NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी, जानें अहम बातें
    अगली खबर
    छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी, जानें अहम बातें
    छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी

    छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी, जानें अहम बातें

    लेखन महिमा
    Nov 07, 2023
    09:49 am

    क्या है खबर?

    मिजोरम की सभी 40 सीटों और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है।

    मिजोरम में इस बार 174 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं।

    दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 25 महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ में बाकी बची 70 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।

    दोनों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।

    जानकारी

    छत्तीसगढ़ की किन 20 सीटों पर हो रहा मतदान?

    छत्तीसगढ़ की जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मोहला-मानपुर, कांकेर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कोंडागांव, केशकाल, नाराणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोटा, पंडरिया, खैरागढ़, कवर्धा, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा सीट शामिल हैं।

    मतदाता

    लाखों मतदाता करेंगे इन पार्टियों का भविष्य निर्धारित

    छत्तीसगढ़ के पहले चरण के मतदान में 40,78,681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

    यहां पहले चरण में 7 अनारक्षित, 12 अनुसूचित जनजाति (ST) और 1 अनुसूचित जाति (SC) सीट हैं।

    मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 8,51,895 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

    मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा।

    मतदान केंद्र

    दोनों राज्यों में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    छत्तीसगढ़ में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 5,304 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें भी 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां केवल महिलाएं मतदान करेंगी। 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    इन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

    मिजोरम में 1,276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

    VIP उम्मीदवार  

    छत्तीसगढ़ में अलग-अलग समय पर होगा मतदान, इन सीटों पर रहेगी नजर

    छत्तीसगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, वहीं बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

    चुनाव में कई VIP उम्मीदवार मैदान में हैं। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मैदान में हैं।

    कवर्धा सीट से भूपेश बघेल की सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर, चित्रकोट से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज और कोंडागांव से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी मैदान में हैं ।

    सीट

    मिजोरम की इन सीटों पर सबकी नजर

    मिजोरम की 4 सीटों पर सबकी नजरें होंगी।

    आइजोल-पूर्व-प्रथम सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा मैदान में हैं।

    सेरछिप सीट से जोरम नेशनलिस्ट पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा मैदान में हैं।

    हच्छेक विधानसभा सीट पर राज्य के मौजूदा खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे और कांग्रेस के विधायक लालरिंडिका राल्टे आमने-सामने हैं।

    आइजोल पश्चिम-तृतीय सीट पर मौजूदा विधायक वीएल जैथनजामा, मिजोरम कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और मिजोरम नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार के सॉमवेला के बीच त्रिकोणीय टक्कर होगी।

    नतीजे

    क्या रहे थे पिछले छत्तीसगढ़ चुनाव के नतीजे?

    2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 वर्षों से राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। इस बार इन्हीं पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला है।

    दूसरी तरफ मिजोरम में पिछले विधानसभा चुनाव में MNF ने 2008 से लेकर 2018 तक सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को हराकर सरकार बनाई थी। राज्य में इस बार भी इन्हीं 2 पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    मिजोरम
    विधानसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री चेहरे के बिना चुनाव लड़ेगी भाजपा, प्रधानमंत्री के नाम पर मांगेगी वोट भाजपा समाचार
    छ्त्तीसगढ़: शिक्षा मंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार
    छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐलान, स्कूल और यात्री बसों में लगेगा GPS और पैनिक बटन भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री को शेर कहना ठीक नहीं, शेर कम हो रहे भूपेश बघेल

    मिजोरम

    लड़कियों के लिए खुशखबरी, अब 2020 शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूलों में ले सकेंगी प्रवेश शिक्षा
    अमित शाह ने कहा- अनुच्छेद 371 को टच भी नहीं करेेंगे, जानें क्या है ये अनुच्छेद कश्मीर
    अब सैनिक स्कूलों में पढ़ सकेंगी लड़कियां, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी शिक्षा
    पुलिसवालों को ही नहीं पता कानून, बच्चों के रेप के 57% मामलोें में नहीं लगाया POCSO रेप

    विधानसभा चुनाव

    मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल मेघालय
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण भाजपा समाचार
    तेलंगाना: जगन रेड्डी की बहन ने मुख्यमंत्री को जूते भेजे, कहा- मेरे साथ चलकर समस्या देखिए तेलंगाना
    विधानसभा चुनाव: नागालैंड में 82 प्रतिशत और मेघालय में 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान  नागालैंड

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस ने महिला आरक्षण को बताया प्रधानमंत्री मोदी का जुमला, कहा- 2028 तक लागू नहीं होगा नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer: भाजपा और कांग्रेस में महिला आरक्षण का श्रेय लेने की होड़ क्यों लगी हुई है? महिला आरक्षण विधेयक
    कांग्रेस नेता अधीर रंजन का दावा- संविधान की नई प्रतियों से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द गायब अधीर रंजन चौधरी
    महिला आरक्षण: राहुल गांधी ने OBC को लेकर कांग्रेस सरकार के किस फैसले पर जताया अफसोस? राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025