NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: 12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: 12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

    उत्तर प्रदेश: 12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 10, 2021
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

    इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर यानी शुक्रवार को वाराणसी में राज्य के करीब 700 भाजपा नेताओं की 'चुनाव मास्टरक्लास' लेंगे। ​

    इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य स्तर पर की जा रही तैयारियों समीक्षा की जाएगी और उन्हें जनता से अधिक जुड़ाव बनाने के लिए आवश्यक मंत्र दिया जाएगा।

    बुलावा

    बैठक के लिए इन नेताओं को भेजा गया है बुलावा

    न्यूज 18 के अनुसार, उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि मास्टक्लास के लिए सभी 98 जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी, 403 विधानसभा प्रभारी, भाजपा के छह क्षेत्रीय अध्यक्ष, सभी राज्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रभारी और सह-प्रभारियों को वाराणसी पहुंचने का बुलाया भेजा गया है।

    इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी बैठक में शामिल होंगे।

    चर्चा

    चुनाव प्रचार अभियान पर हो सकती है चर्चा

    भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अमित शाह की इस मास्टरक्लास के पूरे दिन चलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य में चुनाव नजदीक होने और मेगा सदस्यता अभियान के जारी होने के कारण यह एक बड़ी बैठक होगी।

    उन्होंने कहा कि विस्तृत बैठक में चर्चा हो सकती है कि प्रचार अभियान कैसे चलना चाहिए और किस तरह से तैयारी करनी है। इसमें नेताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव कमान संभालने वाले अमित शाह से मार्गदर्शन भी मिलेगा।

    योजना

    भाजपा ने बनाई 'परिवर्तन यात्रा' शुरू करने की योजना

    बता दें कि विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रबंधन ने अगले महीने राज्य में 'परिवर्तन यात्रा' निकालने की भी योजना बनाई है। इसमें राज्य की जनता को प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हुए कार्यों को गिनाया जाएगा।

    इसी तरह 13 नवंबर को अमित शाह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ का भी दौरा करेंगे। उनके इस दौरे को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

    लखनऊ

    19 से 21 नवंबर के बीच लखनऊ में रहेंगे अमित शाह

    अमित शाह 19 से 21 नवंबर के बीच लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह वार्षिक प्रधानमंत्री-पुलिस महानिदेशक (DGP) कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

    गौरतलब है कि पिछले महीने भी शाह ने लखनऊ का दौरा किया था और अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था।

    उस दौरान उन्होंने कहा था कि राज्य में विकास की लहर भाजपा के साथ आगे बढ़ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    अमित शाह
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश: 10 साल से छोटे बच्चों के माता-पिता को वैक्सीन लगाने की तैयारी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बेटे की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ FIR नहीं कर रही पुलिस- भाजपा विधायक उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: योगी की कुर्सी पर कोई आंच नहीं, कैबिनेट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री के करीबी उत्तर प्रदेश
    कानपुर में बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, अब तक 17 की मौत कानपुर

    उत्तर प्रदेश

    शिवसेना ने महाराष्ट्र बंद को बताया '100 प्रतिशत' सफल, भाजपा ने साधा निशाना महाराष्ट्र
    लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया प्रियंका गांधी
    लखीमपुर हिंसा का उत्तर प्रदेश चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा ने की समीक्षा उत्तर प्रदेश की राजनीति
    उत्तर प्रदेश: कलयुगी बाप ने किया नाबालिग बेटी का रेप, अन्य लोगों से भी बनवाए संबंध रेप

    अमित शाह

    मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों को मिल सकती है जगह उत्तर प्रदेश
    उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, संवैधानिक अड़चन को बताया कारण उत्तराखंड
    कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक रद्द नरेंद्र मोदी
    कैबिनेट विस्तार: मनसुख मांडविया बने नए स्वास्थ्य मंत्री, जानिए किसको मिला कौनसा मंत्रालय नरेंद्र मोदी

    भाजपा समाचार

    ममता बनर्जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: भाजपा ने की भवानीपुर में धारा-144 लगाने और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग पश्चिम बंगाल
    कलकत्ता हाई कोर्ट का भवानीपुर उपचुनाव पर रोक लगाने से इनकार, तय समय पर होगा मतदान पश्चिम बंगाल
    अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे अमरिंदर सिंह, क्या थामेंगे भाजपा का दामन? पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025