NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 तरह के तेलों से मालिश करने से मिल सकता है आपके शरीर को आराम 
    अगली खबर
    इन 5 तरह के तेलों से मालिश करने से मिल सकता है आपके शरीर को आराम 

    इन 5 तरह के तेलों से मालिश करने से मिल सकता है आपके शरीर को आराम 

    लेखन सयाली
    Apr 28, 2024
    02:45 pm

    क्या है खबर?

    व्यस्त लाइफस्टाइल के बीच सभी को तनाव के कारण शरीर में दर्द होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के दर्द और अकड़न को अच्छी मालिश के दूर किया जा सकता है।

    मालिश मांसपेशियों के तनाव को कम करने के साथ रक्त प्रवाह भी बढ़ाती है। इससे सिर दर्द, पीठ दर्द और जकड़न से निजात पाया जा सकता है।

    इन 5 तरह के तेलों से मालिश करने से आप दर्द को मिनटों में दूर भगा सकते हैं।

    #1

    नारियल तेल 

    नारियल तेल कई तरह के फैटी-एसिड से भरपूर होता है। इसमें कैप्रिक एसिड और लॉरिक एसिड जैसे शक्तिशाली एंटी-माइक्रोबियल एजेंट होते हैं, जो बैक्टीरया को आपकी त्वचा को संक्रमित नहीं करने देते।

    नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड मालिश के दौरान मांसपेशियों और जोड़ों में अवशोषित हो जाता है, जिससे दर्द कम होता है।

    इसमें विटामिन-E होता है, जो आपकी त्वचा को जवान दिखाने और जलयोजन को बनाए रखने में मदद करता है।

    #2

    सूरजमुखी का तेल 

    सूरजमुखी के तेल का उपयोग दुनिया भर में खाना पकाने के लिए किया जाता है। हालांकि, आप इस तेल को मालिश के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सूरजमुखी के तेल में लिनोलिक और ओलिक एसिड होते हैं, जो त्वचा की देखभाल करके खोई हुई प्राकृतिक चमक लौटाने में मदद करते हैं।

    इस तेल से मालिश करने से त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है, सेल का निर्माण बढ़ता है और बुढ़ापे के लक्षण कम होते हैं।

    #3

    नीम का तेल 

    नीम के तेल में शक्तिशाली एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इसे मालिश के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाते हैं।

    यह तेल मुंहासों, संक्रमण और दाग-धब्बों जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करता है।

    नीम के तेल को बादाम और नारियल तेल के साथ मिलाकर मालिश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

    दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए नीम के तेल की मालिश करनी चाहिए। साथ ही इसकी मदद से सिर दर्द से राहत मिल सकती है।

    #4

    बादाम तेल 

    बादाम तेल सरसों या नारियल के तेल की तुलना में कम गाढ़ा होता है, जो त्वचा में आसानी से प्रवेश कर सकता है।

    इसमें एक मीठी खुशबू होती है, जो मालिश के बाद आपके शरीर को मनमोहक महक देता है।

    यह त्वचा को मुलायम बनाता है और बालों की देखभाल में मदद करता है। बादाम तेल से मालिश करने से मांसपेशियों के तनाव से राहत मिलती है।

    इसके अलावा यह तेल शरीर में खून के प्रवाह को बढ़ा सकता है।

    #5

    अरंडी का तेल

    अरंडी का तेल मालिश करने के लिए एक बढ़िया आयुर्वेदिक तेल है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिनकी मदद से सूजन को कम किया जा सकता है।

    अरंडी का तेल गठिया और हड्डी से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इससे दर्द, अकड़न और तनाव को दूर किया जा सकता है।

    इस तेल से आप टैनिंग और सूखी त्वचा को भी ठीक कर सकते हैं। अरंडी का तेल आपको ये स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च और धनिया: जानिए स्वास्थ्य के लिए कौन-सा मसाला है सबसे अच्छा खान-पान
    PCOS के लक्षणों को प्राकृतिक रूप से कम कर सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां खान-पान
    विच हेजल का फूल स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक, फायदे जानकर करने लगेंगे इस्तेमाल  बालों की देखभाल
    यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए सुबह करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन  खान-पान

    स्वास्थ्य टिप्स

    कोर्टिसोल को संतुलित करके तनाव दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 आदतें तनाव
    ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए रोजाना सुबह करें इन 5 चीजों का सेवन खान-पान
    वजन घटाने के लिए ग्रीन टी पीते हैं? अधिक सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान खान-पान
    स्लीप एपनिया का जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 टिप्स नींद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025