NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / बालाकोट एयर स्ट्राइक से 'बौखलाया' पाकिस्तान, पेड़ गिराने के लिए भारतीय पायलटों पर की FIR
    दुनिया

    बालाकोट एयर स्ट्राइक से 'बौखलाया' पाकिस्तान, पेड़ गिराने के लिए भारतीय पायलटों पर की FIR

    बालाकोट एयर स्ट्राइक से 'बौखलाया' पाकिस्तान, पेड़ गिराने के लिए भारतीय पायलटों पर की FIR
    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 08, 2019, 06:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बालाकोट एयर स्ट्राइक से 'बौखलाया' पाकिस्तान, पेड़ गिराने के लिए भारतीय पायलटों पर की FIR

    लगता है कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के अज्ञात पायलटों के खिलाफ बालाकोट में 19 पेड़ गिराने के लिए FIR दर्ज की है। पाकिस्तान के वन विभाग ने बम गिराने और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के लिए भारतीय पायलटों के खिलाफ यह FIR दर्ज कराई है।

    UN में भारत की शिकायत करने पर भी विचार कर रहा पाकिस्तान

    'एक्सप्रेस न्यूज' की एक खबर के अनुसार, FIR में 19 पेड़ों के हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें दावा किया गया है कि IAF पायलटों ने हमले के दौरान जल्दी-जल्दी में अपने हथियार गिराए, जिससे पेड़ों को नुकसान हुआ। पाकिस्तान 'पर्यावरण आतंकवाद' के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की शिकायत करने की भी योजना भी बना रहा है। बता दें कि भारत ने बालाकोट स्थित जाबा पहाड़ी की चोटी पर बम बरसाए थे।

    पाकिस्तान का भारत पर 'पर्यावरण आतंकवाद' का आरोप

    पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मलिक आमीन असलम ने कहा था कि भारतीय लड़ाकों विमानों ने एक 'संरक्षित वन' पर बम गिराए थे और सरकार इसके पर्यावरण पर प्रभाव का मूल्यांकन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन का इस्तेमाल UN और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के खिलाफ शिकायत करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने इसे पर्यावरण आतंकवाद बताया था और कहा था कि बमों से पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ था।

    हमले में नुकसान की बात नकारता रहा है पाकिस्तान

    भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी संगठनों पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारतीय विमान जल्दी में बम गिराकर चले गए और इससे कुछ पेड़ गिरने के अलावा कुछ नुकसान नहीं हुआ। वहीं भारत सरकार और IAF के अनुसार, भारत अपने टारगेट को उड़ाने और आतंकियों को निशाना बनाने में सफल रहा था। रडार इमेज और कुछ चश्मदीदों ने भी जैश की इमारतों को नुकसान की बात कही थी।

    अपने दावे को मजबूत करने के लिए अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है पाकिस्तान

    बता दें कि UN महासभा के 47/37 रिजॉल्यूशन के अनुसार, बिना किसी सैन्य आवश्यकता के बेतुके तौर पर वातावरण का नुकसान अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है। दरअसल, पाकिस्तान यह सारी अजीबोगरीब हरकतें भारत के हमले में आतंकियों के हुए संभावित नुकसान को छुपाने और अपने कोई नुकसान न होने के दावे को मजबूत करने के लिए कर रहा है। वह यह नहीं समझ रहा कि उसे ऐसी हरकतें बंद करनी चाहिए और आतंकियों पर कार्रवाई करने पर ध्यान देना चाहिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    संयुक्त राष्ट्र
    जैश-ए-मोहम्मद

    भारत की खबरें

    डायनामाइट की मदद से गिराया गया भगोड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला महाराष्ट्र
    पाकिस्तान में अभी भी चल रहे हैं आतंकी कैंप, कुल 22 में से 9 जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान समाचार
    रूस से परमाणु पनडुब्बी लेगा भारत, दोनों देशों के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का सौदा चीन समाचार
    लड़की के हैं तीन बॉयफ़्रेंड, तीनों से करती है प्यार, बॉयफ़्रेंड को भी परेशानी नहीं अजब-गजब खबरें

    पाकिस्तान समाचार

    राजस्थान: भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित राजस्थान
    आतंकवाद पर पाकिस्तान फिर बेनकाब, आतंकी संगठन का सरगना हुआ इमरान खान की पार्टी में शामिल भारत की खबरें
    मुशर्रफ का खुलासा, भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान करता रहा है जैश-ए-मोहम्मद का इस्तेमाल भारत की खबरें
    खुफिया जानकारी पाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन के साथ की थी मारपीट, रखा प्यासा भारत की खबरें

    संयुक्त राष्ट्र

    खौफ में परवेज मुशर्रफ, कहा- पाकिस्तान ने परमाणु बम गिराया तो भारत हमें खत्म कर देगा भारत की खबरें
    सर्वे में खुलासा, भारतीय लोग दूसरे देशों को मदद देने के सबसे बड़े समर्थक चीन समाचार
    #MeToo सर्वे: संयुक्त राष्ट्र का हर 3 में से 1 कर्मचारी करता है शोषण का सामना #MeToo
    संयुक्त राष्ट्र की SDGs सूची में आया दिल्ली के 18 वर्षीय उदित सिंघल का नाम भारत की खबरें

    जैश-ए-मोहम्मद

    पाकिस्तान: आतंकी मसूद अज़हर के भाई और बेटे समेत आतंकी सगंठन के 44 सदस्य हिरासत में पाकिस्तान समाचार
    एयर स्ट्राइक: मदरसे के छात्र ने सुनी थी विस्फोट की आवाज, पाकिस्तानी सेना ने निकाला सुरक्षित मदरसा
    पूर्व NSA ने बताया, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक क्यों नहीं की गई भारत की खबरें
    वायुसेना प्रमुख ने कहा- वायुसेना सिर्फ टारगेट उड़ाती है, मरने वालों की गिनती नहीं करती पाकिस्तान समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023