LOADING...
डायनामाइट की मदद से गिराया गया भगोड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला

डायनामाइट की मदद से गिराया गया भगोड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला

Mar 08, 2019
05:07 pm

क्या है खबर?

शुक्रवार को हीरों के व्यापारी भगोड़े नीरव मोदी के महाराष्ट्र के अलीबाग स्थित बंगले को ध्वस्त कर दिया गया। यह बंगला समुद्र किनारे स्थित था और इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये थी। बंगले को गिराने के लिए डायनामाइट का उपयोग किया गया। 'रूपन्या' नामक इस बंगले का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था और इस दौरान पर्यावरण संबंधी नियमों का भी उल्लंघन किया गया था। बता दें कि नीरव मोदी PNB बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है।

ट्विटर पोस्ट

चंद सेकंड में ध्वस्त हुआ बंगला

मजबूत नींव

बंगले की नींव थी मजबूत

प्रशासन ने 25 जनवरी को बंगले को गिराए जाने की प्रक्रिया शुरु की थी। इस दौरान बुलडोजर का भी प्रयोग किया गया, लेकिन उसमें काफी समय लग रहा था। दो दिन बाद डॉ बाबासाहेब अंबेडकर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुछ इंजीनियर्स ने बंगले का सर्वे किया और इसे डायनामाइट की मदद से ध्वस्त करने की सलाह थी। जिला प्रशासन को बंगले को ध्वस्त करने के लिए डायनामाइट का उपयोग करना पड़ा क्योंकि इसकी नींव बहुत मजबूत थी।

Advertisement

आलीशान बंगला

आलीशान था 33,000 वर्ग फुट में बना बंगला

नीरव को यह बंगला 33,000 वर्ग फुट में बना हुआ था और इसमें 6 बेडरूम और एक अंडरग्राउंड मंजिल थी। पहली मंजिल पर 1,000 वर्ग फीट में एक स्विमिंग पूल बना हुआ था। नीरव ने बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक बगीचा भी बनवाया था। बंगले को गिराने से पहले इसमें लगे शीशों को हटाया गया ताकि विस्फोट के बाद बंगले के शीशे उड़कर आसपास की इमारतों और लोगों को नुकसान न पहुंचाएं।

Advertisement

PNB बैंक घोटाला

बंगले का PNB बैंक घोटाले से कोई संबंध नहीं

बता दें कि बंगले को PNB बैंक घोटाले से कोई संबंध नहीं है। यह इलाके में स्थित उन 59 इमारतों में से एक है, जिन्हें पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन करके बनाया गया है। 'शंभुराजे युवा क्रांति' नामक एक NGO ने 2009 में मुंबई हाई कोर्ट में PIL दायर करके रायगढ़ में समुद्र किनारे बने बंगलों, होटल और रिजॉर्ट पर कार्रवाई करने को कहा था। नीरव मोदी ने कार्रवाई को रुकवाने की कोशिश की थी, लेकन असफल रहा।

प्रवर्तन निदेशालय

ED ने बंगले से जब्त किया था बेहद कीमती सामान

नीरव ने मुंबई हाई कोर्ट को बताया था कि उनका यह बंगला प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जब्त की गई संपत्ति में शामिल था। बाद में ED ने बंगले से कीमती सामान निकाल कर उसे जिला प्रशासन के हवाले कर दिया। ED को बंगले से डेढ़ टन वजनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, कथित तौर पर हैदराबाद के निजाम का एक प्राचीन पर्दा और एक रेक्सन RX 270 गाड़ी समेत कई कीमती सामान जब्त किए थे।

नीरव मोदी

घोटाले के बाद देश से भाग गया था नीरव

नीरव मोदी 13,700 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है और अभी देश से भागा हुआ है। घोटाला सामने आने के बाद उसके कई ठिकानों पर छापे पड़े और संपत्ति को जब्त कर लिया गया। उसने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ सकता। माना जा रहा है कि नीरव फिलहाल ब्र‍िटेन में है और भारत सरकार उसे भारत वापस लाने के प्रयास कर रही है।

Advertisement