NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप
    राजनीति

    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप

    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप
    लेखन भारत शर्मा
    Jan 28, 2020, 04:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप

    दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन राजनीतिक पार्टियों के लिए अब दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का प्रमुख मुद्दा बनता जा रहा है। शाहीन बाग मामले को लेकर नेता विवादित बयान देने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा विवादित बयान दिया है दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी जल्द ही दिल्ली के घरों में घुसेंगे और बहन-बेटियों का रेप कर उन्हें मारेंगे।

    कश्मीर से की शाहीन बाग की तुलना

    सांसद वर्मा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ होने की बात कही है। ऐसी ही एक आग कश्मीर में लगी थी और उसके बाद कश्मीरी पंडितों की बहन-बेटियों के साथ जो हुआ, वह यहां भी हो सकता है। वह आग उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और केरल से होते दिल्ली तक पहुंच गई है। ऐसे में यहां भी प्रदर्शनकारी घरों में घुसकर बहन-बेटियों का रेप करेंगे और उन्हें मारेंगे। ऐसे में जनता को समझना चाहिए।

    आप यहां देख सकते हैं वीडियो

    #WATCH: BJP MP Parvesh Verma says, "...Lakhs of people gather there (Shaheen Bagh). People of Delhi will have to think take a decision. They'll enter your houses, rape your sistersdaughters, kill them. There's time today, Modi ji Amit Shah won't come to save you tomorrow..." pic.twitter.com/1G801z5ZbM

    — ANI (@ANI) January 28, 2020

    वर्मा ने किया एक घंटे में शाहीन बाग खाली कराने का दावा

    अपने विवादित बयान के दौरान सांसद वर्मा ने कहा कि शाहीन बाग पर किसके समर्थन से प्रदर्शन किया जा रहा है, सबको पता है। उन्होंने दावा किया कि यदि 11 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो शाहीन बाग को महज एक घंटे में खाली करा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बयान को किसी भी हालत में वापस नहीं लेंगे और नजफगढ़ में होने वाली चुनावी सभा में भी इस बयान को दोहराएंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ही कर सकते हैं रक्षा

    सांसद वर्मा ने कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शन को मतदान से जोड़ते हुए लोगों से इसके पीछे की गहराइयों को समझने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज ही समय है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ही उन्हें अत्याचार से बचा सकते हैं। 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले जनता को निर्णय करना होगा। नहीं तो कल होने वाली समस्या के लिए मोदी और अमित शाह आपको बचाने नहीं आ पाएंगे।

    अनुराग ठाकुर के बयान का किया बचाव

    सांसद वर्मा ने न केवल विवादित बयान दिया, बल्कि वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के सोमवार को दिए गए विवादित बयान का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता भी यही चाहती है कि देश के गद्दारों को गोली मारी जाए। आप एक बार देश की जनता से तो पूछे, उनके मन में भी यही है। गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एक रैली में विवादित नारे लगवाए थे।

    शाहीन बाग पर 15 दिसंबर से किया जा रहा विरोध-प्रदर्शन

    दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं ने 15 दिसंबर से CAA का विरोध शुरू किया था। बाद में इसमें अन्य समर्थक, छात्र और मणिशंकर अय्यर और शशि थरूर जैसे नेताओं ने भी हिस्सा लिया। कई लोग कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग खोलने के लिए हाई कोर्ट भी पहुंच गए। इसके अलावा भारत से पूर्वोत्तर को काटने का बयान देने वाले शरजील इमाम भी इसमें शामिल हुए थे। इसकी आलोचना होने पर प्रदर्शनकारियों ने खुद को इमाम से अलग कर लिया।

    केजरीवाल ने कानून व्यवस्था की समस्या को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

    शाहीन बाग के दिल्ली चुनाव में प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने आने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने शब्द बाणों से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सड़क अवरोध और जनता के बढ़ते संकट को दूर नहीं कर रही है। केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है। इसमें और अधिक सुधार हो सकता है। वो सरकार को सिखा सकते हैं कि कैसे काम करना चाहिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    नरेंद्र मोदी
    अरविंद केजरीवाल
    अनुराग ठाकुर

    दिल्ली

    केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट  कांग्रेस समाचार
    दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पहलवानों को अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी- दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: प्रेमी ने नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या की, देखते रहे लोग दिल्ली पुलिस

    नरेंद्र मोदी

    पूर्वोत्तर भारत को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    #NewsBytesExplainer: पुरानी संसद बनने से लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन तक महत्वपूर्व पड़ाव क्या रहे? संसद
    नए संसद का उद्घाटन: प्रधानमंत्री बोले- ये हमारे सपनों का प्रतिबिंब, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के संबोधन पढ़े गए संसद
    नई संसद की कालीनों को बनाने के लिए 900 बुनकरों ने 10 लाख घंटे किया काम  संसद

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अब तक किस-किस नेता से की मुलाकात? ममता बनर्जी
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में बयान देने पर खड़गे, केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज द्रौपदी मुर्मू
    प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक जारी, 9 मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल नीति आयोग
    #NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल के बंगले पर सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं?  आम आदमी पार्टी समाचार

    अनुराग ठाकुर

    उत्तर प्रदेश: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- खिलाड़ियों की सभी मांगे मानीं, जांच होने दें उत्तर प्रदेश
    विनेश फोगाट ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर लगाया आरोप, बोलीं- मामला दबाने की कोशिश की विनेश फोगाट
    प्रियंका गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर बोले- भाई-बहन अहंकारी, भगवान राम को भी नहीं बख्शा प्रियंका गांधी
    अनुराग ठाकुर ने की अभिनेता चिरंजीवी और नागार्जुन से मुलाकात, सिनेमा पर हुई चर्चा चिरंजीवी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023