LOADING...
प्रमोद सावंत हो सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री, जल्द होगा नाम का ऐलान

प्रमोद सावंत हो सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री, जल्द होगा नाम का ऐलान

Mar 18, 2019
06:05 pm

क्या है खबर?

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत को गोवा का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। अभी तक उनके नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में वे सबसे आगे हैं। गोवा भाजपा प्रमुख ने कहा है कि 3 बजे तक नए मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। बता दें रविवार देर रात भाजपा विधायकों की बैठक हुई थी। हालांकि, इसमें किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी।

जानकारी

कांग्रेस ने भी पेश किया सरकार बनाने का दावा

कांग्रेस ने भी गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस ने विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी होने की बात कहते हुए सरकार बनाने का दावा किया है। इसे लेकर पार्टी ने राज्यपाल को पत्र भेजा है।

ट्विटर पोस्ट

3 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

विधानसभा की स्थिति

क्या है गोवा विधानसभा का गणित

राज्य में 40 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 4 सीटें खाली हो गई हैं। पीछे बची 36 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 19 रहता है। गोवा में भाजपा के पास 12, महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (MGP) के पास तीन, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के पास तीन, कांग्रेस के पास 14, NCP और निर्दलीय के पास 1-1 सीटें हैं। भाजपा के पास MGP और GFP के विधायकों समेत कुल 21 विधायकों का समर्थन है, लेकिन इस गठबंधन में मतभेद उभर आए थे।

जानकारी

कौन हैं प्रमोद सावंत

सैंक्यूलिम विधानसभा से विधायक प्रमोद गोवा विधानसभा के स्पीकर हैं। पर्रिकर जब अस्वस्थ थे तब उनकी गैर-मौजूदगी में प्रमोद ही सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेते थे। प्रमोद पेशे से डॉक्टर हैं।

मनोहर पर्रिकर

रविवार को हुआ था पर्रिकर का निधन

महीनों तक अग्नाशय (Pancreatic) के कैंसर से जूझने के बाद, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। पर्रिकर की हालत खराब होने पर शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे फरवरी 2018 से ही कैंसर से पीड़ित थे। आज शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे।