NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच भाजपा का दावा, कहा- 14 AAP विधायक हमारे संपर्क में
    अगली खबर
    खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच भाजपा का दावा, कहा- 14 AAP विधायक हमारे संपर्क में

    खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच भाजपा का दावा, कहा- 14 AAP विधायक हमारे संपर्क में

    लेखन मुकुल तोमर
    May 03, 2019
    02:29 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) के भारतीय जनता पार्टी पर उसके 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने जवाब दिया है।

    गोयल ने 10-10 करोड़ में AAP विधायक खरीदने की कोशिश करने के आरोपों को झूठा बताया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को AAP के विधायक खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि AAP के 14 विधायक खुद पार्टी छोड़ना चाहते हैं।

    पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं।

    आरोप

    मनीष सिसोदिया ने लगाया था भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप

    दरअसल, बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने कहा था, "भाजपा के पास उठाने के लिए विकास का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह खरीद-फरोख्त पर उतर आई है। उसने हमारे 7 विधायकों को 10-10 करोड़ रूपये में खरीदने की कोशिश की है।"

    इस दौरान उन्होंने कहा था कि विधायक खरीद कर चुनाव लड़ना एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।

    भाजपा का जवाब

    गोयल ने कहा, पार्टी के कार्यों से निराश हैं AAP विधायक

    आरोपों पर जवाब देते हुए दिल्ली भाजपा के बड़े नेता विजय गोयल ने कहा है, "14 AAP भाजपा के संपर्क में हैं और वह जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं क्योंकि वह अपनी ही पार्टी के कार्यों से निराश हैं। वह अपने उद्देश्य से भटक चुकी है।"

    उन्होंने आगे कहा, "प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और अन्य ने AAP छोड़ी क्योंकि वह घुटन महसूस कर रहे थे। भ्रष्टाचार से लड़ने को आई पार्टी खुद भ्रष्ट आचरण पर उतर आई।"

    प्रतिक्रिया

    केजरीवाल का गोयल पर पलटवार

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोयल के दावे पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "गोयल साहिब, बात कहां फंसी है? आप कितना दे रहे हो? वो कितना मांग रहे हैं?"

    अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मोदी जी, आप हर विपक्षी पार्टी के राज्य में MLA ख़रीद कर सरकारें गिराओगे? क्या यही आपकी जनतंत्र की परिभाषा है? और इतने MLA ख़रीदने के लिए इतना पैसा कहाँ से लाते हो?"

    उन्होंने भाजपा पर पहले भी ऐसी कोशिशें करने का आरोप लगाया।

    ट्विटर पोस्ट

    केजरीवाल ने पूछा, बात कहां फंसी है गोयल साहिब?

    मोदी जी, आप हर विपक्षी पार्टी के राज्य में MLA ख़रीद कर सरकारें गिराओगे? क्या यही आपकी जनतंत्र की परिभाषा है? और इतने MLA ख़रीदने के लिए इतना पैसा कहाँ से लाते हो?

    आप लोग पहले भी कई बार हमारे MLA ख़रीदने की कोशिश कर चुके हो। AAP वालों को ख़रीदना आसान नहीं https://t.co/nEStYE3ipP

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 3, 2019

    प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं TMC विधायकों के संपर्क में होने का दावा

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TMC विधायकों के अपने संपर्क में होने का दावा किया था।

    29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सेरामपुर की रैली में उन्होंने कहा था, "दीदी, जब 23 मई को परिणाम आएंगे तो कमल हर जगह होगा और आपके विधायक भी आपका साथ छोड़ देंगे। आज भी आपके 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं।"

    इस पर TMC ने मोदी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए उनकी चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    भारतीय जनता पार्टी

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    दिल्ली

    सिंगापुर, पेरिस और हांगकांग बनी दुनिया की सबसे महंगी सिटी, भारत के ये शहर सबसे सस्ते पेरिस
    होली को ध्यान में रखकर IRCTC ने दिल्ली से शुरू की चार विशेष ट्रेनें, जानें विवरण बिहार
    केजरीवाल का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष, बच्चों को चौकीदार बनाना चाहते हैं तो मोदी को वोट दें नरेंद्र मोदी
    देश को दो बार विश्व कप जिताने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल भारत की खबरें

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी अरविंद केजरीवाल
    राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर AAP में घमासान, अलका का इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल की मौजूदगी में बोले AAP विधायक, कांग्रेस के प्रधानमंत्री को भी दे देंगे समर्थन दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    लोकपाल मुद्दे पर सत्ता में आई AAP के विधायकों का संपत्ति की जानकारी देने से इनकार दिल्ली
    लोकसभा चुनाव से पहले 'आम आदमी पार्टी' के लिए चुनौती बनी 'आपकी अपनी पार्टी' दिल्ली
    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्लीः केजरीवाल के काफिले पर हमला, AAP ने लगाया भाजपा पर आरोप दिल्ली

    भारतीय जनता पार्टी

    सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने वाले सैन्य अधिकारी बोले- सेना को हमेशा से थी खुली छूट भारतीय सेना
    कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं ओलंपियन सुशील कुमार दिल्ली
    भाषण देने का मौका नहीं मिला तो स्टेज पर बैठे-बैठे रोने लगे भाजपा नेता हरियाणा
    सबसे अधिक बैंक बैलेंस वाली राजनीतिक पार्टी है बसपा, खातों में जमा हैं 669 करोड़ रुपये समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025