़े तार देश
विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से अब ले सकेंगे 10 लाख रुपये, नहीं देनी होगी जानकारी
विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से अब ले सकेंगे 10 लाख रुपये, नहीं देनी होगी जानकारी देश
हीरो मोटोकॉर्प और TVS की कैसी रही जून में सेल्स?
हीरो मोटोकॉर्प और TVS की कैसी रही जून में सेल्स? ऑटो
CUET PG: पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
CUET PG: पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन करियर
मुंबई: क्या है आरे जंगल में मेट्रो शेड बनाने का विवाद, जो फिर सुर्खियों में आया?
मुंबई: क्या है आरे जंगल में मेट्रो शेड बनाने का विवाद, जो फिर सुर्खियों में आया? देश
संयुक्त राष्ट्र
भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट
भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट देश
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह दुनिया
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? दुनिया
क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष?
क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष? दुनिया
किसान आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की टिप्पणी, दोनों पक्षों से अधिकतम संयम की अपील
किसान आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की टिप्पणी, दोनों पक्षों से अधिकतम संयम की अपील दुनिया
और खबरें
#MeToo
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सुनाई आपबीती, कहा- बचपन में हुआ यौन शोषण
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सुनाई आपबीती, कहा- बचपन में हुआ यौन शोषण मनोरंजन
#MeToo: कोर्ट ने एमजे अकबर के मानहानि के दावे को किया खारिज, प्रिया रमानी हुई बरी
#MeToo: कोर्ट ने एमजे अकबर के मानहानि के दावे को किया खारिज, प्रिया रमानी हुई बरी देश
फेमल मॉडल का साजिद खान पर आरोप, 17 साल की उम्र में किया था यौन शोषण
फेमल मॉडल का साजिद खान पर आरोप, 17 साल की उम्र में किया था यौन शोषण मनोरंजन
#BoisLockerRoom: छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद गुरुग्राम के 14 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की
#BoisLockerRoom: छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद गुरुग्राम के 14 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की देश
ऑफ़िस वाला प्यार: अपनी कलीग से प्यार करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
ऑफ़िस वाला प्यार: अपनी कलीग से प्यार करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान लाइफस्टाइल
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022