NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य
    अगली खबर
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य
    देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 30, 2022
    03:40 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार करने और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पद से इस्तीफा देने के साथ ही महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन सरकार का पतन हो गया है।

    इसके बाद अब भाजपा ने शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुट के साथ सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और देवेंद्र फडणवीस का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

    आइये जानते हैं फडणवीस से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य।

    व्यक्तित्व

    कैसा रहा है फडणवीस का व्यक्तित्व?

    अगले महीने अपने जीवन के 52 वर्ष पूरे करने वाले फडणवीस बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। वह अपने बौद्धिक कौशल और पेशेवर ईमानदारी के साथ परिवार की ओर विशेष ध्यान देने वाले के रूप में पहचान रखते हैं।

    उन्होंने 2014 में महाराष्ट्र के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने से लेकर अपनी पत्नी के पेशे को आगे बढ़ाने के फैसले का समर्थन करने तक हिम्मत, समर्पण और परिवार के प्रति लगाव का का प्रदर्शन किया है।

    बगावत

    इंदिरा गांधी के नाम वाले स्कूल की जगह RSS द्वारा संचालित विद्यालय को चुना

    एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 जुलाई 1970 को नागपुर के ब्राह्मण परिवार में जन्में फडणवीस ने एक छात्र के रूप में इंदिरा गांधी के नाम वाले स्थानीय कॉन्वेंट स्कूल में जाने से इनकार कर दिया था।

    इसका कारण था कि 1975 से 1977 तक भारत में इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौरान उनके पिता गंगाधर फडणवीस को जेल में रहना पड़ा था।

    ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा संचालित सरस्वती विद्यालय में अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की।

    मॉडलिंग

    राजनीति में आने से पहले मॉडलिंग करते थे फडणवीस

    साल 2006 में फडणवीस नागपुर में एक कपड़े की दुकान पर मॉडल के रूप में काम करते थे। उन्हें इसमें काफी सफलता भी मिली थी।

    उनके बचपन के दोस्त और फोटोग्राफर विवेक रानाडे ने उन्हें मॉडलिंग के लिए प्रोत्साहित किया था। हालांकि, उन्होंने लॉ कॉलेज नागपुर से स्नातक की डिग्री हासिल की थी, लेकिन कभी कोर्ट में प्रेक्टिस नहीं की।

    उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में भी डिग्री हासिल की और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा भी लिया है।

    उपलब्धि

    देश में दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर बने थे फडणवीस

    फडणवीस 21 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के नगरसेवक बने थे और वह लगातार दो बार ऐसा करने में सफल रहे थे।

    वह महज 27 साल की उम्र में नागपुर के मेयर नियुक्त हुए थे। राज्य में किसी भी राजनेता ने कभी भी लगातार दो कार्यकाल तक सेवा नहीं की थी।

    उन्हें देश में दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर और नागपुर के सबसे कम उम्र के मेयर चुने जाने का गौरव हासिल है।

    मेहनत

    नेताओं के प्रचार के लिए पोस्टर भी चिपकाए

    फडणवीस ने त्रिकोनी पार्क में RSS शाखा से अपने करियर की शुरूआत की। वह एक वार्ड अध्यक्ष के रूप में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई में शामिल हुए थे।

    1986 से 1989 तक वह ABVP के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने युवाओं को समाजके पुननिर्माण की दिशा में प्रोत्साहित किया था।

    वह दीवारों को पेंट करने और राजनेताओं के प्रचारक पोस्टर भी चिपकाते थे। वह राजनीति में युवाओं की भागीदारी और स्वामी विवेकानंद के दर्शन के समर्थक रहे हैं।

    जानकारी

    फडणवीस ने जीता सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार

    राजनीतिक विष्लेषक उन्हें उच्चतम क्षमता का राजनेता कहते हैं। इसका कारण है 2002-2003 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसी तरह उन्हें प्रमोद महाजन की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार और 2016 में प्रतिष्ठित नाग भूषण पुरस्कार भी मिल चुका है।

    विवाद

    'मुंबई रिवर एंथम' को लेकर विवादों में आए

    फडणवीस ने 2006 में अमृता रानाडे से शादी की और उनकी एक 13 साल की बेटी दिविजा है। 2014 में दिविजा दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास 'वर्षा' की सबसे कम उम्र की निवासी बनी थीं।

    कुछ साल पहले फडणवीस 'मुंबई रिवर एंथम' नामक एक संगीत वीडियो में अभिनय करने को लेकर विवादों में आए थे।

    इस वीडियो में मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस महानिदेशक और नगर आयुक्त ने भी भूमिका निभाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    नागपुर
    देवेंद्र फडणवीस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महाराष्ट्र

    कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया कर्नाटक
    कोरोना के बढ़ते मामले: भारत में हो सकती है छोटी लहर की शुरुआत- WHO प्रमुख वैज्ञानिक अमेरिका
    राज्यसभा चुनाव परिणाम: कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट? कर्नाटक
    राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी, हरियाणा में कांग्रेस तो महाराष्ट्र में ठाकरे को झटका कर्नाटक

    उद्धव ठाकरे

    नवनीत राणा की उद्धव ठाकरे को चुनौती, बोलीं- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें और जीत कर दिखाएं महाराष्ट्र की राजनीति
    ठाकरे ने केंद्र को चेताया- कानूनों का दुरुपयोग बंद करें, नहीं तो हम भी लेंगे बदला महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: विधवा प्रथा समाप्त करने की दिशा में उठे कदम, सरकार ने जारी किया सर्कुलर महाराष्ट्र
    सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली में दर्ज कराई FIR दिल्ली पुलिस

    नागपुर

    दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए 22 साल के युवा की मदद लेगी सरकार जापान
    फड़णवीस को कोर्ट ने भेजा समन, चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अलग राह दिखा रहा महाराष्ट्र का यह जिला भारत की खबरें
    मेडिकल संघ ने कहा- महाराष्ट्र में 500 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित भारत की खबरें

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगे क्या? जानें बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: भाजपा का खेल खत्म, अजित पवार ने दिया उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भाजपा समाचार
    महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा उद्धव ठाकरे
    चार दिन महाराष्ट्र में फैला रहा "रायता", अब कौन लेगा पूरी उथल-पुथल की जिम्मेदारी? नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025