NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सबसे अधिक बैंक बैलेंस वाली राजनीतिक पार्टी है बसपा, खातों में जमा हैं 669 करोड़ रुपये
    अगली खबर
    सबसे अधिक बैंक बैलेंस वाली राजनीतिक पार्टी है बसपा, खातों में जमा हैं 669 करोड़ रुपये

    सबसे अधिक बैंक बैलेंस वाली राजनीतिक पार्टी है बसपा, खातों में जमा हैं 669 करोड़ रुपये

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 15, 2019
    06:26 pm

    क्या है खबर?

    अगर आपसे पूछा जाए कि भारत में किस पार्टी का बैंक बैलेंस सबसे ज्यादा है तो आपके दिमाग में कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी का नाम आएगा। लेकिन इस सवाल को जवाब कोई तीसरी ही पार्टी है।

    जी हां, मायावती की बहुजन समाज पार्टी का बैंक बैलेंस राजनीतिक पार्टियों में से सबसे अधिक है।

    चुनाव आयोग को जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आठ सरकारी बैंक खातों में बसपा के कुल 669 करोड़ रुपये जमा हैं।

    समाजवादी पार्टी

    सपा दूसरे स्थान पर

    बसपा ने चुनाव आयोग के पास अपनी व्यय रिपोर्ट जमा की थी, उसी से यह आंकड़ा सामने आया है।

    पार्टी ने अपने बैंक बैलेंस के अलावा 95.54 लाख रुपये नकदी भी दिखाई है।

    उत्तर प्रदेश में बसपा की सहयोगी समाजवादी पार्टी इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

    सपा के बैंक खातों में कुल 471 करोड़ रुपये जमा हैं।

    पिछले साल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद उसकी कुल जमा रकम में 11 करोड़ रुपये की कमी आई है।

    कांग्रेस और भाजपा

    ये है कांग्रेस और भाजपा का स्थान

    कांग्रेस का सूची में तीसरा स्थान है और उसके बैंक खातों में कुल 196 करोड़ रुपये जमा हैं।

    वहीं, केंद्र शासित भाजपा के बैंक खातों में कुल 82 करोड़ रुपये जमा हैं और वह सूची में पांचवे स्थान पर है।

    देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा का इतना कम बैंक बैलेंस होने का एक कारण उसका खर्च है।

    पार्टी ने 2017-18 में प्राप्त कुल 1,027 करोड़ रुपयों में से 758 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।

    ADR

    पिछले 2 साल में भाजपा की आमदनी सबसे ज्यादा

    'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (ADR) के मुताबिक, पिछले दो सालों में भाजपा की आमदनी सारी राजनीतिक पार्टियों में सबसे ज्यादा रही है।

    उसे 2016-17 में 1,034 करोड़ तो 2017-18 में कुल 1,027 चंदे के तौर पर प्राप्त हुए।

    कांग्रेस की 2016-17 में कुल आमदनी 225 करोड़ रुपये रही, वहीं उससे अगले साल की जानकारी उसने अभी तक चुनाव आयोग को नहीं दी है।

    वहीं, इस दौरान बसपा की आमदनी 174 करोड़ रुपये से घटकर 52 करोड़ रुपये पर आ गई।

    जानकारी

    आय का स्त्रोत न बताने के लिए होती है पार्टियों की आलोचना

    राजनीतिक पार्टियों की कुल आमदनी का 87 प्रतिशत हिस्सा चंदे से आता है। आय का स्त्रोत छुपाने और 20,000 रुपये के कम चंदे का हिसाब न देने के लिए राजनीतिक पार्टियों की आलोचना होती है और इसे राजनीति में भ्रष्टाचार का जरिया माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय जनता पार्टी

    प्रमोद सावंत हो सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री, जल्द होगा नाम का ऐलान गोवा
    गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली शपथ, पर्दे के पीछे चला यह खेल गोवा
    कांग्रेस विधायक ने किया महिला सरंपच का अपमान, कुर्सी खाली कर जमीन पर बैठने को कहा राजस्थान
    योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां तो प्रियंका गांधी ने कहा, जमीन पर कोई बदलाव नहीं योगी आदित्यनाथ

    समाजवादी पार्टी

    दिव्यांग ने अखिलेश जिंदाबाद का नारा लगाया तो भाजपा नेता ने मुंह में ठूंस दिया डंडा उत्तर प्रदेश
    अखिलेश-मायावती का गठबंधन भाजपा के लिए कितना बड़ा खतरा, देखें विश्लेषण नरेंद्र मोदी
    सपा-बसपा गिले-शिकवे भुलाकर साथ काम करें, यही मेरे लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा- मायावती भारतीय जनता पार्टी
    भतीजे और परिवारवाद के आरोपों पर बोलीं मायावती, गठबंधन से घबराए विरोधी कर रहे बदनाम मायावती

    उत्तर प्रदेश

    प्रियंका गांधी के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिया राजनीति में आने का संकेत योगी आदित्यनाथ
    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड के संपर्क में थे सहारनपुर से पकड़े गए कश्मीरी युवक सहारनपुर
    पिछले एक महीने में जहरीली शराब के कारण देशभर में गई 250 से अधिक जानें बिहार
    UPSSSC Recruitment 2019: होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा लड़े थे इसी सीट से चुनाव मुंबई
    गुजरात हाई कोर्ट से हार्दिक पटेल को बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव गुजरात
    राहुल गांधी- मोदी के 15 लाख रुपये के 'वादे' से आया न्यूनतम आय गारंटी का विचार नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव: क्या होती है उम्मीदवारों की जमानत राशि और किस स्थिति में होती है जब्त लोकसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025