NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी के मौसम में लें ठंडे-ठंडे तुकमलंगे के शरबत की चुस्कियां, शरीर को मिलेंगे ये फायदे
    अगली खबर
    गर्मी के मौसम में लें ठंडे-ठंडे तुकमलंगे के शरबत की चुस्कियां, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

    गर्मी के मौसम में लें ठंडे-ठंडे तुकमलंगे के शरबत की चुस्कियां, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

    लेखन सयाली
    Jun 02, 2024
    11:10 am

    क्या है खबर?

    गर्मी को मात देने का सबसे अच्छा तरीका है एक ताजगी भरा पेय पीना। इस मौसम के सबसे लोक्रपिय पेय में से एक है तुकमलंगे का शरबत, जिसे सब्जा के बीजों से बनाया जाता है।

    यह पेय पेट को ठंडा रखता है और गर्मी से राहत दिलाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट में होने वाली जलन को भी शांत करती है।

    आइए जानते हैं इस शरबत को बनाने की रेसिपी और इसे डाइट में जोड़ने के लाभ।

    विधि

    ऐसे तैयार करें तुकमलंगे का शरबत

    इस स्वादिष्ट शरबत की रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 3 चम्मच सब्जा के बीज लें और उन्हें 10 मिनट के लिए पानी में भिगोएं।

    एक गिलास में ठंडा पानी लेकर उसमें चीनी मिलाएं। अब आप इसमें रूह अफजा, खस या मिश्रंभु जैसा कोई भी सिरप मिला सकते हैं।

    अंत में गिलास में 2 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज मिला दें। यह पेय पानी के बजाए दूध के साथ भी बनाया जा सकता है।

    #1

    हृदय स्वास्थ्य होता है दुरुस्त

    तुकमलंगे के शरबत में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए अच्छे माने जाते हैं।

    इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं और स्ट्रोक से बचाते हैं।

    इस शरबत को नियमित रूप से खान-पान का हिस्सा बनाने से हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।

    साथ ही शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल को भी दूर किया जा सकता है।

    #2

    दूर होती है कब्ज की समस्या

    तुकमलंगे का शरबत पीने से आपके पेट में होने वाली सभी परेशानियों का आसानी से उपचार किया जा सकता है।

    इस शरबत की तासीर ठंडी होती है, जिसके चलते यह पेट को भी ठंडा रखता है।

    इसमें आइसोटीन, सोर्बिटोल, मैंगनीज और फोलेट जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जिनकी मदद से कब्ज की समस्या का निवारण किया जा सकता है।

    रोजाना तुकमलंगे का शरबत पीने से आपको पेट की जलन से भी राहत मिल सकती है।

    #3

    त्वचा के लिए है लाभदायक

    अपनी डाइट में तुकमलंगे का शरबत शामिल करने से निखरी और स्वस्थ त्वचा मिल सकती है। आप अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए इस पेय को दिन में एक बार जरूर पीएं।

    सब्जा के बीज त्वचा में मौजूद मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं और त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं। इसके जरिए आपके चेहरे के दाग-धब्बे भी समय के साथ कम हो जाएंगे।

    आपको सब्जा के बीज के सेवन से ये लाभ मिल सकते हैं।

    #4

    हड्डियां होती हैं मजबूत

    तुकमलंगे के शरबत का नियमित सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

    इसमें फोलेट और पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में जरूरी भूमिका निभाते हैं।

    साथ ही इस शरबत में प्रोटीन, विटामिन-B 6, थियामिन और विटामिन-E भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

    इसके अलावा इसे अपने आहार का हिस्सा बनाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रेसिपी

    गर्मियों में बच्चों को लंच में दें ये 5 व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    गर्मी से सुरक्षित रहने के लिए घर पर बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, आसान है रेसिपी खान-पान
    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्मियों के दौरान इन 5 पेय का करें सेवन  खान-पान
    घर वालों को बनाकर खिलाएं स्पेगेटी पास्ता की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपी, सभी करेंगे तारीफ  खान-पान

    डाइट

    लिवर की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये फल खान-पान
    पोषक तत्वों का भंडार है हरा केला, मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे खान-पान
    बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे  रेसिपी
    कांजी पीने से वजन घटाने समेत मिलेंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025