NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली शपथ, पर्दे के पीछे चला यह खेल
    अगली खबर
    गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली शपथ, पर्दे के पीछे चला यह खेल

    गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली शपथ, पर्दे के पीछे चला यह खेल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 19, 2019
    10:02 am

    क्या है खबर?

    मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद शुरू हुई गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश प्रमोद सावंत पर आकर खत्म हुई।

    पर्रिकर के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद सावंत ने रात के 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    पहले कहा जा रहा था कि वे सोमवार रात 9 बजे शपथ लेंगे, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह रात को 2 बजे संपन्न हुआ।

    इसी के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर हुई खींचतान फिलहाल के लिए शांत हो गई है।

    दावा

    कांग्रेस ने भी की सरकार बनाने की कोशिश

    गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री पर्रिकर के निधन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दी थी।

    हालांकि, दोनों ही पार्टियां ऐसे समय में सरकार बनाने की कोशिशों की आलोचना भी कर रही थी।

    कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा किया। वहीं भाजपा ने रविवार को ही अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी।

    प्रमोद सावंत

    पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं नए मुख्यमंत्री

    सैंक्यूलिम विधानसभा से विधायक सावंत गोवा विधानसभा के स्पीकर हैं। पर्रिकर जब अस्वस्थ थे तब उनकी गैर-मौजूदगी में सावंत ही सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेते थे। सावंत पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं।

    शपथ के बाद सावंत ने कहा, "मैं आज जो कुछ भी हूं, पर्रिकर की वजह से हूं। वे ही मुझे राजनीति में लेकर आए थे। पहले मैं विधानसभा का स्पीकर बना और अब मुख्यमंत्री। सब उनकी वजह से हुआ है।"

    जानकारी

    विधानसभा में सावंत को साबित करना होगा बहुमत

    मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सावंत को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। हालांकि, भाजपा के लिए यह बड़ी चुनौती नहीं है क्योंकि पार्टी ने अपनी दोनों सहयोगी पार्टियों से एक-एक विधायक को उप मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया है।

    विधानसभा

    क्या है गोवा विधानसभा का गणित

    राज्य में 40 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 4 सीटें खाली हो गई हैं। पीछे बची 36 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 19 रहता है।

    गोवा में भाजपा के पास 12, महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (MGP) के पास तीन, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के पास तीन, कांग्रेस के पास 14, NCP और निर्दलीय के पास 1-1 सीटें हैं।

    भाजपा के पास MGP और GFP के विधायकों समेत कुल 21 विधायकों का समर्थन है, लेकिन इस गठबंधन में मतभेद उभर आए थे।

    राजनीति

    पर्दे के पीछे चला ये खेल

    भाजपा ने पहले कहा था कि सोमवार रात 9 बजे तक नए मुख्यमंत्री शपथ ले लेंगे। तब मीडिया में खबरें आईं कि MGP के दो विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इस बात पर सहमति नहीं बन पाई।

    आधी रात के बाद सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और MGP के विधायक सुदीन धावलिकर और GFP के प्रमुख विजय सरदेसाई को उप मुख्यमंत्री पद दिया गया।

    राज्य में पहली बार दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

    मनोहर पर्रिकर

    रविवार को हुआ था पर्रिकर का निधन

    महीनों तक अग्नाशय (Pancreatic) के कैंसर से जूझने के बाद, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को 63 साल की उम्र में निधन हो गया था।

    पर्रिकर की हालत खराब होने पर शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे फरवरी 2018 से ही कैंसर से पीड़ित थे।

    मनोहर पर्रिकर ने मुंबई IIT से साल 1978 में ग्रेजुएशन किया था। वे देश में IIT से पढ़कर मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    गोवा
    मनोहर पर्रिकर
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय जनता पार्टी

    पश्चिम बंगाल में योगी की रैली, भाजपा ने ममता से पूछा- 'हाउ इज़ द खौफ' पश्चिम बंगाल
    सेना के जवान औरंगजेब की हत्या के मामले में राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान हिरासत में भारतीय सेना
    रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में ममता, कहा- वाड्रा के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष ममता बनर्जी
    हार्दिक पटेल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं गुजरात

    गोवा

    अभिनेत्री ज़रीन खान की कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत जरीन खान
    नए साल पर IRCTC का शानदार ऑफ़र, मात्र 400 रुपये में करें गोवा की सैर पर्यटन
    ...अब भारत के क्रिकेटर की मैदान पर हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    नाक में ट्यूब लगाकर बजट पेश करते हुए मनोहर पर्रिकर बोले- फुल हाई जोश में हूँ बजट

    मनोहर पर्रिकर

    कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो टेप, 'मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में हैं राफेल डील की फाइलें' भारतीय जनता पार्टी
    गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित गोवा
    शाम 5 बजे होगा मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार, दर्शन के लिए जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी गोवा
    गोवा में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू, कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    अरविंद केजरीवाल: क्या से क्या हो गए देखते-देखते आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बन रही है बायोपिक, टीज़र हुआ रिलीज़ भारत की खबरें
    लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरु, राहुल और सिंधिया भी साथ योगी आदित्यनाथ
    राजनीति के साथ प्रियंका गांधी की ट्विटर पर भी एंट्री, राहुल गांधी को किया फॉलो ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025