NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जर्नलिंग करने से शांत होता है मन, जानिए इस अभ्यास से मिलने वाले 5 मुख्य फायदे
    अगली खबर
    जर्नलिंग करने से शांत होता है मन, जानिए इस अभ्यास से मिलने वाले 5 मुख्य फायदे

    जर्नलिंग करने से शांत होता है मन, जानिए इस अभ्यास से मिलने वाले 5 मुख्य फायदे

    लेखन सयाली
    Jun 02, 2024
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    रोजाना एक डायरी में अपने जीवन की यादों, ख्यालों और लोगों या घटनाओं से संबंधित भावनाओं के बारे में लिखने से मन शांत हो सकता है।

    एक बुरे दिन के बाद जब आप जर्नलिंग करते हैं, तो आप अपने विचारों को अच्छी तरह समझ पाते हैं।

    इस गतिविधि के जरिए आप तनाव को भी कम कर सकते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं।

    अपनी भावनाओं को कागज पर उतारने से आपको ये लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    तनाव और चिंता होती है कम

    JMIR मेंटल हेल्थ में प्रकाशित 2018 के एक अध्ययन में पाया गया है कि जर्नलिंग करने से अवसाद के लक्षण और चिंता को कम किया जा सकता है।

    इस गतिविधि के जरिए आपको परेशान करने वाली और चुनौतीपूर्ण भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिलता है, जिससे तनाव कम हो जाता है।

    अपनी भावनाओं को लिखने से आप नकारात्मक ख्यालों को मन से निकाल सकेंगे और आपका चिड़चिड़ापन भी अपने आप कम हो जाएगा।

    #2

    मूड और भावनात्मक बुद्धिमत्ता में होता है सुधार

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि अपनी भावनाओं या विचारों के बारे में लिखने से आपको उन्हें ठीक तरह से समझने और नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

    इसके कारण स्वाभाविक रूप से भावनात्मक बुद्धिमत्ता में वृद्धि हो सकती है।

    साथ ही रोजाना अपनी दिनचर्या के बारे में लिखना आपके मूड को अच्छा कर सकता है। ऐसा करने से आपके मन में खुशी की भावना पैदा करने वाले हॉर्मोन्स भी बढ़ते हैं।

    #3

    सचेत रहने में मिलती है मदद

    नियमित रूप से जर्नलिंग करने से आप माइंडफुलनेस यानि सचेत रहने को बढ़ावा दे सकते हैं। यह आपको आपके विचारों, भावनाओं, संवेदनाओं और वातावरण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है।

    जर्नलिंग की गतिविधि आपको अपने वर्त्तमान में ध्यान लगाने और उसे खुल कर जीने में सहायता कर सकती है।

    इसके जरिए आप मन से अतीत या आने वाले कल की चिंता दूर करके अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने आज को अच्छी तरह से जी सकेंगे।

    #4

    याददाश्त होती है तेज

    आपने अपने बचपन में इस बात पर ध्यान दिया होगा कि जब आप चीजों को लिखते थे, तो वे लंबे समय तक और अच्छी तरह याद होती थीं।

    ऐसा इसलिए है क्योंकि चीजों को लिखने से हमारी याददाश्त तेज होती है और उन्हें स्मरण करना आसान हो जाता है।

    इसके अलावा जर्नलिंग करने से आपको अच्छी तरह से चीजों को समझने में भी आसानी होती है।

    जानिए बड़ों को कलरिंग करने से क्या-क्या लाभ हासिल हो सकते हैं।

    #5

    बढ़ती है सकारात्मकता

    जब भी हमारे साथ कोई बुरी घटना होती है, हमारा मन दुखी हो जाता है। कुछ लोग इसके चलते गुस्से वाले हो जाते हैं और उनका स्वभाव भी बिगड़ जाता है।

    अगर आप ऐसा होने से रोकना चाहते हैं तो आज ही जर्नलिंग करना शुरू करें। अपनी भावनाओं को लिखने से आपके मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

    इस गतिविधि से आप जीवन की अच्छाइयों को देख पाएंगे और आपका नजरिया भी बदलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तनाव
    मानसिक स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    तनाव

    हर काम को टाल देते हैं? इन टिप्स की मदद से पाएं इस आदत से छुटकारा पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    आप तनावग्रस्त हैं या नहीं? इन 5 शारीरिक लक्षणों से लगा सकते हैं पता  लाइफस्टाइल
    व्हील योग का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख लाभ योग
    दूसरों को जज करने की आदत से ऐसे पाएं छुटकारा पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    मानसिक स्वास्थ्य

    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    गुरूग्राम: बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ा विदेशी, लोगों ने पेड़ से बांधकर पुलिस को बुलाया गुरूग्राम
    दूसरों का पसीना सूंघने से कम हो सकती है सामाजिक चिंता, अध्ययन में हुआ खुलासा एंग्जायटी
    अमेरिकी पुलिस विभाग में 'वेलनेस ऑफिसर' है यह खरगोश, तनाव कम करने में निभाता है भूमिका अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025