NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: पर्यटन मंत्री ने निर्वाचित सदस्यों को भेजे एक लाख नकद सहित महंगे उपहार, हुआ विवाद
    अगली खबर
    कर्नाटक: पर्यटन मंत्री ने निर्वाचित सदस्यों को भेजे एक लाख नकद सहित महंगे उपहार, हुआ विवाद
    कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह के महंगे उपहारों से खड़ा हुआ विवाद

    कर्नाटक: पर्यटन मंत्री ने निर्वाचित सदस्यों को भेजे एक लाख नकद सहित महंगे उपहार, हुआ विवाद

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 24, 2022
    03:46 pm

    क्या है खबर?

    देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को उपहार देकर खुशियां मना रहे हैं, लेकिन कर्नाटक में पर्यटन मंत्री आनंद सिंह की ओर से दिए गए उपहार ने विवाद खड़ा कर दिया है।

    दरअसल, पर्यटन मंत्री सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र के नगर निगम और ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों को आवश्यकता से महंगे उपहार भेजे हैं।

    ऐसे में उनके इन उपहारों को राजनीतिक लाभ से प्रेरित माना जा रहा है।

    उपहार

    पर्यटन मंत्री ने उपहार में क्या भेजा?

    पर्यटन मंत्री ने निर्वाचित सदस्यों को दो अलग श्रेणियों में उपहार भेजे हैं। इनमें नगर निगम के सदस्यों को भेजे उपहार के पैकेट में एक लाख रुपये नकद, 144 ग्राम सोना, एक किलो चांदी, एक रेशम की साड़ी, एक धोती और सूखे मेवे भेजे गए हैं।

    इसी तरह ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को भेजे गए पैकेट में इससे कम नकदी और सोने की जगह अन्य सभी सामान भेजे गए हैं। उनके इन उपहारों ने राजनीति में गरमाहट ला दी है।

    सदस्य

    कितने निर्वाचित सदस्यों को भेजे उपहार?

    भाजपा सरकार में मंत्री सिंह होसपेट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें एक नगर निगम और 10 ग्राम पंचायतें आती हैं।

    नगर निगम में कुल 35 और ग्राम पंचायतों में 182 निर्वाचित सदस्य हैं।मंत्री ने इन सभी सदस्यों को उपहार के पैकेट भेजे हैं।

    ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुछ निर्वाचित नगरपालिका सदस्यों ने उपहार के पैकेट लेने से इनकार कर दिया और आरोप लगाया कि सिंह विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण उपहार दे रहे हैं।

    बचाव

    समर्थकों ने किया मंत्री सिंह का बचाव

    मंत्री सिंह के समर्थकों ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह हर दिवाली निर्वाचित प्रतिनिधियों को उपहार भेजते हैं, लेकिन इस साल आने वाले चुनावों के कारण विवाद हो गया है।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के अलावा जिले के अधिकारियों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी उपहार के पैकेट भेजे गए हैं। वह हर गणेश और दिवाली त्योहारों के दौरान निमंत्रण के हिस्से के रूप में उपहार के पैकेट भेजते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

    विवाद

    पहले भी विवादों में आ चुके हैं मंत्री सिंह

    मंत्री सिंह के विवादों में आने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उनका नाम कई विवादों में सामने आ चुका है। अगस्त महीने में एक शख्स ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

    पीड़ित ने आरोप लगाया था आनंद सिंह ने उन्हें धमकी दी थी और उसी के कारण उनके परिवार ने खुद को जलाने की कोशिश की।

    हालांकि, पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया था और उसकी जान बच गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    दिवाली
    कर्नाटक सरकार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, विजय सलगांवकर बन लौट रहे अजय देवगन अजय देवगन
    गर्मियों के दौरान शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 मसाले खान-पान
    विजय देवरकोंडा नहीं, 'अर्जुन रेड्डी' के लिए ये अभिनेता था संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद विजय देवरकोंडा
    पुरानी बाइक खरीदते समय रखें इन बातों का जरूर रखें ध्यान  दोपहिया वाहन

    कर्नाटक

    कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू क्राइम समाचार
    कर्नाटक: शिवमोगा में युवक पर चाकू से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार कर्नाटक पुलिस
    बेंगलुरू: संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, दर्ज कराई गुमशुदगी बिहार
    कर्नाटक: स्कूलों में राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश राष्ट्रगान

    दिवाली

    दिल्ली में इस बार भी दिवाली पर नहीं चलेंगे पटाखे, 1 जनवरी तक रहेगा प्रतिबंध दिल्ली
    दशहरा 2022: जानिए इस दिन का महत्व, शुभ मुहूर्त और इसका इतिहास लाइफस्टाइल
    दिवाली पर स्टाइलिश दिखने के लिए जरूर ट्राई करें ये पांच इंडो-वेस्टर्न आउटफिट लाइफस्टाइल
    दिवाली पर अपने करीबियों को दें ये यूनिक गिफ्ट, हो जाएंगे खुश लाइफस्टाइल

    कर्नाटक सरकार

    कर्नाटक संकट: इस्तीफा स्वीकार न होने पर कांग्रेस-JD(S) के 5 और बागी विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक
    बागी कर्नाटक विधायकों ने कांग्रेस नेताओं से बताया गंभीर खतरा, मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग मुंबई
    कर्नाटक विधानसभा में 18 जुलाई को बहुमत परीक्षण, कांग्रेस-JD(S) गठबंधन को करना होगा बहुमत साबित मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुमारस्वामी कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के दावों की जांच करेगा उड्डयन मंत्रालय आम आदमी पार्टी समाचार
    राजस्थान: लंपी वायरस से जानवरों की मौत पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता जयपुर
    'भारत जोड़ो' यात्रा के पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो, कांग्रेस ने बताई प्रिंटिंग की गलती केरल
    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर भाजपा ने 344 करोड़ तो कांग्रेस ने खर्चे 194 करोड़ कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025