NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कहीं जरूरत से ज्यादा किशमिश तो नहीं खा रहे आप? इन संकेतों से लगाएं पता 
    अगली खबर
    कहीं जरूरत से ज्यादा किशमिश तो नहीं खा रहे आप? इन संकेतों से लगाएं पता 

    कहीं जरूरत से ज्यादा किशमिश तो नहीं खा रहे आप? इन संकेतों से लगाएं पता 

    लेखन गौसिया
    Dec 11, 2023
    11:14 am

    क्या है खबर?

    किशमिश में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, वहीं अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह फायदा देने की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

    ऐसे में जब आप ज्यादा किशमिश खाते हैं तो कुछ संकेत और लक्षण दिखने लगते हैं, जो आपको संभावित बीमारी या एलर्जी की चेतावनी देते हैं।

    आइये आज ऐसे 5 संकेतों से पता लगाएं कि कहीं आप ज्यादा किशमिश तो नहीं खा रहे।

    #1

    पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना 

    अगर आप ज्यादा किशमिश खाते हैं तो आपको कई पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    दरअसल, किशमिश में डाइटरी फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसके अधिक सेवन से सूजन, गैस, कब्ज और दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

    इसके अलावा अधिक डाइटरी फाइबर डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकता है, जिससे पेट में ऐंठन जैसी पाचन समस्याएं होती हैं।

    ये आदतें भी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    #2

    तेजी से वजन बढ़ जाना 

    अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा किशमिश खाएंगे तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

    दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, सटीक रूप से कहें तो 100 ग्राम किशमिश में 299 कैलोरी होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में ही खाने की सलाह दी जाती है।

    अगर आप अपना वजन घटा रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट सिर्फ 15-20 भीगी हुई किशमिश ही खाएं।

    तेजी से वजन बढ़ने के पीछे ये कारण भी हो सकते हैं।

    #3

    कोशिकाओं को हो सकता है नुकसान 

    अगर आप ज्यादा किशमिश खाते हैं तो इससे आपकी कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है।

    हालांकि, ऐसा होने पर आपको शायद शारीरिक रूप से कुछ अनुभव न हो, लेकिन जरूरत से ज्यादा किशमिश खाने से स्वस्थ कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति होती है।

    ऐसा इसलिए है क्योंकि किशमिश एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और ज्यादा मात्रा में इस पोषक तत्व से कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है।

    इससे बचाव के लिए सीमित मात्रा में ही किशमिश खाएं।

    #4

    ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि होना 

    किशमिश में प्राकृतिक चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में किशमिश का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपके ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

    यह उन लोगों के लिए एक चिंताजनक स्थिति हो सकती है, जो मधुमेह या इंसुलिन प्रतिरोध से पीड़ित हैं।

    वहीं अगर इनका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए, तो ये मधुमेह रोगियों के लिए अत्यधिक फायदेमंद भी हो सकते हैं।

    #5

    हो सकती हैं गंभीर बीमारियां 

    किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है।

    ऐसे में अगर आप पर्याप्त मात्रा में सेवन करेंगे तो यह पोषक तत्व विषाक्त पदार्थों और अन्य दूषित पदार्थों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा और लीवर और किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा, वहीं अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करेंगे तो यही पोषक तत्व आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।

    इसके कारण कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य टिप्स

    प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधी है शंखपुष्पी, इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 लाभ आयुर्वेद
    अपनी रसोई में जरूर रखें ये दाल, पोषण से होती हैं भरपूर किचन टिप्स
    बालों की देखभाल के अलावा सेहत के लिए भी लाभदायक है रीठा, जानिए इसके फायदे आयुर्वेद
    दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके   दिवाली

    खान-पान

    वजन घटाने के लिए घर पर बनाएं ये डिटॉक्स स्मूदी, आसान है रेसिपी वजन घटाना
    सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें 5 जड़ी-बूटियां, शरीर को मिलेगी गर्माहट  सर्दियों की देखभाल
    सर्दियों में बनाएं मूंगफली के ये 5 व्यंजन, आसान है रेसिपी रेसिपी
    पेट के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, सेवन करने से बचें स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025