NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे 
    अगली खबर
    बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे 

    बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे 

    लेखन सयाली
    Mar 22, 2024
    03:26 pm

    क्या है खबर?

    बांस के पौधे को कई देशों में बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि बांस की टहनियों का उपयोग खान-पान के लिए भी किया जा सकता है।

    एशियाई व्यंजनों और सूप में बांस की टहनियों को खास तौर से इस्तेमाल किया जाता है। ये व्यंजनों में एक बेहतरीन स्वाद जोड़ते हैं।

    आइए जानते हैं बांस की टहनी से बने 5 स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी, जिनके सेवन से आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

    #1

    बांस की टहनियों की सब्जी 

    बांस की टहनियों का इस्तेमाल करके लजीज सब्जी बनाई जा सकती है। इन उच्च फाइबर वाली टहनियों को क्षेत्रीय जड़ी-बूटियों के साथ मसालेदार करी में पकाया जाता है।

    यह एक पौष्टिक भोजन है, जिसे सफेद चावलों के साथ परोसा जाता है।

    एक पैन में तेल डालकर उसमें राई, करी पत्ता, लहसुन, लाल मिर्च और प्याज भूनें।

    इसमें चावल का आटा, सभी मसाले और बांस की टहनियां डालकर भून लीजिए। 1-2 गिलास पानी डालकर कुछ मिनटों के लिए ढककर पकाएं।

    #2

    स्टर फ्राइड बांस की टहनियां 

    स्टर फ्राइड बांस की टहनियों को उनके कुरकुरेपन और अच्छे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। यह रेसिपी बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से बनाई जा सकती है।

    इसे बनाने के लिए बांस की टहनियों को लहसुन और सोया सॉस के साथ भूनकर पकाया जाता है। यह डिश रोटी या चावल के साथ सबसे अच्छी लगती है।

    आप पार्टी के दौरान अपने मेहमानों को इसे नए व्यंजन के तौर पर परोस सकते हैं।

    #3

    बांस की टहनियों का सूप 

    आप बांस की टहनियों का इस्तेमाल करके सूप भी बना सकते हैं, जिसे डाइट में जोड़ना अच्छा रहेगा। इसे आप वजन घटाने के लिए भी पी सकते हैं।

    सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन और अदरक को खुशबू आने तक भूनें। इसमें कटी हुई बांस की टहनियां, मशरूम, सब्जियां और पानी डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

    अब पनीर, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर गर्मा-गर्म परोसें।

    #4

    बांस की टहनियों का अचार 

    बांस की टहनियों से आप स्वादिष्ट अचार भी बना सकते हैं। यह अचार विशेष रूप से असम में खाया जाता है। जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और नमक को खुशबू आने तक हल्का भून लीजिए।

    इन्हें दरदरा पीस लें और बांस की टहनियों के साथ मिला लें। एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज और लहसुन भूनकर तैयार बांस की टहनियों के मसाले पर डाल दें। अब इसे कांच के बर्तन में स्टोर करें।

    #5

    बांस की टहनियों का सलाद 

    बांस की टहनियों का इस्तेमाल सलाद बनाने में भी किया जाता है। स्वस्थ सलाद बनाने के लिए आप बांस की टहनियों को पतला-पतला काट सकते हैं और उन्हें अन्य सब्जियों के साथ मिला सकते हैं।

    इसका स्वाद बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग बनाई जा सकती है। इसके लिए आप नींबू के रस या सिरके की कुछ बूंदें मिलाकर अपने तैयार सलाद पर डालें।

    सलाद की स्वस्थ रेसिपी आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रेसिपी

    बचे हुए खाने से आप बना सकते हैं स्वादिष्ट व्यंजन, जानें खान-पान
    अंजीर से बनाए जा सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी खान-पान
    बिना मैदे और चीज के बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता, वजन घटाने में मिलेगी मदद  खान-पान
    चॉकलेट डे पर बनाएं चॉकलेट के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है रेसिपी  वैलेंटाइन डे

    खान-पान

    बदलते मौसम में इन 5 ड्रिंक्स से करें अपने दिन की शुरूआत, रहेंगे स्वस्थ लाइफस्टाइल
    गुड़हल की चाय होती है बेहद स्वादिष्ट, जानिए इससे शरीर को मिलने वाले फायदे  स्वास्थ्य
    हाइपोथायरायडिज्म के रोगी इन 5 खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी, हो सकती है परेशानी थायराइड
    रोजाना एक कीनू का सेवन करने से मिल सकते हैं कई फायदे लाइफस्टाइल

    डाइट

    वजन कम करने के लिए सामान्य रोटी की जगह खाएं ये 5 रोटियां, मिलेगा फायदा रेसिपी
    रजनीकांत 72 साल की उम्र में भी फिट और स्वस्थ, जानिए उनकी फिटनेस का राज  रजनीकांत
    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    सर्दियों में इन 5 चीजों का जरूर करें सेवन, सहनशक्ति बढ़ाने में करेंगे मदद सर्दियों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025