NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बहुत खूबसूरत हैं मुंबई के पास मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं
    अगली खबर
    बहुत खूबसूरत हैं मुंबई के पास मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं
    मुंबई के पास मौजूद हैं ये ऑफबीट पर्यटन स्थल

    बहुत खूबसूरत हैं मुंबई के पास मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं

    लेखन अंजली
    May 13, 2022
    12:54 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ग्लैमर, मनोरंजन, आकर्षक जीवनशैली और आधुनिक युग के लिए जाना जाता है। वैसे यह शहर अपनी आधुनिकता के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है।

    हालांकि, अगर आप इस शहर की भीड़ से दूर कुछ शांतिपूर्ण समय बिताना चाहते हैं तो इसके नजदीक कुछ ऐसे ऑफबीट पर्यटन स्थल हैं, जहां की खूबसूरती के बीच आप अपनी छुट्टियों के दिन सूकुन से बिता सकते हैं।

    #1

    जव्हार

    मुंबई से 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जव्हार एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो सह्याद्रि पर्वत की श्रृंखला से घिरा हुआ है।

    इस जगह को मिनी महाबलेश्वर के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि जव्हार की स्थापना मुक्ने राजवंश के तहत हुई थी और यह कभी छत्रपति शिवाजी और उनकी सेना के लिए एक कैंपिंग स्थल था।

    आप यहां आकर आदिवासी कला, जय विलास पैलेस, कलमांडवी झरने और हनुमान प्वाइंट आदि देख सकते हैं।

    #2

    सिलवासा

    मुंबई से 172 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलवासा में कई रोमन-कैथोलिक चर्च, 72 गांव, आकर्षक वन्यजीव अभयारण्य और शानदार बीच है।

    पर्यटन स्थल बनने से पहले सिलवासा एक पुर्तगाली कॉलोनी था, जो आज भी पुर्तगाली युग की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

    यहां आकर आप लायन सफारी वाइल्ड लाइफ पार्क, वनगंगा झील और आइलैंड गार्डन आदि चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां ट्रेकिंग और नेचर वॉक का मजा भी ले सकते हैं।

    #3

    तम्हिनी घाट

    तम्हिनी घाट मुंबई से 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो हरियाली, खूबसूरत झीलों और मनमोहक झरनों से घिरा हुआ है।

    पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला पर तम्हिनी और मुलशी के बीच पहाड़ी मार्ग स्थित है, जो पुणे और मुंबई के निवासियों के बीच लॉन्ग ड्राइव के लिए पसंदीदा स्थल है।

    इस जगह पर घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई-मार्च का माना जाता है। यहां आकर आप मुलशी डैम जरूर जाएं और कैंपिंग समेत बर्डवॉचिंग का आनंद लें।

    #4

    मोराची चिंचोली

    मुंबई से लगभग 190 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोराची चिंचोली प्रकृति दृश्यों से समृद्ध गांव है, जहां आपको कई सारे मोर देखने को मिल सकते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि यहां पेशवाओं द्वारा इमली के पेड़ लगाए गए थे, जो मोर को इस जगह पर आकर्षित करने का कारण माने जाते हैं।

    यह ऑफबीट पर्यटन स्थल एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है, जहां आप हरी-भरी हरियाली के बीच मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    मुंबई

    राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए राज कुंद्रा
    1993 के मुंबई धमाकों का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू बकर UAE में गिरफ्तार भारत की खबरें
    देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का दावा- मुंबई में ट्रैफिक के कारण हो रहे 3 प्रतिशत तलाक महाराष्ट्र
    मुंबई में घर खरीदना हुआ सस्ता, 500 स्क्वॉयर फीट पर नहीं देना होगा टैक्स महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    मां-बाप के जिंदा रहने तक बेटे नहीं कर सकते उनकी संपत्ति पर दावा- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    6,000 करोड़ रुपये टर्नओवर वाले महाराष्ट्र के स्टार्टअप पर छापा, 224 करोड़ की अघोषित आय मिली यूनिकॉर्न
    पेट्रोल पर किस राज्य में वसूला जा रहा है कितना टैक्स? पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    लाइफस्टाइल

    साइनस के प्रभाव को कम करने में सहायक हैं ये एसेंशियल ऑयल, ऐसे करें इस्तेमाल स्वास्थ्य
    समय से पहले बुढ़ापा ला सकते हैं ये खाद पदार्थ, जल्द करें अपनी डाइट में बदलाव खान-पान
    कार्डियक अरेस्ट से पहले शरीर देता है कुछ संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज स्वास्थ्य
    घोड़े में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिए उससे जुड़े रोचक तथ्य रोचक बातें

    पर्यटन

    सर्दियों में सैर के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये गर्म पर्यटन स्थल लाइफस्टाइल
    इन प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों से समृद्ध है केरल, मौका मिलते ही घूम आएं लाइफस्टाइल
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो झारखंड की इन खूबसूरत जगहों का करें रूख झारखंड
    हनीमून के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025