NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं होंठ, जानिए कैसे
    अगली खबर
    सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं होंठ, जानिए कैसे
    कई समस्याओं के बारे में बताते हैं होंठ

    सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं होंठ, जानिए कैसे

    लेखन अंजली
    Apr 29, 2023
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    होंठ चेहरे की खूबसूरती से कहीं बढ़कर हैं। वे आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में काफी कुछ बताते हैं।

    आप चाहें माने या न माने आपके होठों की स्थिति और बनावट स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत देती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना मुसीबत बन सकता है।

    आइए जानते हैं कि होंठ स्वास्थ्य के बारे में क्या-क्या बताते हैं और उन्हें स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

    #1

    सूजे हुए होंठ 

    सूजे हुए होंठ चोट या एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन का परिणाम हो सकते हैं और इसके कारण खुजली या होंठों में जलन भी सकती है।

    सूजन का इलाज करने के लिए आप प्रभावित हिस्से पर कोल्ड कंप्रेस लगा सकते हैं या एलर्जी रिएक्शन से राहत के लिए एंटी-हिस्टामाइन ले सकते हैं।

    गंभीर मामलों में तत्काल चिकित्सा सहायता जरूरी है क्योंकि यह आपके द्वारा खाई गई या संपर्क में आने वाली किसी चीज के लिए खतरनाक हो सकता है।

    #2

    कोमल होंठ 

    क्या आपके होंठों के किनारों के आसपास की त्वचा अधिक संवेदनशील और लाल दिखती है?

    यह टूथपेस्ट या लिपस्टिक जैसे केमिकल युक्त किसी चीज से होने वाली एलर्जी का संकेत हो सकता है।

    कोमल होंठ भी एक गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया का लक्षण हो सकते हैं।

    इस बात का ध्यान रखें कि आपने किन उत्पादों का उपयोग किया है और जलन पैदा करने वाली किसी भी चीज का उपयोग करना बंद कर दें।

    #3

    होंठों का फीका रंग

    यदि आपके होंठ मुरझाए हुए या फीके दिखाई देते हैं तो इसके पीछे धूम्रपान, एनीमिया या शारीरिक सक्रियता में कमी जैसे कारक जिम्मेदार हैं।

    ये शरीर में खराब परिसंचरण का भी संकेत हो सकता है।

    परिसंचरण में सुधार करने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करने, संतुलित आहार लेने, धूम्रपान न करने समेत शराब के सेवन से बचने जैसी स्वस्थ आदतों को अपना सकते हैं।

    वहीं अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का पता लगाने के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

    #4

    जलन या लाल होंठ

    जलन या लाल होंठ शरीर में सूजन या गर्मी का संकेत दे सकते हैं।

    यह बहुत अधिक मसालेदार भोजन, चीनी, शराब या कैफीन का सेवन करने के कारण भी हो सकता है।

    हैरानी की बात है कि गुस्सा, ईर्ष्या या नाराजगी जैसी भावनाएं भी इन लक्षणों का कारण बन सकती हैं।

    इससे सुरक्षित रहने के लिए मसालेदार, शक्करयुक्त या कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों से बचें और सूजन को शांत करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

    #5

    फटे होंठ

    यदि आप होठों के फटने या छिलने का अनुभव करते हैं तो ऐसा जलवायु, निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन), तनाव, चिंता या भय के कारण हो सकता है।

    इसके अलावा सीने में दर्द या ठंड लगना भी इसके कारक हो सकते हैं।

    अगर आपको लगता है कि आपके होंठ रूखे या फटे हुए हैं तो अपने होंठों को मुलायम बनाए रखने के लिए इन सरल तरीकों को भी आजमाया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    KTM के दिवालिया होने से पहले बजाज ने लिया करोड़ों का लोन, करेगी निवेश  बजाज
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच आज खत्म होगा संघर्ष विराम? सेना ने दिया जवाब  भारतीय सेना

    स्वास्थ्य

    उल्टी और मतली से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    ये 5 योगासन कंधों की मांसपेशियों को बनाएंगे मजबूत, जानें अभ्यास करने का सही तरीका  योगासन
    रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने के लिए इन योगासन का करें अभ्यास, जल्द मिलेगा फायदा योग
    लॉन्ग कोविड से जूझ रहे मरीजों को हृदय संबंधी बीमारियों का ज्यादा खतरा- अध्ययन कोरोना वायरस

    लाइफस्टाइल

    औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का इन 5 घरेलू नुस्खों में करें इस्तेमाल, मिलेगा बड़ा लाभ स्वास्थ्य
    पूर्वोत्तर भारत की इन 5 जगहों पर मिलेगा खूबसूरती का अनोखा मिश्रण, जरूर करनी चाहिए यात्रा  पर्यटन
    गुर्दे की पथरी से परेशान हैं? राहत पाने के लिए इन 5 योगासनों का करें अभ्यास योगासन
    ईद-उल-फितर 2023: जानिए इस त्योहार की तिथि, इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें  ईद-उल-फितर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025