NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मेडिकल संघ ने कहा- महाराष्ट्र में 500 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित
    मेडिकल संघ ने कहा- महाराष्ट्र में 500 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित
    1/8
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    मेडिकल संघ ने कहा- महाराष्ट्र में 500 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 04, 2020
    12:58 pm
    मेडिकल संघ ने कहा- महाराष्ट्र में 500 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित

    कोरोना वायरस के कारण देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या लगभग 75,000 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे कम से कम 500 डॉक्टर भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने यह जानकारी दी है। IMA ने कहा कि संक्रमित डॉक्टरों की संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि यह केवल खुद से जुड़े डॉक्टरों की जानकारी रखती है।

    2/8

    सबसे ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हुए संक्रमित

    सबसे ज्यादा संक्रमित सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हुए हैं। अगर मुंबई की बात करें तो यहां के सियोन अस्पताल के 70, KEM अस्पताल के 40 और नायर अस्पताल के 35 डॉक्टर महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं एक 61 वर्षीय नाक, कान और गला विशेषज्ञ डॉक्टर की अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण सोमवार को मौत हो गई थी। मई मध्य में बीमार पड़ने के बाद उन्हें एसएल रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    3/8

    मुंबई के डॉक्टरों के लिए दूसरे जिलों में आरक्षित किए जा रहे बेड

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित शहर है। यहां संक्रमितों की संख्या 42,000 के पास पहुंच गई है। यहां हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मरीजों के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए दूसरे जिलों में निजी अस्पतालों ने कोरोना संक्रमित डॉक्टरों के इलाज के लिए बेड आरक्षित करने शुरू कर दिए हैं। IMA भी अलग-अलग अस्पतालों के साथ डॉक्टरों के इलाज के लिए समझौता कर रहा है।

    4/8

    कई जगहों पर आरक्षित किए गए बेड

    अहमदनगर में कई क्रिश्चियन मिशनरी अस्पतालों ने समझौते के बाद बेड आरक्षित किए हैं। इसी तरह श्रीरामपुर तालुका में सेंट ल्यूक अस्पताल में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवारों के इलाज के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।

    5/8

    कई जिलों में प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

    मुंबई में IMA प्रमुख डॉक्टर अविनाश भोंडे ने कहा कि शहर में कम से कम तीन और पुणे में एक डॉक्टर की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह संख्या ज्यादा हो सकती है, लेकिन सरकार इसकी जानकारी नहीं दे रही। भोंडे ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल डॉक्टरों के लिए बेड आरक्षित करने को तैयार हो गए, लेकिन कई जिलों में अधिकारियों ने इसकी इजाजत नहीं दी।

    6/8

    ICU बेड भी कराए जा रहे आरक्षित

    नांदेड़ में IMA आठ अस्पतालों के साथ बातचीत कर रही है ताकि हर अस्पताल की इनटेंसिव केयर यूनिट (ICU) के दो बेड डॉक्टरों के लिए आरक्षित किए जा सके। IMA से जुड़े एक डॉक्टर ने कहा, "सभी निजी अस्पतालों ने अपने 80 प्रतिशत बेड सरकार को दे दिए हैं। बाकी बचे बेड उनके पास हैं। हम चाहते हैं कि उनमें से कुछ डॉक्टरों के लिए आरक्षित किए जा सके।" नागपुर और नासिक में भी अस्पतालों ने बेड आरक्षित किए हैं।

    7/8

    महाराष्ट्र में हो चुकी है 2,500 से ज्यादा लोगों की मौत

    महाराष्ट्र में अभी तक 2,587 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की कुल संख्या 74,860 पहुंच गई है। इनमें से 32,329 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,944 का इलाज चल रहा है।

    8/8

    देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड नए मामले और मौतें

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,304 नए मामले सामने आए। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2,16,919 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 260 रही और कुल मृतकों की संख्या 6,075 हो गई है। ये अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    नागपुर
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड नए मामले और मौतें कोरोना वायरस
    भारत ने विदेशियों के आगमन के लिए खोले दरवाजे, इन लोगों को मिल सकेगा वीजा गृह मंत्रालय
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इंडिया हटाकर देश का नाम केवल भारत रखने संबंधी याचिका केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: चीन का अनुमान, 15 जून तक भारत में रोजाना मिलने लगेंगे 15 हजार मामले चीन समाचार

    मुंबई

    कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मिले सामुदायिक प्रसार शुरू होने के संकेत, चिंता बढ़ी तेलंगाना
    महाराष्ट्र: तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा साइक्लोन निसर्ग, एक की मौत गुजरात
    चक्रवाती तूफान निसर्ग: इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें? गुजरात
    आज महाराष्ट्र से टकराएगा चक्रवात निसर्ग, 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं नरेंद्र मोदी

    महाराष्ट्र

    उत्तर प्रदेश: वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिविटी रेट महज 3.2 प्रतिशत दिल्ली
    महाराष्ट्र: एक से 10वीं तक के छात्रों के लिए मराठी पढ़ना हुआ अनिवार्य शिक्षा
    बुधवार दोपहर तक महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा सकता है चक्रवात निसर्ग, अलर्ट जारी मुंबई
    कोरोना वायरस: सातवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले और मौतें भारत की खबरें

    नागपुर

    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अलग राह दिखा रहा महाराष्ट्र का यह जिला भारत की खबरें
    फड़णवीस को कोर्ट ने भेजा समन, चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप महाराष्ट्र
    दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए 22 साल के युवा की मदद लेगी सरकार जापान
    कोरोना वायरस: 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है भारत में बनी पहली वैक्सीन भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वारियर्स से चर्चा करती दिखेंगी नुसरत भरुचा, शुरु करेंगी नई वर्चुअल सीरीज बॉलीवुड समाचार
    श्रीलंका के खेलमंत्री का खुलासा, तीन खिलाड़ियों के खिलाफ मैच-फिक्सिंग की जांच कर रही है ICC क्रिकेट समाचार
    दिल्ली: बाहर से आने वाले सभी लोगों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य दिल्ली
    प्रकाश जावडेकर ने बताया देश में कब से खुल सकते हैं सिनेमाघर बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023