NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम
    देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम
    देश

    देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम

    लेखन प्रमोद कुमार
    October 01, 2020 | 12:11 pm 0 मिनट में पढ़ें
    देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम

    देश में 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां फिलहाल कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 5,000 से कम हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब ज्यादा मामलों वाले राज्यों में संक्रमण की रफ्तार रोकने पर ध्यान देने की जरूरत है। गोवा, हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम, मिजोरम, अंडमान और निकोबार, दादरा और नगर हवेली और लक्षद्वीप ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां कोरोना के 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

    78 प्रतिशत रिकवरी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में

    देश में पिछले कुछ दिनों से रिकवरी रेट में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। अगर देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 85,376 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 52,73,201 हो गई है और रिकवरी रेट 83.35 प्रतिशत है। ठीक हुए लोगों में से 78 प्रतिशत केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं

    महाराष्ट्र में 10 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोग (10.88) लाख लोग कोरोना महामारी को हराकर ठीक हुए हैं। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है, जहां अब तक 6,29,211 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

    कुल मामलों के 15.11 प्रतिशत हैं सक्रिय मामले

    इससे एक दिन पहले सरकार की तरफ से जानकारी दी गई थी कि भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 15.11 प्रतिशत पर आ गए हैं, जो 1 अगस्त को कुल मामलों के 33.32 प्रतिशत थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि 1 अगस्त को कुल मामलों में से 33.32 प्रतिशत सक्रिय मामले थे। पिछले दो महीनों में सक्रिय मामलों की संख्या आधी से ज्यादा कम हो गई है।

    सिर्फ 10 राज्यों में 76 प्रतिशत सक्रिय मामले

    अगर देश के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो लगभग 76 प्रतिशत सिर्फ 10 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां देश के तीन चौथाई सक्रिय मामले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 2,59,462 महाराष्ट्र में हैं। बता दें कि भारत में महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 13,84,446 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 36,662 लोगों की मौत हुई है।

    देश में कोरोना के कुल कितने मामले?

    भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 63 लाख से अधिक हो गए हैं। बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 86,821 नए मामले सामने आए और 1,181 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 63,12,584 हो गई है, वहीं 98,678 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 9,40,705 हो गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मणिपुर
    गोवा
    मेघालय
    नागालैंड
    चंडीगढ़
    कोरोना वायरस

    मणिपुर

    मणिपुर में घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद भारत की खबरें
    मणिपुर: नौ विधायकों के इस्तीफे से संकट में भाजपा गठबंधन की सरकार, राज्यपाल से मिलेगी कांग्रेस कांग्रेस समाचार
    मणिपुर: 12 साल के बच्चे ने पेश की मिसाल, पास की 10वीं की परीक्षा शिक्षा
    कोरोना वायरस: भारत के ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जहां एक भी एक्टिव केस नहीं गोवा

    गोवा

    12 दिनों बाद ही टूटने की कगार पर पहुंची पूनम पांडे की शादी, गिरफ्तार हुए पति बॉलीवुड समाचार
    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, होम आइसोलेशन में रहेंगे कोरोना वायरस
    आत्मनिर्भर भारत पैकेज: प्रवासियों के लिए आवंटित अनाज में केवल 33 प्रतिशत का हुआ वितरण दिल्ली
    चार साल में देश में बढ़े 741 बाघ, लेकिन घट गया उनके 'घर' का दायरा भारत की खबरें

    मेघालय

    हर साल बाढ़ का सामना क्यों करता है असम? असम
    कोरोना वायरस संकट के बीच इन राज्यों ने बढ़ाई तेल की कीमतें असम
    प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन नरेंद्र मोदी
    कई प्राकृतिक खूबियों से समृद्ध हैं मेघालय के ये पर्यटन स्थल, जरूर आएं घूमने भारत की खबरें

    नागालैंड

    प्रधानमंत्री ने IB प्रमुख को सौंपी नागाओं के साथ वार्ता को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी
    पूर्वोत्तर राज्यों में स्थानीय समुदाय कैसे कर रहे हैं कोरोना महामारी से जंग लड़ने में मदद? दिल्ली
    नागालैंड सरकार ने लगाया कुत्ते के मांस की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध सोशल मीडिया
    नागालैंड फायरिंग: सेना की यूनिट के खिलाफ FIR दर्ज, लिखा- नागरिकों की हत्या करना मकसद था भारतीय सेना

    चंडीगढ़

    अंडमान निकोबार में बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, राष्ट्रीय औसत से तीन गुना पहुंची पॉजीटिविटी रेट अंडमान और निकोबार
    भारत-चीन तनाव: झारखंड सरकार ने रोकी सीमा के पास सड़क निर्माण के लिए मजदूरों की रवानगी चीन समाचार
    हरियाणा: बाथरूम में गिरे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पैर में फ्रैक्चर आने से अस्पताल में भर्ती हरियाणा
    हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित हरियाणा

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 86,821 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 63 लाख पार भारत की खबरें
    अनलॉक-5 गाइडलाइंस: 15 अक्टूबर से खुल सकेंगे सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेजों पर राज्यों को लेना होगा निर्णय गृह मंत्रालय
    महाराष्ट्र: सभी के लिए लोकल ट्रेन सुविधा बहाल करने पर विचार कर रही है सरकार मुंबई
    पूनावाला के कोरोना वैक्सीन के लिए 80,000 करोड़ रुपये के आंकड़े से सहमत नहीं है सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023