NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विच हेजल का फूल स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक, फायदे जानकर करने लगेंगे इस्तेमाल 
    अगली खबर
    विच हेजल का फूल स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक, फायदे जानकर करने लगेंगे इस्तेमाल 

    विच हेजल का फूल स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक, फायदे जानकर करने लगेंगे इस्तेमाल 

    लेखन सयाली
    Mar 08, 2024
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    आयुर्वेद में कई तरह के फूलों का इस्तेमाल स्वास्थ्य लाभों के लिए होता आया है। ये फूल अपनी सुंदरता के साथ ही कई तरह के शारीरिक फायदे भी पहुंचा सकते हैं।

    इनमें से एक है विच हेजल का फूल, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। यह फूल खासतौर से अमेरिका में पाया जाता है। विच हेजल स्वास्थ्य संबंधी गुणों का भंडार होता है।

    इस फूल से मिलने वाले फायदों को जानकार आप भी इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे।

    #1

    त्वचा की देखभाल के लिए है कारगर 

    विच हेजल का फूल हमारी त्वचा की देखभाल के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मी के मौसम में चेहरे पर कील-मुहांसे होने लगते हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप विच हेजल का टोनर बना सकते हैं।

    बाजार में मिलने वाले रासायनिक टोनर के बजाए इसका चुनाव करें। यह त्वचा पर मौजूद धूल-मट्टी के साथ-साथ विषैले तत्वों को आसानी से निकाल देता है। इसके इस्तेमाल से आपको निखरी और स्वस्थ त्वचा मिलेगी।

    #2

    बेहतर होती है आखों की रोशनी 

    धूप के संपर्क में आने से आखों के नीचे सूजन होने लगती है। कई लोगों में कंजक्टिवाइटस की परेशानी भी देखने को मिलती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप विच हेजल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इस फूल के तेल या टोनर को पानी में मिलाएं और आखों को रुई की मदद से साफ करें। विच हेजल आंखों के आसपास अच्छे रक्त परिसंचरण में योगदान देता है। इसका उपयोग आंखों में जलन को कम कर सकता है।

    #3

    चिकन पॉक्स से मिलता है छुटकारा 

    चिकन पॉक्स एक ऐसी समस्या है, जिसे ठीक करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस दौरान शरीर में खुजली और दाग-धब्बे होते हैं। आप विच हेजल के उपयोग से खुजली को शांत कर सकते हैं।

    इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो खुजली को मिटाते हैं।

    इस्तेमाल से एक दिन पहले विच हेजल और गेंदे के फूलों को पानी में भिगोकर रख लें। इसे पीसकर इसका पेस्ट तैयार करें और दानों वाली जगह पर लगाएं।

    #4

    बालों की देखभाल के लिए भी अच्छा विकल्प 

    गर्मी के मौसम में बाल टूटना और डैंड्रफ होना सामान्य बात हो जाती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए विच हेजल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    बालों की देखभाल में यह फूल खासा योगदान देता है। आप अपने सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और बालों का झड़ना रोकने के लिए इसके तेल का इस्तेमाल करें।

    साथ ही आप इसके पेस्ट या पाउडर से बाल साफ कर सकते हैं।

    #5

    बढ़ती उम्र के लक्षणों को करता है कम 

    विच हेजल के फूलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ने में एक विशेष भूमिका निभाते हैं। इससे आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से सुरक्षा मिलती है।

    इसके लगातार उपयोग के साथ आप महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम कर सकते हैं, जिससे आपको अधिक तरोताजा लुक बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    इसके तेल या पैक को अपने चेहरे पर लगाने से आपके बुढ़ापे और बढ़ती उम्र के लक्षण कम हो जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    त्वचा की देखभाल
    बालों की देखभाल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    मोरिंगा का पानी है लाभकारी, शरीर के लिए रामबाण की तरह करता है काम स्वास्थ्य टिप्स
    अपने कॉफी के कप में मिलाएं घी, ऊर्जा के साथ मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    इन खाद्य-पदार्थों को फ्रिज में रखने की न करें गलती, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान खान-पान
    फलों का सेवन दिलाएगा कब्ज से निजात, जानिए कैसे सुधरेगी पाचन क्रिया खान-पान

    त्वचा की देखभाल

    जन्मदिन विशेष: चमकदार त्वचा के लिए देसी नुस्खे अपनाती हैं ट्विंकल खन्ना, जानिए इसकी खासियत ट्विंकल खन्ना
    हर दुल्हन शादी से पहले पीये ये 5 पौष्टिक पेय, बढ़ जाएगा चेहरे का निखार शादी के टिप्स
    चमकदार त्वचा के लिए हर मौसम में पीये ये 5 पेय, चेहरे पर जरूर दिखेगा असर खान-पान
    सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके लाइफस्टाइल

    बालों की देखभाल

    बालों की देखभाल से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत भ्रम और सच्चाई
    घर पर काले बालों को ब्लीच करने के लिए अपनाएं यह तरीका लाइफस्टाइल
    बदलते मौसम में बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं ये 5 गलतियां बालों का झड़ना
    बालों के लिए लाभदायक है बेबी ऑयल, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025