NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा
    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा
    लाइफस्टाइल

    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा

    लेखन गौसिया
    May 28, 2023 | 08:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा
    भारत के 5 मशहूर मकबरे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    अगर आप इतिहास के शौकीन हैं और भारत की प्राचीन संस्कृति और विरासत के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको देश में प्राचीन मकबरों की यात्रा जरूर करनी चाहिए। ये स्मारक इस्लामी शैली की वास्तुकला और विभिन्न युगों के राजवंशों को दर्शाते हैं। इसके अलावा ये अविश्वसनीय मकबरे मुगल काल के कारीगरों की प्रतिभा को भी दर्शाते हैं। आइए आज हम आपको भारत की 5 ऐतिहासिक और खूबसूरत मकबरे के बारे में बताते हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

    हुमायूं का मकबरा

    भारत में सबसे शानदार मकबरों में से एक हुमायूं का मकबरा दिल्ली के निजामुद्दीन पूर्व में स्थित है। इस मकबरे को 1569-70 में मुगल सम्राट हुमायूं की विधवा बिगा बेगम द्वारा बनाया गया था। लाल बलूआ पत्थर और सफेद संगमरमर पत्थरों से बने इस मकबरे की संरचना इस्लामिक और फारसी वास्तुकला का मिश्रण है। इसकी वास्तुकला का श्रेय मिरक मिर्जा घियाथ को दिया जाता है। हुमायूं के मकबरे का इतिहास और महत्वपूर्ण बातें भी जानें।

    आधम खान का मकबरा

    दिल्ली में कुतुब मीनार के उत्तर में स्थित आधम खान का मकबरा 16वीं शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया था। आधम खान अकबर का सेनापति था और उनकी परवरिश अकबर के ही माता-पिता ने की थी। हालांकि, अकबर ने खान को तब मार दिया था, जब उन्हें पता चला कि खान ने उनके पसंदीदा सेनापति अगाता खान की जान ले ली। मकबरे की वास्तुकला सैय्यद और लोधी राजवंश को दर्शाती है।

    शेर शाह सूरी का मकबरा

    बिहार के सासाराम शहर में स्थित यह मकबरा बिहार के सम्राट शेर शाह सूरी के महान पठान योद्धा की याद में बनवाया गया था। सूरी ने मुगल साम्राज्य को हराया और उत्तरी भारत में सूरी साम्राज्य की स्थापना की, जहां उन्होंने 1540-1545 के बीच 5 साल तक शासन किया। लाल बलूआ पत्थर से बनी इस मस्जिद का निर्माण अइवाल खान ने इंडो-इस्लामिक शैली की वास्तुकला में किया था। यह देखने में बेहद खूबसूरत है।

    सफदरजंग मकबरा

    नवाब सफदरजंग के लिए 1754 में निर्मित सफदरजंग मकबरा दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित है और यह स्मारक एक ऊंची छत पर स्थित है। लाल बलूआ पत्थर और बफ पत्थर से बना यह मकबरा चारबाग शैली के बगीचों के केंद्र में स्थित है, जो फव्वारों और तालाबों से सुशोभित है। आप यहां घूमने के लिए सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कभी भी जा सकते हैं। दिल्ली के इन 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल की यात्रा भी करें।

    शेख चिली का मकबरा

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर में स्थित शेख चिल्ली का मकबरा संरचनाओं का एक परिसर है, जिसमें 2 मकबरे, 1 मदरसा और मुगल उद्यान शामिल हैं। मुख्य मकबरा संत अब्द-उल-रजाक को समर्पित है, जिन्हें लोकप्रिय रूप से शेख चिल्ली कहा जाता है। वह शाहजहां के सबसे बड़े बेटे दारा शिकोह के आध्यात्मिक गुरु थे। वहीं मदरसे से जुड़ा दूसरा मकबरा शेख चिल्ली की पत्नी को समर्पित है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    यात्रा
    दिल्ली
    ट्रेवल टिप्स

    यात्रा

    मणिपुर घूमने जाएं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का जरूर करें रुख मणिपुर
    अमेरिका: युवती ने बस में यात्रियों को खड़ा रहने पर किया मजबूर, बताया अनोखा कारण अमेरिका
    भारत की 5 कम चर्चित ग्लैंपिंग जगहें, जहां ट्रेन से पहुंचना है आसान   पर्यटन
    कंबोडिया के 5 सबसे खूबसूरत मंदिर, एक बार जरूर करें इनका रुख पर्यटन

    दिल्ली

    #NewsBytesExplainer: पुरानी संसद बनने से लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन तक महत्वपूर्व पड़ाव क्या रहे? नरेंद्र मोदी
    दिल्ली: महापंचायत के लिए जा रहे पहलवान हिरासत में, पुलिस ने खाली कराया धरना स्थल दिल्ली पुलिस
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके भूकंप
    पहलवानों की महापंचायत: दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी चौकसी, हिरासत में लिए गए कई पहलवान दिल्ली पुलिस

    ट्रेवल टिप्स

    सिक्किम जाने का इरादा है तो जरूर करें इन 5 जगहों की यात्रा सिक्किम
    रोड ट्रिप पर जाने का इरादा है तो चुनें ये 5 आरामदायक और ट्रेंडी आउटफिट  यात्रा
    गर्मियों में रोड ट्रिप के दौरान कोई परेशानी नहीं चाहते तो फॉलो करें ये 5 टिप्स गर्मियों के टिप्स
    दुनिया का सबसे अनोखा गांव है मलाणा, यहां किसी भी चीज को नहीं छू सकते पर्यटक हिमाचल प्रदेश
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023