Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी, हरियाणा में कांग्रेस तो महाराष्ट्र में ठाकरे को झटका
राजनीति

राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी, हरियाणा में कांग्रेस तो महाराष्ट्र में ठाकरे को झटका

राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी, हरियाणा में कांग्रेस तो महाराष्ट्र में ठाकरे को झटका
लेखन प्रमोद कुमार
Jun 11, 2022, 08:29 am 3 मिनट में पढ़ें
राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी, हरियाणा में कांग्रेस तो महाराष्ट्र में ठाकरे को झटका
राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी

शुक्रवार को राज्यसभा की 16 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने कर्नाटक में चार में से तीन, महाराष्ट्र में छह में से तीन और राजस्थान में चार में से एक सीट अपने नाम की। वहीं हरियाणा की दोनों सीटें भी भाजपा और उसके समर्थित उम्मीदवार की झोली में गई हैं। इन नतीजों को महाराष्ट्र में गठबंधन और हरियाणा में कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

नतीजे
सबसे पहले आए कर्नाटक और राजस्थान के नतीजे

शुक्रवार को मतदान के तुरंत बाद राजस्थान और कर्नाटक के नतीजे साफ हो गए थे। इसी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत आठ नेताओं की राज्यसभा की सीट पक्की हो गई थी। वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा में मुकाबला और लंबा खिंचा। यहां एक-दूसरे पर नियमों के उल्लंघन समेत कई आरोप लगाते हुए पार्टियां चुनाव आयोग पहुंची, जिससे मतगणना में देरी हुई।

चुनावी नतीजे
राजस्थान और कर्नाटक से ये उम्मीदवार रहे विजयी

राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला (42 वोट), मुकुल वासनिक (42 वोट) और प्रमोद तिवारी (41 वोट) से जीतकर राज्यसभा पहुंचे। वहीं भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी 42 अपने नाम कर विजयी उम्मीदवार बने। यहां निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक की बात करें भाजपा उम्मीदवार निर्मला सीतारमण, अभिनेता-नेता जग्गेश और लहर सिंह सिरोया ने, जबकि कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने जीत हासिल की है।

राज्यसभा चुनाव
हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन हारे

हरियाणा में नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच कई घंटे तक मतगणना रुकी रही। आधी रात बाद आए नतीजों में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार (31 वोट) और पार्टी समर्थित कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है। कार्तिकेय शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार थे और उन्हें भाजपा के साथ-साथ जजपा का भी समर्थन था। उन्हें चुनाव हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन से कम वोट मिले, लेकिन समीकरणों के चलते वो मामूली अंतर से जीतने में कामयाब रहे।

राज्यसभा चुनाव
महाराष्ट्र में ठाकरे को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में क्रॉस वोटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच मतगणना में देरी हुई। यहां भाजपा को तीन सीटें मिली हैं, जिसे शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यहां छठी सीट पर हुए रोचक मुकाबले में भाजपा के धनंजय मलिक ने शिवसेना के संजय पवार को मात दी है। शिवसेना ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक वोट रद्द करने का आरोप लगाया है।

जानकारी
महाराष्ट्र से ये उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा

महाराष्ट्र से शिवसेना के संजय राउत, NCP के प्रफुल पटेल, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी, भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक राज्यसभा पहुंचे हैं। गठबंधन सरकार को यहां से चार सीटें मिलने की उम्मीद थी।

राज्यसभा चुनाव
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में राज्यसभा की 57 सीटें खाली हो गई थीं। इनमें सबसे ज्यादा 11, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु (6-6), बिहार (5), कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश (4-4), मध्य प्रदेश और ओडिशा (3-3) पंजाब, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना (2-2) और उत्तराखंड से एक सीट खाली हुई थी। इन 57 सीटों में से 41 पर उम्मीदवारों का निर्वाचन बिना किसी विरोध के हो गया था, लेकिन 16 सीटों का फैसला चुनाव के जरिये हुआ है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
कर्नाटक
हरियाणा
महाराष्ट्र
राजस्थान
राज्यसभा
ताज़ा खबरें
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह मनोरंजन
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स करियर
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव करियर
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची करियर
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है?
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है? देश
कर्नाटक
कर्नाटक: शिवमोगा में युवक पर चाकू से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक: शिवमोगा में युवक पर चाकू से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार देश
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू देश
कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या
कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या देश
कर्नाटक: कोप्पल में सांप्रदायिक हिंसा; दो लोगों की मौत, छह घायल
कर्नाटक: कोप्पल में सांप्रदायिक हिंसा; दो लोगों की मौत, छह घायल देश
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत देश
और खबरें
हरियाणा
हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा
हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा देश
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत देश
एक हो सकते हैं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश- मनोहर लाल खट्टर
एक हो सकते हैं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश- मनोहर लाल खट्टर राजनीति
झारखंड में हरियाणा जैसी वारदात, पशु तस्करों ने महिला दरोगा को गाड़ी से कुचलकर मारा
झारखंड में हरियाणा जैसी वारदात, पशु तस्करों ने महिला दरोगा को गाड़ी से कुचलकर मारा देश
NEET में धांधली: पांच राज्यों से जुड़े तार, 20 लाख में एक सीट की नीलामी- रिपोर्ट
NEET में धांधली: पांच राज्यों से जुड़े तार, 20 लाख में एक सीट की नीलामी- रिपोर्ट करियर
और खबरें
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: गोंदिया में मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 53 यात्री घायल
महाराष्ट्र: गोंदिया में मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 53 यात्री घायल देश
'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल
'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल राजनीति
महाराष्ट्र के मंत्री का आदेश- फोन पर हैलो की बजाय वंदे मातरम बोलें सरकारी कर्मचारी
महाराष्ट्र के मंत्री का आदेश- फोन पर हैलो की बजाय वंदे मातरम बोलें सरकारी कर्मचारी देश
मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी
मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी देश
महाराष्ट्र में मंत्रालयों का बंटवारा, देवेंद्र फड़णवीस के हिस्से आया गृह विभाग
महाराष्ट्र में मंत्रालयों का बंटवारा, देवेंद्र फड़णवीस के हिस्से आया गृह विभाग राजनीति
और खबरें
राजस्थान
REAP 2022: राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
REAP 2022: राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन करियर
राजस्थान: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद सरकारी स्कूल में बांटी गई अफीम, वीडियो वायरल
राजस्थान: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद सरकारी स्कूल में बांटी गई अफीम, वीडियो वायरल देश
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव देश
राजस्थान: मटके से पानी पीने पर 9 साल के दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या, शिक्षक गिरफ्तार
राजस्थान: मटके से पानी पीने पर 9 साल के दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या, शिक्षक गिरफ्तार देश
पंजाब में लंपी वायरस के कारण 2,100 पशुओं की मौत, 60,000 से अधिक बीमार
पंजाब में लंपी वायरस के कारण 2,100 पशुओं की मौत, 60,000 से अधिक बीमार देश
और खबरें
राज्यसभा
नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा?
नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा? राजनीति
देश में दौड़ रहे हैं लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा तिपहिया
देश में दौड़ रहे हैं लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा तिपहिया ऑटो
देशभर की IITs में फैकल्टी के 4,596 पद रिक्त, जानें किस IIT में कितने पद खाली
देशभर की IITs में फैकल्टी के 4,596 पद रिक्त, जानें किस IIT में कितने पद खाली करियर
मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन
मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन राजनीति
UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद
UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022