NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शरीर में विटामिन-A की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं, इन संकेतों पर ध्यान दें  
    अगली खबर
    शरीर में विटामिन-A की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं, इन संकेतों पर ध्यान दें  

    शरीर में विटामिन-A की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं, इन संकेतों पर ध्यान दें  

    लेखन सयाली
    Feb 18, 2024
    03:31 pm

    क्या है खबर?

    हमारे शरीर के लिए सभी पोषक-तत्वों का संतुलन जरूरी है। विटामिन-C और D के अलावा अन्य पोषक तत्व भी हैं, जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    विटामिन-A एक ऐसा ही आवश्यक पोषक तत्व है, जो स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर को स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकते है।

    अगर आपको ये संकेत दिख रहे हैं तो खाने में विटामिन-A युक्त खाने को डाइट में शामिल करें।

    #1

    रतौंधी

    विटामिन-A की कमी के शुरुआती लक्षणों में से एक है रतौंधी। इसमें आखों की रोशनी कम हो जाती है। साथ ही इस समस्या में रात के वक्त देखने में कठिनाई होती है।

    इस स्थिति को निक्टालोपिया या नाइट ब्लाइंडनेस भी कहा जाता है। इससे कम रोशनी वाले वातावरण में देख पाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, अपने अधिक गंभीर रूपों में विटामिन-A की कमी कॉर्निया को बहुत शुष्क बनाकर आखों को अंधा बना सकती है।

    #2

    रूखी-बेजान त्वचा 

    त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विटामिन-A बेहद महत्वपूर्ण है। यह त्वचा की देखभाल के लिए भी जरूरी माना जाता है।

    इसकी कमी होने से आपकी त्वचा शुष्क, खुरदरी या परतदार हो सकती है। इसकी कमी से फॉलिक्युलर हाइपरकेराटोसिस का विकास होना शुरू हो जाता है, जो त्वचा पर छोटे और उभरे हुए मुंहासों का कारण बन सकता है।

    शरीर को पर्याप्त विटामिन-A न मिलने से संभावित रूप से एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

    #3

    घावों का जल्दी न भरना 

    विटामिन-A घावों और चोटों की उपचार प्रक्रिया में भूमिका निभाता है। शरीर में इसकी कमी होने से घाव भरने में देरी हो सकती है।

    इससे खरोंच, घाव या चोट को ढंग से ठीक होने में अधिक समय लग सकता है। खान-पान में गाजर, शकरकंदी और पालक शामिल करने से शरीर को विटामिन-A मिलता है, जिससे घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है।

    शरीर को सभी विटामिन मिलना इन टिप्स से सुनिश्चित किया जा सकता है।

    #4

    कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली 

    स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन-A बहुत जरूरी है। इस पोषक तत्व की कमी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कमजोर कर सकती है।

    इसके कारण शरीर में बीमारियों का प्रवेश बढ़ जाता है। विटामिन-A की कमी से विशेष रूप से श्वसन संक्रमण का खतरा रहता है।इससे शरीर सर्दी-जुखाम और श्वसन पथ संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है।

    विटामिन की कमी से होने वाली परेशानियों से बचाव के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।

    जानकारी

    केराटिनाइजेशन 

    विटामिन-A की कमी से केराटिनाइजेशन की समस्या होती है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे कोशिकाएं केराटिन प्रोटीन से भर जाती हैं। इसके कारण कोशिकाएं बेजान हो जाती हैं। इस प्रक्रिया से मूत्राशय, जठरांत्र और श्वसन पथ में कठोर, प्रतिरोधी संरचनाएं बनाती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा
    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी

    स्वास्थ्य

    COPD क्या है और यह अस्थमा से कैसे अलग है? जानिए इसके लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    सर्दियों में बनाएं मूंगफली के ये 5 व्यंजन, आसान है रेसिपी खान-पान
    घर से वायु प्रदूषण दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके वायु प्रदूषण
    वायु प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपने कुत्ते को खिलाएं ये चीजें, इम्युनिटी होगी मजबूत पालतू जानवर

    स्वास्थ्य टिप्स

    क्या है हॉबीडे, जो मानसिक स्वास्थ्य को करता है बेहतर? मानसिक स्वास्थ्य
    खाने में तेजपत्ता का करें उपयोग, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ खान-पान
    बिना मैदे के घर पर बनाएं पौष्टिक पत्तागोभी के मोमो, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    बादाम से बनाएं ये व्यंजन, स्वास्थ्य को मिलेगा लाभ; आसान है रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025