Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी
  • राजनीति

    दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी

    मुकुल तोमर
    लेखन
    मुकुल तोमर
    Mail
    अंतिम अपडेट Feb 12, 2020, 12:42 pm
    दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं।

    आम आदमी पार्टी (AAP) 70 में से 62 सीटों पर जीत के साथ फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है। वहीं बाकी आठ सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। कांग्रेस फिर से खाता खोलने में नाकाम रही है।

    अन्य पैमानों पर विश्लेषण करें तो इस बार करोड़पति और दागी विधायकों की संख्या पिछली बार के मुकाबले ज्यादा है।

    आइए ऐसे ही कुछ आंकड़ों के बारे में आपको बताते हैं।

  • इस खबर में
    दिल्ली के 70 में से 52 विधायक करोड़पति ये हैं सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक दागी विधायकों की संख्या भी बढ़ी शिक्षा के मामले में कुछ ऐसा है विधायकों का हाल ये हैं सबसे कम पढ़े-लिखे विधायक
  • करोड़पति विधायक

    दिल्ली के 70 में से 52 विधायक करोड़पति

  • नामांकन के समय चुनाव आयोग के पास दाखिल हलफनामों के अनुसार, इस बार दिल्ली के 70 विधायकों में से लगभग तीन चौथाई यानि 52 करोड़पति हैं।

    इन विधायकों में 45 विधायक AAP के हैं। वहीं भाजपा के आठ में से सात विधायक करोड़पति हैं।

    ये आंकड़ा पिछली बार के मुकाबले आठ ज्यादा है। पिछली दिल्ली विधानसभा में 70 में 44 विधायक करोड़पति थे।

    बता दें कि इस बार भाजपा, कांग्रेस और AAP की तरफ से 164 करोड़पति उम्मीदवार थे।

  • संपत्ति

    ये हैं सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक

  • अगर सबसे अमीर विधायक की बात करें तो मुंडका सीट से AAP विधायक धरमपाल लाकड़ा सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

    वहीं सबसे कम संपत्ति वाली विधायक राखी बिड़लान भी AAP से हैं। उनकी कुल संपत्ति मात्र 76 हजार 421 रुपये है।

    पिछली विधानसभा में सबसे अमीर विधायक रहीं AAP की प्रमिला टोकस की संपत्ति इस बार 87.91 करोड़ रुपये से घटकर 80.89 करोड़ रुपये हो गई है।

  • दागी विधायक

    दागी विधायकों की संख्या भी बढ़ी

  • अगर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों की बात करें तो इस बार 70 में से 43 विधायकों के ऊपर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें AAP के 38 और भाजपा के पांच विधायक हैं।

    आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि अरविंद केजरीवाल पर सबसे अधिक 13 मामले चल रहे हैं।

    पिछली विधानसभा में दागी विधायकों की संख्या 24 थी। इनमें से AAP के 23 और भाजपा का एक विधायक था।

  • शिक्षा

    शिक्षा के मामले में कुछ ऐसा है विधायकों का हाल

  • अगर चुने गए विधायकों की शिक्षा की बात करें तो इस बार सात विधायक दसवीं और 14 विधायक 12वीं पास हैं। इनमें से 13 विधायक AAP के और एक विधायक भाजपा का है।

    इसके अलावा 24 विधायक ग्रेजुएट हैं जिनमें से पांच को छोड़कर बाकी सभी AAP के विधायक हैं।

    वहीं 18 विधायक पोस्ट ग्रेजुएट हैं, जिनमें से AAP के 16 और भाजपा के दो विधायक हैं।

    पांच विधायकों ने डिप्लोमा किया हुआ है।

  • अन्य मामले

    ये हैं सबसे कम पढ़े-लिखे विधायक

  • उत्तम नगर से AAP विधायक नरेश बाल्यान और सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान सबसे कम पढ़े-लिखे विधायक हैं। दोनों आठवीं पास हैं।

    अगर उम्र के लिहाज से बात करें तो कोंडली से जीत दर्ज करने वाले AAP विधायक कुलदीप कुमार सबसे युवा विधायक हैं। उनकी उम्र 30 साल है। वहीं पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे और इस बार शाहदरा से चुन कर आने वाले AAP के राम निवास गोयल सबसे उम्रदराज विधायक हैं। वे 72 साल के हैं।

  • दिल्ली
  • आम आदमी पार्टी समाचार
  • अरविंद केजरीवाल
  • कांग्रेस समाचार
  • भाजपा समाचार
  •  
ताज़ा खबरें
  • सलमान खान की 'राधे' का ट्रेलर हुआ जारी, 13 मई को रिलीज होगी फिल्म
    सलमान खान की 'राधे' का ट्रेलर हुआ जारी, 13 मई को रिलीज होगी फिल्म
    मनोरंजन
  • हरियाणा: CPI-M महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन
    हरियाणा: CPI-M महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन
    देश
  • शॉर्ट वीडियो ऐप्स का क्रेज बढ़ा, भारतीय ऐप्स पर आ गए 97 प्रतिशत टिक-टॉक यूजर्स
    शॉर्ट वीडियो ऐप्स का क्रेज बढ़ा, भारतीय ऐप्स पर आ गए 97 प्रतिशत टिक-टॉक यूजर्स
    टेक्नोलॉजी
  • अभिनेता अमन वर्मा की मां का निधन, किया भावुक पोस्ट
    अभिनेता अमन वर्मा की मां का निधन, किया भावुक पोस्ट
    मनोरंजन
  • कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटी वायुसेना, स्वास्थ्यकर्मियों और दवाओं को कर रही एयरलिफ्ट
    कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटी वायुसेना, स्वास्थ्यकर्मियों और दवाओं को कर रही एयरलिफ्ट
    देश
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021