NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली में 'पोस्टर वार' जारी, अब भाजपा ने लगाए 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर; जानें पूरा मामला
    राजनीति

    दिल्ली में 'पोस्टर वार' जारी, अब भाजपा ने लगाए 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर; जानें पूरा मामला

    दिल्ली में 'पोस्टर वार' जारी, अब भाजपा ने लगाए 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर; जानें पूरा मामला
    लेखन नवीन
    Mar 23, 2023, 01:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली में 'पोस्टर वार' जारी, अब भाजपा ने लगाए 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर; जानें पूरा मामला
    दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए

    राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों पोस्टर वार चल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी पोस्टर लगाए जाने के एक दिन बाद अब दिल्ली के कई इलाकों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्टर्स में न सिर्फ "अरविंद केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ" का नारा लिखा है, बल्कि इसमें जारीकर्ता का नाम भी लिखा हुआ है। ये पोस्टर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगवाए हैं।

    भाजपा नेता ने कहा- सच बोलने में डरना कैसा

    दिल्ली में जारी इस पोस्टर वार को लेकर भाजपा नेता सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान और रिश्वतखोर इंसान हैं और उन्होंने कई घोटाले किये हैं। सिरसा ने कहा कि जब कोई आदमी झूठ बोलता है तो वह अपना नाम छुपाता है, लेकिन उन्होंने अपने नाम के साथ दिल्ली में पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने कहा, "सच बोलने में डरना कैसा? जब आदमी सच बोलता है तो उसे डर नहीं लगता।"

    मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न किया जाए- मुख्यमंत्री केजरीवाल

    भाजपा द्वारा पोस्टर लगाए जाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली में मेरे खिलाफ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या खिलाफ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है। मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न किया जाए।' दरअसल, दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद कई लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।

    कहां से शुरू हुआ पोस्टर वार?

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा और AAP में पोस्टर वार जारी है। कल ही प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस ने 110 से ज्यादा FIR दर्ज करते हुए प्रिंटिग प्रेस मालिकों समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारियां सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पोस्टर पर प्रिटिंग प्रेस का नाम न होने के लिए की गई हैं।

    AAP ने कहा- मोदी सरकार की तनाशाही चरम पर 

    प्रधानमंत्री विरोधी पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर AAP ने इसे तानशाही करार दिया था। AAP ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है ,जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दीं? प्रधानमंत्री मोदी, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर क्यों?'

    "मोदी हटाओ, देश बचाओ" अभियान की शुरुआत

    इस विवाद के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज AAP ने प्रधानमंत्री मोदी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय की अगुवाई में AAP 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

    भाजपा ने कहा- AAP ने पोस्टर लगाकर तोड़ा कानून

    भाजपा ने AAP पर पोस्टर लगाकर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा, "AAP में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि उन्होंने विरोध किया। उन्होंने पोस्टर लगाकर कानून तोड़ा।" दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एक वैन से प्रधानमंत्री मोदी विरोधी 2,000 से ज्यादा पोस्टर जब्त किए थे, जिन्हें कथित तौर पर AAP के कार्यालय पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने ऐसे और भी पोस्टर होने की आशंका जताई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    भाजपा समाचार

    दिल्ली

    दिल्ली: AAP ने किया था लाखों नौकरियों का वादा, सरकार को ही नहीं पता कितनों को मिली दिल्ली सरकार
    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की CBuD ऐप, जानिए क्या काम आएगी नरेंद्र मोदी
    दिल्ली सरकार बनाएगी 3 डबल डेकर फ्लाईओवर, क्या हैं ये और किन जगहों पर बनाए जाएंगे? दिल्ली सरकार
    मनीष सिसोदिया 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए, ED ने नहीं मांगी कस्टडी मनीष सिसोदिया

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया 78,800 करोड़ रुपये का बजट, जानें बड़ी बातें दिल्ली
    दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर बड़ी कार्रवाई; 44 FIR दर्ज, 2,000 पोस्टर जब्त नरेंद्र मोदी
    दिल्ली विधानसभा में बजट पेश नहीं होने पर हंगामा, AAP और भाजपा का एक-दूसरे पर निशाना दिल्ली सरकार

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के बजट को लेकर केजरीवाल और केंद्र सरकार आमने-सामने, जानिए क्या है मामला दिल्ली सरकार
    दिल्ली: जेल में बंद मनीष सिसोदिया का सरकारी बंगला आतिशी को आवंटित दिल्ली
    मनीष सिसोदिया के खिलाफ जासूसी मामले में CBI ने दर्ज की FIR मनीष सिसोदिया
    मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे हुए स्वीकार, सौरभ भारद्वाज और आतिशी लेंगे जगह मनीष सिसोदिया

    भाजपा समाचार

    टीपू सुल्तान को किसने मारा? कर्नाटक में चुनाव से पहले मचा घमासान, जानिए क्या है मामला कर्नाटक चुनाव
    भाजपा है दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी- वॉल स्ट्रीट जर्नल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    क्या राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित किया जा सकता है? जानिए क्या हैं नियम  राहुल गांधी
    कर्नाटक: विजयपुरा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार से टकराया ट्रक, मंत्री घायल कर्नाटक

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023