NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के आसार, AAP की सीटें घटने का अनुमान
    अगली खबर
    दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के आसार, AAP की सीटें घटने का अनुमान
    दिल्ली विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं

    दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के आसार, AAP की सीटें घटने का अनुमान

    लेखन आबिद खान
    Feb 05, 2025
    08:23 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को नुकसान और भाजपा को फायदा होने के आसार जताए गए हैं।

    पोल डायरी ने भाजपा को 42-50 सीटें, AAP को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

    वहीं, मैट्रिज पोल में भाजपा को 35-40, AAP को 32-37 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है।

    दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 है।

    अनुमान

    ज्यादातर सर्वे में भाजपा को बहुमत के आसार

    चाणक्य स्ट्रेटजीस के मुताबिक, भाजपा को 39-44, AAP को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

    पी-मार्क सर्वे के में AAP को 21-31, भाजपा को 39-49 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है।

    पीपुल्स पल्स ने AAP को 10-19, कांग्रेस को 0 और भाजपा को 51-60 सीटें मिलने के आसार जताए हैं।

    पीपुल्स इनसाइट ने AAP को 25-29, भाजपा को 40-44 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

    AAP

    AAP की सीटें आधी होने का अनुमान

    ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है, वहीं AAP को आधी से ज्यादा सीटों का नुकसान हो सकता है।

    पिछले विधानसभा चुनावों में AAP ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार उसे 20 से 30 सीटें मिलने की संभावना है।

    इस लिहाज से AAP को न सिर्फ आधी सीटों का नुकसान हो रहा है बल्कि वो सत्ता से भी बाहर हो सकती है।

    मतदान 

    दिल्ली में 57 प्रतिशत हुआ मतदान

    दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज ही यानी 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। शाम 6 बजे तक 57.89 फीसदी मतदान हुआ।

    इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा था।

    AAP ने भाजपा पर पैसे बांटने के आरोप लगाए थे तो भाजपा ने AAP पर फर्जी मतदान कराने का दावा किया था। दिल्ली में 3 फरवरी को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था।

    अब वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

    आंकड़े

    दिल्ली चुनाव से जुड़ी सभी जरूरी बातें

    दिल्ली की 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

    दिल्ली में कुल 1,56,14,000 मतदाता हैं। इनमें 83,76,173 पुरुष, 72,36,560 महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर हैं।

    AAP और कांग्रेस 70 सीटों पर, जबकि भाजपा 68 सीटों पर मैदान में है। भाजपा ने 2 सीटें अपने सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी है।

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 2, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 CPI 6 और CPM और CPI (माले) ने 2-2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

    एग्जिट पोल

    क्या होता है एग्जिट पोल?

    एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदान के दिन किया जाता है।

    इसमें वोट डालकर आ रहे मतदाता से जानने की कोशिश की जाती है कि उसने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है।

    मतदाताओं से कई सवाल पूछे जाते हैं। ये सर्वे अधिकतर निजी एजेंसियों द्वारा किए जाते हैं, न कि किसी सरकारी संस्था द्वारा। इसे आखिरी चरण के मतदान के बाद ही जारी किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IRCTC के AI असिस्टेंट का उपयोग करके ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? जानिए तरीका IRCTC
    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान

    दिल्ली

    दिल्ली: मुख्यमंत्री आतिशी ने रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया आतिशी
    2 दिनों से कम हुआ सर्दी का असर फिर होगा तेज, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    दिल्ली में 4 दिन नहीं मिलेगी शराब, विधानसभा चुनाव के दौरान बंद रहेंगी दुकानें शराबबंदी
    अरविंद केजरीवाल ने मध्यम वर्गीय परिवार के लिए शुरू किया अभियान, केंद्र को बताई 7 मांगें अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इस रणनीति से आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा को चित आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी दिल्ली
    अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर तक मार्च करेंगे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी अमित शाह

    कांग्रेस समाचार

    अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल के जांच के आदेश देने पर भड़के, भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला अरविंद केजरीवाल
    मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में की गई विसर्जित, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना मनमोहन सिंह
    मणिपुर: इंफाल में फिर गोलीबारी, बम फेंके गए; कांगपोकपी में महिलाओं-सुरक्षाबलों में झड़प मणिपुर
    केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह की समाधि के लिए किया 2 स्थानों का चुनाव केंद्र सरकार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को INDIA गठबंधन की 2 पार्टियों का मिला समर्थन, कांग्रेस अलग-थलग पड़ी दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की शिकायत चुनाव आयोग से की, बोले- खुलेआम पैसे बांट रहे  दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल जाट समुदाय को OBC में शामिल क्यों कराना चाहते हैं, कितने अहम है वोट? अरविंद केजरीवाल
    पंजाब: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, परिजनों ने किया यह दावा पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025