जन्मदिन विशेष: नील नीतिन मुकेश फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट-प्लान का करते हैं पालन
क्या है खबर?
कायदे से तो नील नितिन मुकेश की पहली फिल्म साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'आ देखें जरा' थी, लेकिन मुख्य भूमिका के रूप में 'जॉनी गद्दार' उनकी पहली फीचर फिल्म थी।
इसके बाद नील के एक्टिंग करियर ने रफ्तार पकड़ ली। फिल्मों के अलावा नील की फिटनेस भी आकर्षक है, जिसके लिए वह खास डाइट और वर्कआउट रूटीन का पालन करते हैं।
आइए आज नील के जन्मदिन (15 जनवरी) पर उनकी डाइट और वर्कआउट के बारे में जानते हैं।
वर्कआउट
एक भी दिन वर्कआउट करना नहीं छोड़ते नील
एक इंटरव्यू में नील ने बताया था कि वह स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक हैं और अपने वर्कआउट रूटीन में नियमित हैं।
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनका लक्ष्य कभी भी सिक्स-पैक एब्स बनाना नहीं रहा है। इसकी बजाय वह खुद को हर समय फिट और स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं।
उनका कहना यह भी था कि प्रशिक्षण के दौरान वह रोजाना शरीर के अलग-अलग अंगों पर केंद्रित एक्सरसाइज करते हैं।
एक्सरसाइज
हफ्ते में 4 दिन एक्सरसाइज करते हैं नील
एक इंटरव्यू में नील ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वह हफ्ते में 4 दिन वर्कआउट करते हैं, जबकि बाकि दिन ब्रेक रखते हैं।
वर्कआउट के लिए वह मुख्य रूप से वेट ट्रेनिंग करते हैं और इसके साथ कभी जॉगिंग तो कभी स्पिनिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं।
नील को एक्सरसाइज के तौर पर स्किपिंग यानी रस्सी कूदना भी पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका प्रत्येक वर्कआउट सेशन लगभग 1.5 घंटे तक चलता है।
खान-पान
नील अपनी डाइट को लेकर नहीं है सजग
जब खान-पान की बात आती है तो नील ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो इसके प्रति बहुत सचेत हों।
हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह घर का बना खाना पसंद करते हैं और इसे लेकर कुछ हद तक नखरे भी करते हैं।
यहां तक कि जब वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर जाते हैं तो उनके शेफ साथ में होते हैं ताकि वह घर के बने खाने से न चूकें।
डाइट
नील की डाइट में शामिल खाद्य पदार्थ
नील रोजाना सुबह अपने वर्कआउट सेशन के बाद 2 अंडो का सफेद भाग, प्रोटीन शेक लेते हैं ताकि एनर्जी बनी रहे।
इसके बाद वह लंच में 2 रोटी, दाल, सब्जी, मछली खाते हैं और शाम के नाश्ते में बिस्कुट और चना लेते हैं।
डिनर में नील मूंग दाल का चीला, अंकुरित चने, सलाद और मछली खाना पसंद करते हैं।
उन्हें मीठा खाने का भी शौक है और इसके लिए वह चॉकलेट खाते हैं।