NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खूबसूरत पर्यटन स्थल है रोहतांग पास, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
    अगली खबर
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है रोहतांग पास, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
    रोहतांग पास जाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

    खूबसूरत पर्यटन स्थल है रोहतांग पास, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

    लेखन अंजली
    May 23, 2022
    06:34 pm

    क्या है खबर?

    हिमालय के पीर पंजाल रेंज पर स्थित रोहतांग पास एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर से 51 किलोमीटर दूर है।

    यह जगह माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों के लिए लोकप्रिय है।

    अगर इन्हीं खूबियों से परिचित होकर आप छुट्टियों के दौरान रोहतांग पास घूमने जाने वाले हैं तो आइए आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं ताकि आपके लिए आपकी यात्रा आरामदायक बनें और आप यहां अपनी छुट्टियों का जमकर लुत्फ उठाएं।

    राह

    रोहतांग पास कैसे पहुंचे?

    हवाई मार्ग: भुंतर हवाई अड्डा रोहतांग पास से 104 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से आप टैक्सी से पहुंच सकते हैं।

    रेल मार्ग: जोगिंदर नगर निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो रोहतांग पास से लगभग 103 किलोमीटर और मनाली से 50 किमी दूर है।

    सड़क मार्ग: रोहतांग पास दिल्ली से लगभग 580 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो इस रास्ते जाएं- दिल्ली>पानीपत>अंबाला>चंडीगढ़>बिलासपुर>सुंदरनगर>मंडी>भुंतर>मनाली>रोहतांग पास।

    परमिट

    रोहतांग पास जाने के लिए परमिट कैसे प्राप्त करें?

    रोहतांग पास जाने के लिए आप ऑनलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिस पर आपको चार विकल्प मिलेंगे।

    अगर आप निजी वाहन से जा रहे हैं तो स्पेशल रोहतांग पास परमिट चुनें। वहीं, अगर आप टैक्सी से यात्रा कर रहे हैं तो रोहतांग पास परमिट चुनें।

    आप चाहें तो मनाली के SDM कार्यालय से भी रोहतांग पास के लिए ऑफलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

    पर्यटन स्थल

    रोहतांग पास के नजदीक मौजूद लोकप्रिय पर्यटन स्थल

    रोहतांग पास में घूमने के लिए सोलंग घाटी सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। आप यहां गर्मियों के दौरान पैराशूटिंग, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग और जॉर्बिंग जैसी कई एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित राहला झरना रोहतांग पास के नजदीक मौजूद एक और लुभावनी जगह है।

    हडिम्बा देवी मंदिर, नेहरू कुंड और वशिष्ठ हॉट वाटर स्प्रिंग्स भी यहां के पर्यटन स्थल हैं।

    मौसम

    गर्मियों के दौरान रोहतांग पास में मौसम की स्थिति

    गर्मी का मौसम रोहतांग पास की यात्रा करने और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने का सही समय है क्योंकि यहां का मौसम सुहावना रहता है।

    यहां का तापमान गर्मियों में 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसके साथ ही इस दौरान भारी बर्फबारी भी नहीं होती है।

    हालांकि, यहां पर रातें काफी सर्द हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में भी अपने साथ कुछ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं।

    रहने की व्यवस्था

    रोहतांग पास में ठहरने के विकल्प

    रोहतांग पास और इसके नजदीक कुछ खूबसूरत रिसॉर्ट, होमस्टे, गेस्ट हाउस, कॉटेज और होटल हैं, जहां आप एक आरामदायक प्रवास का आनंद ले सकते हैं।

    हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि रोहतांग पास जाने का सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर तक है और यह इस समय पर्यटकों के लिए खुला भी रहता है।

    वहीं, अधिक ठंड और बर्फबारी के कारण नवंबर से मई तक रोहतांग पास बंद रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    हिमालय
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    हिमाचल प्रदेश

    क्या होता है बर्ड फ्लू, इंसानों के लिए ये कितना खतरनाक और क्या हैं इसके लक्षण? भारत की खबरें
    बर्ड फ्लू के समय चिकन और अंडे खाएं या नहीं? जानिए WHO की राय भारत की खबरें
    जल्द खुलने जा रहा है भारत का पहला स्की पार्क, जानिए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    हिमाचल प्रदेश के इन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में कमाया नाम भारत की खबरें

    हिमालय

    प्रधानमंत्री मोदी ने याद किए जवानी के दिन, कहा- सोचता था मुंबई जा पाऊंगा या नहीं अहमदाबाद
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    भारतीय सेना का पौराणिक हिम मानव 'येति' के पैरों के निशान मिलने का दावा भारतीय सेना
    नेपाल ने किया भारतीय सेना का दावा खारिज, कहा- येति नहीं, भालू के पैरों के निशान भारतीय सेना

    लाइफस्टाइल

    होंठ फटे हैं तो घर पर बनाकर लगाएं ये लिपबाम, जल्द हो जाएगें ठीक घरेलू नुस्खे
    बहुत खूबसूरत हैं मुंबई के पास मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं मुंबई
    एवोकाडो को इन तरीकों से करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल, मिलेंगे कई फायदे त्वचा की देखभाल
    चिड़ियों का चहचहाना पसंद है तो इन्हें अपनी बालकनी या छत की ओर ऐसे करें आकर्षित घर की सजावट

    पर्यटन

    इन टिप्स की मदद से तय करें अपनी पहली विदेश यात्रा, नही होगी कोई परेशानी लाइफस्टाइल
    वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर भारत की खबरें
    कोरोना: 2023 तक सामान्य नहीं हो पाएगा भारत में विदेशी पर्यटकों का आगमन- रिपोर्ट अमेरिका
    विदेशी पर्यटकों के लिए जल्द खोले जाएंगे दरवाजे, 10 दिनों में हो सकता है ऐलान गृह मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025