NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां तो प्रियंका गांधी ने कहा, जमीन पर कोई बदलाव नहीं
    अगली खबर
    योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां तो प्रियंका गांधी ने कहा, जमीन पर कोई बदलाव नहीं

    योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां तो प्रियंका गांधी ने कहा, जमीन पर कोई बदलाव नहीं

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 19, 2019
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 2 साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

    उन्होंने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

    वहीं इलाहाबाद से वाराणसी तक नाव के जरिए गंगा यात्रा कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि राज्य में पिछले 2 सालों में जमीन पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

    योगी आदित्यनाथ

    'कांग्रेस ने यूपी को बिमारू राज्य बनाया'

    अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते वक्त मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद कहा।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान राज्य गरीबी और अपराध से जूझ रहा था, लेकिन भाजपा सरकार में हालात सुधरे हैं।

    उन्होंने कहा, "आजादी के बाद कांग्रेस ने राज्य में सबसे ज्यादा शासन किया। उसने यूपी को 'बीमारू' राज्य बना दिया। सपा और बसपा के राज में बहुत घोटाले, हत्या और दंगे हुए।"

    रिपोर्ट कार्ड

    योगी ने कहा, भाजपा राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ

    योगी ने कहा कि जब भाजपा सरकार आई तब किसानों की आत्महत्या के मामले काफी ज्यादा थे, लेकिन उसने आकर सब ठीक किया और किसानों का कर्ज माफ किया।

    राज्य में हुई मुठभेड़ों को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए योगी ने कहा कि उनके राज में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ और कैराना जैसे क्षेत्रों से हिंदुओं का पलायन रूका।

    उन्होंने यह भी बताया कि अब सभी किसानों को 18 घंटे बिजली मिल रही है।

    प्रतिक्रिया

    प्रियंका गांधी ने किया रिपोर्ट कार्ड को खारिज

    योगी सरकार के इस रिपोर्ट कार्ड को पूर्वी यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

    उन्होंने कहा कि उपलब्धियां गिनाने से कुछ नहीं होता और जमीन पर कुछ भी नहीं किया गया है।

    उन्होंने कहा, "मैं जमीन पर लोगों से बात कर रही हूं। अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।"

    प्रियंका ने दावा किया कि योगी सरकार के राज में किसान से लेकर आम लोगों तक सभी परेशान हैं।

    प्रियंका गांधी

    'दुर्बल है भाजपा सरकार'

    प्रियंका ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "आप कहते हैं आप शक्तिमान हैं, बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है तो फिर रोजगार क्यों नहीं दे सकते? ये इनकी दुर्बलता है, इनकी सरकार एक दुर्बल सरकार है।"

    उन्होंने आगे कहा, "'कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया?' के रट की भी एक एक्सपायरी डेट है। अब भाजपा को बताना चाहिए कि पिछले 5 साल सत्ता में रहने के बाद उसने क्या किया है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय जनता पार्टी

    रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में ममता, कहा- वाड्रा के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष ममता बनर्जी
    हार्दिक पटेल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं गुजरात
    भाजपा की टिकट पर रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग- रिपोर्ट हरियाणा
    कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा- सत्ता में आए तो रद्द करेंगे तीन तलाक विधेयक कांग्रेस समाचार

    योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ का दावा: दलित थे बजरंग बली, बोले- रामभक्त दें भाजपा को वोट चुनाव
    कुंभ के दौरान प्रयागराज में नहीं होंगी शादियां, योगी सरकार ने लगाई पाबंदी उत्तर प्रदेश
    बुलंदशहर हिंसा: योगी आदित्यनाथ से मिले शहीद इंस्पेक्टर के परिजन, दिया मदद का भरोसा उत्तर प्रदेश
    हिंदू युवा वाहिनी ने नवजोत सिंह सिद्धू के सिर पर रखा एक करोड़ रुपए का ईनाम उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    बेंगलुरूः वायुसेना का मिराज 2000 एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत देश
    2019 लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की राह में बाधा बन सकती हैं ये तीन महिला नेता भारत की खबरें
    प्रियंका गांधी की लखनऊ रैली रद्द, अब नई रणनीति से करेंगी उत्तर प्रदेश में शुरुआत योगी आदित्यनाथ
    #NewsBytesExclusive: जिस अकाउंट के आधार पर खबरें छाप रहा था मीडिया, चंद्रकला ने उसे बताया फर्जी सोशल मीडिया

    कांग्रेस समाचार

    राजनीति के साथ प्रियंका गांधी की ट्विटर पर भी एंट्री, राहुल गांधी को किया फॉलो ट्विटर
    लखनऊ में प्रियंका गांधी ने की 16 घंटे लंबी बैठक, कहा- मुकाबला राहुल vs मोदी लखनऊ
    राजस्थान विधानसभा में गुर्जरों को 5 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास, अब केंद्र पर दारोमदार तमिलनाडु
    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025