NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पोहा या उपमा? जानिए इनमें से किसे नाश्ते में शामिल करना है ज्यादा फायदेमंद  
    अगली खबर
    पोहा या उपमा? जानिए इनमें से किसे नाश्ते में शामिल करना है ज्यादा फायदेमंद  

    पोहा या उपमा? जानिए इनमें से किसे नाश्ते में शामिल करना है ज्यादा फायदेमंद  

    लेखन अंजली
    Jul 27, 2024
    06:31 am

    क्या है खबर?

    पूरे दिन ऊर्जा का स्तर बनाए रखने के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य के लिए नाश्ते को पूरे दिन का सबसे जरूरी आहार माना जाता है और इसमें पौष्टिक विकल्प शामिल होने चाहिए।

    पोहा और उपमा, ऐसे ही स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते के विकल्प हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, ये दोनों एकदूसरे से पोषण के मामले में काफी अलग हैं।

    आइए जानते हैं कि पोहा और उपमा में से ज्यादा फायदेमंद क्या है।

    पोहा

    पोहा के फायदे

    पोहा आयरन का एक बेहतरीन स्त्रोत है और इसकी हल्की बनावट इसे पचाने में आसान बनाती है, जो इसे सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त बनाती है।

    इसके अतिरिक्त पोहा में कैलोरी कम होती है, जिस कारण यह वजन नियंत्रित करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।

    पोहे को राई, करी पत्ता के छोंक सहित भुनी मूंगफली, सूखे मसालों, नींबू और धनिया से बनाया जाता है और इन सामग्रियों के कारण भी यह पौष्टिक होता है।

    रेसिपी

    पोहा बनाने का तरीका

    सबसे पहले आवश्यकतानुसार पोहे पर पानी की छीटें मारकर 5 मिनट के लिए नरम होने के लिए रख दें।

    अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें राई डालें और जब ये चटकने लगी तो इसमें कुछ करीपत्ते, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज और हल्दी पाउडर मिलाकर 5 से 10 मिनट तक पकाएं।

    इसके बाद मिश्रण में पोहा, नींबू का रस, नमक और भुनी मूगंफली मिलाएं, फिर इस पर बारीक कटा पत्तेदार धनिया डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।

    उपमा

    उपमा में मौजूद पोषण

    उपमा कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्त्रोत है, जो भरपूर ऊर्जा प्रदान कर सकता है।

    वहीं इसमें सब्जियां मिलाने से इसकी फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जो पाचन और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकती है।

    यह बहुत कम तेल में बनाया जाने वाला व्यंजन है, जो इसे किसी भी आयु वर्ग के लोगों के लिए नाश्ते का स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बनाते हैं।

    यहां जानिए उपमा की विभिन्न रेसिपी।

    रेसिपी

    उपमा बनाने का तरीका

    सबसे पहले सूजी को सूखा भूनें, फिर कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें राई, मूंगफली और करी पत्ते भूनें।

    अब इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च और हरी मटर डालकर भूनें, फिर इसमें पानी और स्वादानुसार नमक मिलाएं और जब पानी में उबाल आने लगे तो सूजी को धीरे-धीरे डालें और मिलाएं।

    परोसने से पहले इसे ढककर 2 मिनट के लिए भाप में पकने दें।

    चयन

    पोहा या उपमा में से किसे चुनना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है?

    पोहा और उपमा के अपने अनोखे स्वास्थ्य लाभ है, इसलिए इनमें से किसी एक का चयन व्यक्तिगत पोषण संबंधी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

    हालांकि, पोहा वजन घटाने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके अतिरिक्त उच्च फाइबर और अन्य पोषक सामग्रियों के कारण उपमा भी फायदेमंद है।

    यहां जानिए स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली नाश्ते से जुड़ी गलतियां।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता
    ट्रैफिक में फंसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हुई देरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    खान-पान

    पनीर के बचे हुए पानी को फेंकने के बजाए इन तरीकों से करें इस्तेमाल रसोई के नुस्खे
    भूख को नियंत्रित करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ वजन घटाना
    किचन में खत्म हो गई है हल्दी? विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें ये 5 मसाले  किचन टिप्स
    घर पर कर रहे हैं पूल पार्टी का आयोजन? मेहमानों को खिलाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    एंटी-ऑक्सीडेंट्स समेत कई खनिजों से भरपूर जड़ी बूटी है तुलसी, जानिए इसके पानी के फायदे खान-पान
    पूरे शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताया जा रहा यह वर्कआउट, अभ्यास से मन रहता है शांत मानसिक स्वास्थ्य
    मानसून में त्वचा की देखभाल से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए असलियत मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025