NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार
    अगली खबर
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार

    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 27, 2020
    02:18 pm

    क्या है खबर?

    देश को विकसित राष्ट्रों की सूची में ऊपर लाने और हिन्दुत्व की विचारधारा के साथ लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में फिर से काबिज होने वाली भाजपा और उनके सहयोगियों के शासन के काम को लेकर किए गए सर्वे में मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

    IANS-सीवोटर के 'स्टेट ऑफ द नेशन' सर्वे में जहां अधिकतर लोग राज्यों में भाजपा के काम से खुश नहीं हैं, वहीं ABP के सर्वे में मोदी सरकार का जलवा बरकरार है।

    सर्वे

    30,000 से अधिक लोगों पर किया सर्वे

    देश के विभिन्न राज्यों में सत्ता पर काबिज सरकारों के कामकाज को लोगों के जरिए जानने के लिए IANS-सीवोटर और ABP सीवोटर ने 'स्टेट ऑफ द नेशन' रिपब्लिक डे सर्वे किया था।

    इसमें 25 जनवरी से पहले के 12 सप्ताह में सभी राज्यों के 543 लोकसभा क्षेत्रों के कुल 30,240 लोगों को शामिल किया गया।

    इसमें लोगों से सरकार के अच्छे व खराब काम को लेकर राय जानी गई थी। जिसमें भाजपा और उसके सहयोगियों का काम मिलाजुला पाया गया।

    नाखुश

    गोवा में सबसे ज्यादा नाखुश हैं लोग

    IANS-सीवोटर्स के सर्वे के अनुसार देश में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली राज्य सरकार गोवा की है और वहां भाजपा के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। राज्य के सर्वे में सामने आया कि प्रदेश के 62.2 प्रतिशत लोग सरकार के काम से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।

    इसके विपरीत महज 4 प्रतिशत ने ही सरकार की सराहना की है।

    गोवा में वर्तमान में भाजपा, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की गठबंधन सरकार है।

    उत्तर-पूर्व

    देश के उत्तर-पूर्व के राज्यों की हालत सबसे ज्यादा खराब

    सर्वे में देश के उत्तर-पूर्व के राज्यों की हालत सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां सर्वे में शामिल कोई भी व्यक्ति अपनी सरकार के काम से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। हालांकि, राज्यों के 41.2 प्रतिशत लोगों ने सरकार के काम को कुछ हद तक संतोषजनक करार दिया है।

    इसके उलट 58.8 प्रतिशत लोग सरकार के काम से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।

    उत्तर-पूर्व हिस्से में आसाम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं।

    जानकारी

    भाजपा को यहां भी मात

    वर्तमान में असम में भाजपा और उसके सहयोगी, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा, मणिपुर में भाजपा और उसके सहयोगी, मेघायल में भाजपा और उसके सहयोगी, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट, नागालैंड में भाजपा और उसके सहयोगी की सरकार है।

    बेहतर

    हरियाणा व तमिलनाडु का पंजाब से बेहतर प्रदर्शन

    सबसे खराब प्रदर्शन के मामले में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी के शासन वाले हरियाणा और तमिलनाडु का प्रदर्शन कांग्रेस शासित राज्य पंजाब से बेहतर है।

    सर्वे के अनुसार पंजाब में 17.1 प्रतिशत लोग सरकार के काम से संतुष्ट नहीं है, वहीं हरियाणा में 9.1 प्रतिशत और तमिलनाडु में मात्र 1 प्रतिशत लोग ही सरकार के काम से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है।

    इन दोनों राज्यों के आंकड़ों के आधार भाजपा खेमा थोड़ा खुश हो सकता है।

    दूसरा सर्वे

    ABP-सीवोटर सर्वे के अनुसार ऐसी है राज्यों की स्थिति

    IANS-सीवोटर के सर्वे के अलावा ABP-सीवोटर का भी एक सर्वे हुआ।

    इस सर्वे के अनुसार हरियाणा सरकार के कामकाज से 55% लोग नाखुश, 22% पूरी तरह से संतुष्ट और 23% आंशिक संतुष्ट हैं।

    उत्तर प्रदेश सरकार से 39% पूरी तरह संतुष्ट, 26% आंशिक संतुष्ट व 35% असंतुष्ट, दिल्ली सरकार से 59% पूरी तरह संतुष्ट, 24% आंशिक संतुष्ट व 17% असंतुष्ट हैं।

    वहीं पश्चिम बंगाल सरकार से 67% पूरी तरह संतुष्ट, 2% आंशिक संतुष्ट व 31% असंतुष्ट हैं।

    शानदार प्रदर्शन

    ओडिशा सरकार से सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं लोग

    बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड की सरकारें सबसे ऊपर हैं। इस सूची में पहले नंबर पर ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार है। यहां के 80 प्रतिशत लोगों ने सरकार के काम को शानदार करार दिया है।

    इसी प्रकार 77.1 प्रतिशत लोग हिमाचल प्रदेश की भाजपा शासित सरकार के काम को पसंद करते हैं। इसी तरह झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल की सरकार के काम को 69.2 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया है।

    जलवा बरकरार

    56 प्रतिशत लोग मोदी सरकार से संतुष्ट

    ABP न्यूज-सीवोटर के सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी का जलवा बरकरार है। 56 प्रतिशत लोग मोदी सरकार से पूरी तरह संतुष्ट हैं तो 24 प्रतिशत कुछ हद तक संतुष्ट हैं।

    हालांकि 20 प्रतिशत लोग सरकार से असंतुष्ट नजर आए हैं। इसके अलावा आज भी 70 प्रतिशत लोग नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री चुनना चाहते हैं, जबकि 25 प्रतिशत राहुल गांधी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। यदि आज चुनाव हो तो NDA को 330 व UPA को 130 सीट मिल सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    झारखंड
    हरियाणा
    तमिलनाडु

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    ओडिशा

    नवीन पटनायक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ पश्चिम बंगाल
    झोपड़ी में रहने वाले इस मंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह में बजीं सबसे तेज तालियां नरेंद्र मोदी
    ओडिशाः अपनी पेंशन के पैसों से नदी पर पुल बनवा रहा पूर्व सरकारी कर्मचारी देश
    फेनी के बाद अब 'वायु' का खतरा, चक्रवाती तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी भारत की खबरें

    झारखंड

    भारत ने 10 सालों में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, झारखंड बना उदाहरण भारत की खबरें
    पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ ठगी, जालसाज ने खाते से उड़ाये 23 लाख रुपये पंजाब
    CRPF के डिप्टी कमांडेंट हर्षपाल सिंह को कीर्ति चक्र, अब तक मिले पांच वीरता पदक CRPF
    अंधविश्वास ने ली महिला की जान, तांत्रिक ने शरीर में किए छेद, त्रिशूल से निकाली आंखे देश

    हरियाणा

    दुष्यंत ने कल दिया था भाजपा को समर्थन, आज जेल से फरलो पर आएंगे उनके पिता भारतीय जनता पार्टी
    हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत चौटाला बने उप मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी
    गैस चैंबर बनी दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक स्तर से पार पहुंचा वायु प्रदूषण दिल्ली
    झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान, 30 नवंबर से पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट झारखंड

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: फेसबुक पर हिंदू संगठनों को बीफ फेस्टिवल का आमंत्रण देने के लिए शख्स गिरफ्तार फेसबुक
    अफगानिस्तान: कश्मीर में इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती करने वाला आतंकी कमांडर ड्रोन हमले में ढेर पाकिस्तान समाचार
    BSNL का नया प्लान, 345 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये लाभ भारत की खबरें
    अपनी बारात में मृत पिता को ले गया बेटा, शव के सामने लिए फेरे अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025