NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / देश को दो बार विश्व कप जिताने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल
    अगली खबर
    देश को दो बार विश्व कप जिताने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

    देश को दो बार विश्व कप जिताने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 22, 2019
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    भारत के शीर्ष क्रिकेटरों में रहे गौतम गंभीर अब राजनीति के मैदान में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे।

    वह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

    गंभीर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें कई महीनों से लगाई जा रही थीं।

    आज भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी होनी है।

    उम्मीद जताई जा रही है कि इस सूची में गंभीर का नाम भी हो सकता है और वह नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए गंभीर

    Former Cricketer @GautamGambhir joins Bharatiya Janata Party (BJP) pic.twitter.com/BDF5k5muss

    — Doordarshan News (@DDNewsLive) March 22, 2019

    क्रिकेट करियर

    शानदार रहा गंभीर का क्रिकेट करियर

    अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए प्रसिद्ध गंभीर एक समय भारत के शीर्ष क्रम का एक अहम हिस्सा रहे थे।

    वह दो बार विश्व कप जीतने वाली (2007 और 2011) भारतीय टीम का हिस्सा थे।

    दोनों ही बार टीम को फाइनल जिताने में उनकी बल्लेबाजी का बेहद अहम और निर्णायक योगदान रहा था।

    IPL में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब पर कब्जा किया है।

    राजनीतिक विचार

    भाजपा से मेल खाती है गंभीर की राय

    क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले चुके गंभीर सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर अपनी राय खुलकर सामने रखते हैं।

    सैनिकों और राष्ट्रवादी मुद्दों पर उनकी राय बहुत हद तक भाजपा से मेल खाती है।

    वह शहीदों के परिजनों की मदद करने और उनके लिए आवाज उठाने में भी आगे रहते हैं।

    गंभीर के अलावा टीम इंडिया और दिल्ली के उनके पुराने साथी वीरेंद्र सहवाग के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    लोकसभा चुनाव

    नई दिल्ली से मैदान में उतर सकते हैं गंभीर

    आज भाजपा की लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी होनी है, जिसमें गंभीर का नाम होने की संभावना जताई जा रही है।

    खबरों के अनुसार, भाजपा दिल्ली से अपने 3 सांसदों की टिकट काट सकती है।

    नई दिल्ली सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी की जगह गंभीर मैदान में उतर सकते हैं।

    वहीं, अभी चांदनी चौक सीट से सांसद हर्षवर्धन को मौजूदा सांसद महेश गिरी की जगह पूर्वी दिल्ली सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।

    दिल्ली लोकसभा चुनाव

    दिल्ली में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला

    भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कब्जा किया था और वह इस बार भी अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहती है।

    इस बार AAP और कांग्रेस के साथ उसके त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।

    हालांकि AAP और कांग्रेस में गठबंधन के प्रयास अभी भी चल रहे हैं, लेकिन अब ऐसा होने की संभावना कम ही है और AAP अपने सातों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    गौतम गंभीर
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    भारत की खबरें

    पाकिस्तान में अभी भी चल रहे हैं आतंकी कैंप, कुल 22 में से 9 जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान समाचार
    डायनामाइट की मदद से गिराया गया भगोड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला महाराष्ट्र
    बालाकोट एयर स्ट्राइक से 'बौखलाया' पाकिस्तान, पेड़ गिराने के लिए भारतीय पायलटों पर की FIR पाकिस्तान समाचार
    लंदन की सड़कों पर 9 लाख की जैकेट पहने खुलेआम घूमता नजर आया भगोड़ा नीरव मोदी इंग्लैंड

    दिल्ली

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार महात्मा गांधी
    मध्यप्रदेश में दिखी डॉक्टर की हैवानियत, अपने ड्राइवर की लाश के टुकड़े कर तेजाब में डाले हत्या
    दिल्लीः केजरीवाल के काफिले पर हमला, AAP ने लगाया भाजपा पर आरोप आम आदमी पार्टी समाचार
    गुरुग्राम: कारोबारी ने लिंक पर किया क्लिक तो खाते से उड़ गए 60,000 रुपये पुणे

    गौतम गंभीर

    2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे गौतम गंभीर ने क्रिकेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत 3 को भारत रत्न, 4 को पद्म विभूषण भारत रत्न
    दिल्ली के चीफ सेलेक्टर अमित भंडारी को पीटने वाले क्रिकेटर पर DDCA लगाएगी आजीवन बैन क्रिकेट समाचार
    भारत ने लिया पुलवामा का बदला, क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारतीय वायुसेना को किया सलाम क्रिकेट समाचार

    कांग्रेस समाचार

    राफेल डीलः अपने फैसले की समीक्षा को तैयार सुप्रीम कोर्ट, जल्द होगी सुनवाई UPA सरकार
    कश्मीरी छात्रों पर हमले: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- छात्रों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं सरकार कश्मीर
    प्रियंका गांधी के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिया राजनीति में आने का संकेत योगी आदित्यनाथ
    अमित शाह बोले- एयर स्ट्राइक में मारे 250 आतंकी, कांग्रेस बोली- राजनीति कर रही भाजपा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025