Page Loader
छ्त्तीसगढ़: शिक्षा मंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दिया (तस्वीर: ट्विटर/@MohanMarkamPCC)

छ्त्तीसगढ़: शिक्षा मंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी

लेखन गजेंद्र
Jul 13, 2023
06:41 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रतापपुर से विधायक और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मकराम मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, मकराम शुक्रवार सुबह 11ः00 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उनको शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व ने टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाकर उनकी नाराजगी कम की थी।

बदलाव

बैजल बने सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि मोहन मकराम के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद बस्तर से सांसद और आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बैज अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। छ्त्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे कई बड़े पदों पर बदलाव कर सकती है।