NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग से संबंधित अहम आंकड़ों समेत जानिए सभी जरुरी बातें
    राजनीति

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग से संबंधित अहम आंकड़ों समेत जानिए सभी जरुरी बातें

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग से संबंधित अहम आंकड़ों समेत जानिए सभी जरुरी बातें
    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 07, 2020, 08:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग से संबंधित अहम आंकड़ों समेत जानिए सभी जरुरी बातें

    एक महीने से अधिक चुनावी प्रचार के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं। 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। अपनी पसंदीदा पार्टी और उम्मीदवार को चुनने के लिए दिल्ली के वोटर्स भी पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। इस चुनाव से जुड़े अहम आंकड़े क्या है, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

    कितने वोटर्स, कितने उम्मीदवार?

    8 फरवरी को सुबह 8 बजे से दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू होगी जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इसमें 1.4 करोड़ से अधिक वोटर्स 13,750 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालकर 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। नई दिल्ली सीट से सबसे ज्यादा 28, तो वहीं पटेल नगर सीट से सबसे कम चार उम्मीदवार हैं। कुल वोटर्स में से 81 लाख पुरुष, 66 हजार महिला और थर्ड जेंडर के 869 वोटर्स हैं।

    70 में से 12 सीटें आरक्षित

    दिल्ली की जिन 70 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है उनमें से 58 सामान्य श्रेणी की हैं। बाकी 12 सीटें अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजातियों के लिए दिल्ली में एक भी सीट आरक्षित नहीं है।

    ऐसे जानें विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र के बारे में

    अगर आपको अपने विधानसत्रा क्षेत्र की जानकारी नहीं है तो आप दिल्ली चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर आपको अपने मुहल्ले का नाम डालना होगा जिसके बाद आपका विधानसभा क्षेत्र आपके सामने आ जायेगा। इसी तरह आप इसी वेबसाइट पर अपना नाम, अपने पिता का नाम, उम्र, राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र डालकर वोटिंग लिस्ट में अपना नाम और मतदान केंद्र जान सकते हैं।

    इस वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं अपने इलाके के उम्मीदवारों की जानकारी

    अपने वोटिंग अधिकार का बेहतर प्रयोग करने के लिए आपको अपने विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे उम्मीदवारों और उनके मुद्दों के बारे में अच्छी जानकारी होना भी आवश्यक है। अगर आपको अभी तक ये अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी नहीं है तो आप www.myneta.info जैसी वेबसाइट्स पर जाकर ये जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां आपको बस अपनी विधानसभा सीट की जानकारी देनी होगी जिसके बाद सारे उम्मीदवारों की जानकारी आपको मिल जाएगी।

    अरविंद केजरीवाल और अलका लांबा समेत ये बड़े चेहरे मैदान में

    अगर चुनाव में उतरे बड़े चेहरों की बात करें तो आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मैदान में होंगे। वहीं पड़पतगंज से मनीष सिसोदिया, कालकाजी से अतिशी और मालवीय नगर से सोमनाथ भारती मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जीतने वाले भाजपा के तीनों विधायकों, विजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान, पर भी सबकी नजरें रहेंगी। वहीं AAP से कांग्रेस में आईं अलका लांबा की किस्मत भी दांव पर होगी।

    कुछ ऐसा रहा था पिछले विधानसभा चुनाव का हाल

    अगर 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसमें 67.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम में AAP को 70 में से 67 सीटें आई थीं, जबकि बाकी की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो AAP को 54.34 प्रतिशत, भाजपा को 32.19 प्रतिशत और कांग्रेस को 9.65 प्रतिशत वोट मिले थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली

    रंग गोरा करने और यौन शक्ति बढ़ाने जैसे भ्रामक विज्ञापन देने वालों की आएगी शामत इंटरनेट
    शाहीन बाग से धरना हटाने की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट दिल्ली पुलिस
    क्या PFI से जुड़े हैं AAP नेता संजय सिंह और कांग्रेस नेता उदित राज के तार? आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: मेट्रो पुल के नीचे 300 गरीब बच्चों को पढ़ाता है यह दुकानदार शिक्षा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली: 2015 में AAP को मिली थी जादुई जीत, जानिए पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतदान में स्पाइसजेट का बड़ा सहयोग, वोट डालने के लिए मिलेगी फ्री टिकट! दिल्ली
    शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले को पुलिस ने बताया AAP का सदस्य, परिवार का इनकार दिल्ली पुलिस
    प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- इसके लिए बहुत सारे सबूत दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    ऑटो पर लिखवाया 'आई लव केजरीवाल' तो कटा 10 हजार का चालान, कोर्ट पहुंचा मामला दिल्ली पुलिस
    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    आमना-सामना: रैली में अमित शाह के आरोप, ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल के पॉइंट-टू-पॉइंट जवाब ट्विटर
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट दिल्ली

    मनीष सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा- मैं शाहीन बाग के लोगों के साथ दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची आम आदमी पार्टी समाचार
    स्कूलों में लड़कियों को STEM शिक्षा देगी दिल्ली सरकार, लॉन्च होगी ये मोबाइल ऐप दिल्ली
    मनीष सिसोदिया ने कहा- अब दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड, जानें इसके पीछे का उद्देश्य दिल्ली

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023